NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अकबर के बयान पर अमेरिकी पत्रकार का पलटवार
पल्लवी ने अकबर पर निशाना साधते हुए कहा, "एक ऐसा रिश्ता जो ख़ौफ़ पैदा कर सत्ता का गलत इस्तेमाल कर बनाया जाए तो वह सहमति से बना रिश्ता नहीं होता है।"
आईएएनएस
03 Nov 2018
M J AKBAR एम जे अकबर
Image Courtesy: ndtv

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिकी पत्रकार ने शनिवार को अकबर के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच 'सहमति से संबंध' बने थे।

अमेरिका में 'नेशनल पब्लिक रेडियो' की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने शुक्रवार को 'वाशिंगटन पोस्ट' में एक आलेख में बताया था कि किस तरह से अकबर ने उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उस समय अकबर 'द एशियन एज' अखबार के संपादक थे। पल्लवी ने अकबर के साथ काम करने और प्रताड़ित होने की अपनी पूरी कहानी विस्तार से लिखी है। 

अकबर ने शुक्रवार को कहा कि दोनों के बीच 'सहमति से संबंध' बने थे। यहां तक कि अकबर की पत्नी ने गोगोई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। 

गोगोई ने अकबर के बयान को खारिज करते हुए ट्वीट कर कहा "मेरे साथ गलत हरकत करने और अन्य युवा महिलाओं को अपना शिकार बनाने की जिम्मेदारी लेने के बजाय अकबर कह रहे हैं कि संबंध सहमति से बने थे। ऐसा नहीं था।"

पल्लवी ने अकबर पर निशाना साधते हुए कहा, "एक ऐसा रिश्ता जो ख़ौफ़ पैदा कर सत्ता का गलत इस्तेमाल कर बनाया जाए तो वह सहमति से बना रिश्ता नहीं होता है।"

गोगोई ने कहा, "मैंने जो बातें अपने लेख में कही हैं, मैं उस पर कायम हूं। मैं सच बोलना जारी रखूंगी ताकि उनके द्वारा सताई गई अन्य महिलाओं को भी यह एहसास हो सके कि आगे आकर सच्चाई बताना ठीक है।" 

लगभग दर्जनभर महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से 17 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया था।

अकबर पर सबसे पहले आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व मंत्री ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 

M J AKBAR
#MeToo Movement
sexual harassment
sexual harassment at workplace
woman journalist

Related Stories

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च

जेएनयू: ICC का नया फ़रमान पीड़ितों पर ही दोष मढ़ने जैसा क्यों लगता है?

यौन शोषण के आरोप में गोवा के मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफ़ा

निर्भया कांड के नौ साल : कितनी बदली देश में महिला सुरक्षा की तस्वीर?

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

विनोद दुआ: निंदा या प्रशंसा से अलग समग्र आलोचना की ज़रूरत

यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!

यूपी: आज़मगढ़ में पीड़ित महिला ने आत्महत्या नहीं की, सिस्टम की लापरवाही ने उसकी जान ले ली!

केरल में वाममोर्चे की ऐतिहासिक जीत से विपक्ष में अफरा-तफरी


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License