NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: कश्मीरी छात्रों का निष्कासन रदद् हुआ
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच में माना कि वहाँ कोई गौरक़ानूनी गतिविधि नहीं हुईI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Oct 2018
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: कश्मीरी छात्रों का निष्कासन रदद् हुआ

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के छात्रों के निलंबन को रद्द कर दिया और कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह की "गैरकानूनी असेंबली" में उनकी भागीदारी का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।

इसे भी पढ़े :अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक बार फिर से विवादों में

एएमयू प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि ‘आंतरिक जाँच के अनुसार छात्रों को दोषी नहीं पाया जाता है, इसलिए छात्रों का निलंबन रद्द कर दिया जाता है।’ विश्वविद्यालय प्रशासन आंतरिक जांच के आधार पर तत्काल छात्रों पर देशद्रोह के मुकदमे को रद्द करवाने के लिए राज्य और जिला प्रशासन के संपर्क में है।

हिजबुल मुजाहिदीन के कथित आतंकवादी मणान बशीर वानी के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा में कथित रूप से भाग लेने के लिए शुक्रवार को छात्र निलंबित कर दिए गए थे।

जिसके बाद तीन छात्रों को राजद्रोह के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया थाI कुछ वीडियो वायरल किये गए जहां उन्हें "आज़ादी" के नारे लगाता बताया गया। हालांकि, छात्रों ने इन दावों को पूरी तरह झूठलाया था|

कश्मीरी छात्रों द्वारा एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमूटा) का लिखे पत्र में लिखा है कि, "कोई प्रार्थना या कोई अप्रासंगिक गतिविधि नहीं हुई, और एएमयू-प्रोक्टर के निर्देशों का पालन किया गया। इस बीच,लाठी के साथ सशस्त्र कुछ गैर-कश्मीरी छात्रों ने बैठे छात्रों पर हमला किया और भारी हंगामा किया। हालांकि, कश्मीरी छात्र तुरंत उठ गए और किसी तरह का विरोध या कानून व्यवस्था का उल्लंघन नहीं किया। एएमयू के रजिस्ट्रार ने भी इसकी पुष्टि की है।"

विश्वविद्यालयों के अन्य छात्रों ने भी समर्थन दिया था

इस बीच, परिसर में कश्मीरी छात्रों के समर्थन में गैर-कश्मीरी छात्र भी बाहर आए हैं। एक एएमयू छात्र, शरजील, जो गैर-कश्मीरी हैं, ने कहा कि, "मुझे ऐसा कोई कारण नहीं मिला जिसकी वजह से मुझे उनके साथ खड़ा नहीं होना चाहिए। आरोप झूठे और आधारहीन हैं और कोई नमाज-ए-जनाज़ा नहीं आयोजित किया गया था। लगभग हर कोई निलंबित छात्रों का समर्थन कर रहा है केवल उन लोगों को छोड़कर जो दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़े हुए हैं।"

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली के कश्मीरी छात्र भी इन छात्रों के समर्थन में आए। एक प्रेस विज्ञप्ति में,जामिया के छात्रों ने "बिना शर्त अपना समर्थन" ज़ाहिर किया।

जेएनयू छात्रसंघ भी अलीगढ़ के कश्मीरी छात्रों के समर्थन में आया और आरएसएस व भाजपा द्वारा किये जा रहे हमलों की निंदा कीI

कश्मीर विश्वविद्यालय में भी इन छात्रों के समर्थन में शन्ति मार्च कियाI

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने भी कश्मीरी छात्रों को भरोसा दिया और कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है उनके सभी मुद्दों पर चर्चा की है किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है|

इस मामले का क़ानूनी पक्ष

कथित आतंकवादी मनान वानी के लिए प्रार्थना बैठक आयोजित करने की कोशिश के लिए तीन कश्मीरी छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था वो अभी भी कायम हैI 

एएमयू छात्र संघ के मौजूदा अध्यक्ष मसकूर उस्मानी ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए बताया कि यदि 3 दिनों में राजद्रोह का मुकदमा नहीं हटाया गया तो वे विरोध के लिए तैयार हैंI

 

AMU
AMU Students
Aligarh Muslim university
mannan wani
Jammu and Kashmir

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रक़ैद

जम्मू में आप ने मचाई हलचल, लेकिन कश्मीर उसके लिए अब भी चुनौती


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License