NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अलविदा नीलाभ
काबलियत और वैचारिक ऊँचाई जिन्हें भीड़ से अलग करती थीI
नारायण बारेठ
24 Feb 2018
Neelabh Mishra
Image Courtesy: Business World

वो हवा के झोंके की तरह आते लेकिन थोड़ी देर में ही लोग उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होने लगते। नीलाभ मिश्र न केवल एक बेहतरीन पत्रकार बल्कि एक नेक इंसान भी थे।उन्हें हिंदी अंग्रेजी पर समान पकड़ और किसी भी विषय पर गहराई तक समझ के लिए याद किया जाता है।अपने से कनिष्ठ पत्रकारों के लिए वे एक शिक्षक भी थे।लोग उनसे सियासत का फलसफा समझते थे तो कोई उनसे विश्लेष्ण की विधा समझने का प्रयास करता। वे एक ऐसे पत्रकार थे जो सतह के उस पार देखते थे और फिर जमाने को उसके निहितार्थ बताते थे।

राजस्थान नीलाभ मिश्र से तब रूबरू हुआ जब वे नब्बे के दशक में अंग्रेजी दैनिक न्यूज़ टुडे के सवांददाता के रूप में जयपुर आये। इससे पहले वे पटना में नवभारत टाइम्स में थे। अंग्रेजी में विद्व्ता के बावजूद नीलाभ ने हिंदी पत्रकारिता को चुना।ऐसे बहुत कम पत्रकार देखे जो किसी नए राज्य को इतना जल्दी समझ सके। नीलाभ बहुत जल्द ही राजस्थान की बोली -भाषा , संस्कृति ,वास्तु ,परम्परा ,जाति समीकरण और सियासत को ठीक से जानने लगे।सरलता और सादगी उनके मिजाज में थी।इसीलिए वो जल्द ही राजस्थान में लोगो की पसंद बन गए।हालाँकि उनका अख़बार हैदराबाद से प्रकशित होता था। मगर नीलाभ मिश्र किसी स्थानीय रिपोर्टर से भी ज्यादा सक्रिय रहते। उन्हें यात्रा करना अच्छा लगता था।राजस्थान के हर दूरस्थ स्थान की यात्रा में वे ऐसा कुछ लेकर लौटते कि साथी पत्रकारों के लिए भी कुछ नया होता।

जब भी कोई साथी पत्रकार शब्द और भाषा के मामले किसी उलझन में फंसता ,नीलाभ मिश्र उसके लिए शब्दकोश की तरह काम आते।उन्हें इतिहास ,भूगोल ,भाषा ,मुहावरे ,साहित्य और राजनीति की अच्छी समझ थी।जब भी वे किसी साधारण विषय पर बोलने लगते ,लोग जिज्ञासु होकर सुनंने लगते। यही वो समय था जब समाज का एक हिस्सा जाति -धर्म को अपनी सियासी मंजिल के लिए इस्तेमाल करने लगा था।ऐसे में नीलाभ मिश्र जैसी समीक्षा करते ,उसे बहुत पसंद किया जाता। इसी वक्त राजस्थान में अधिकारों के लिए कई समूह और व्यक्ति खड़े हो रहे थे /इसमें मानव अधिकार ,सूचना का अधिकार और समाज के वंचित वर्गो के हको की लड़ाई के मुद्दे शामिल थे। नीलाभ मिश्र जल्द ही इन सबके चहेते बन गए।वे लोगो के लिए एक वैचारिक संबल थे। वे इन सबके सुख दुःख में भी एक सहारा थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मानव अधिकार कार्यकर्त्ता कविता श्रीवास्तव से हुई। जो बाद में ताहयात रिश्तो में बदल गई।

नीलाभ को शायद ही कभी किसी ने मायूस और उदास देखा हो।जिदंगी के हर सुख दुःख में वे अविचलित और मजबूत नजर आते थे।यहां तक कि अपनी इस तकलीफ में भी सहज नजर आते थे।शानो शौकत की जिंदगी से दूर नीलाभ हमेशा बहुत सादगी से रहना पसंद करते थे।वे बहुत परिश्रमी थे।इसी के सबब नीलाभ ने राजस्थान के दूर दराज के स्थानों का सफर किया और अनछुए मुद्दों और लोगो के बारे में रिपोर्टिंग की।वे एक विचारक और दार्शनिक की तरह जिये। नीलाभ उसूलो के पक्के थे। मगर उन्हें कभी किसी से दुराव और अदावत में जीते नहीं देखा।हर वक्त खुश मिजाज रहते थे । मुस्कान को वे हंसी तक ले जाते थे।हंसी अट्हास तक जाती और इंसान अपने दुःख दर्द भूल जाता।लेकिन न अब वो हंसी मुस्कान है ,न नीलाभ मिश्र।उनके यूँ रुखसत करने से हर कोई गमजदा है।

Courtesy: द सिटिज़न ,
Original published date:
24 Feb 2018
नीलाभ मिश्रा
पत्रकार
पत्रकारिता

Related Stories

सरकार के खिलाफ कार्टून शेयर करने पर बस्तर के पत्रकार पर राजद्रोह का मुक़दमा

अभिव्यक्ति की आज़ादी को बचाये रखने के लिए पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

कामरान यूसुफ एक पत्रकार हैं, एनआईए विश्वसनीय प्रमाण प्रदान करने में विफल रही है : न्यायाधीश


बाकी खबरें

  • रश्मि सहगल
    उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद सांप्रदायिक अभियान जारी
    24 Mar 2022
    प्रदेश के चुनावी नतीजों ने न सिर्फ प्रचार अभियान, बल्कि पहाड़ी राज्य को भी सांप्रदायिक ज़हर में डुबो दिया है। यहां मुसलमान पीड़ा और भय में जी रहे हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,938 नए मामले, 67 मरीज़ों की मौत
    24 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 22 हज़ार 427 हो गयी है।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    "बाल श्रमिकों का सर्वे करना उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक!"
    24 Mar 2022
    गुजरात विधानसभा में पीएसी (पब्लिक अकाउंट कमिटी) ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें राज्य में बाल श्रमिकों को लेकर श्रम एवं रोजगार विभाग के रूख को लेकर सख्त टिप्पणी की है।
  • uttar pradesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंगाल में हिंसा और यूपी में विरोध को बुल्डोज करता 'निर्विरोध'
    23 Mar 2022
    बंगाल में हिंसा-प्रतिहिंसा का दौर क्यों नहीं थमता?
  • kashmir files
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर फ़ाइल्स, देश को नफ़रत के नये गियर में डाला, 2024 चुनावों का एजेंडा सेट
    23 Mar 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने कश्मीर फ़ाइल्स के ज़रिये फैलाए जा रहे नफ़रती एजेंडे, मॉब लिंचिग और इस्लामोफोबिया पर चर्चा की। साथ ही याद किया भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को, कवि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License