NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आम चुनावों तक 'मोदी शाइनिंग' के रेडियो अभियान के लिए सज गया है मंच
स्पष्ट संकेत हैं कि मई के अंत तक के लिए एआईआर और निजी एफएम कंपनियों के बीच ‘समाचार साझा’ करने की एक पायलट परियोजना के लिए सौदा हो जाएगा।
एस.के. पांडे
11 Jan 2019
Translated by महेश कुमार
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Live Mint

क्या हम एक नई सूचना नीति के लिए तैयार हैं – जिसके तहत, एक देश-एक समाचार– के लिए प्रसार भारती और एफएम रेडियो जैसे निजी खिलाड़ियों के बीच सौदा होने की संभावना है? सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में इसका इशारा किया जिसे वह ‘नागरिकों को सूचना और शिक्षा’ के नाम पर करने जा रही है।

इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि अब से कुछ महीने बाद तक, ऐसी नीति संचालित होगी जो कम से कम मई-अंत तक चलेगी। सौदा यह है कि निजी एफएम स्टेशन अब अखिल भारतीय रेडियो (AIR) के समाचार बुलेटिन को मुफ्त में प्रसारित करेंगे। लेकिन शर्तों में यह भी स्पष्ट रूप से स्पष्ट किया गया है कि निजी एफएम स्टेशन सरकारी मुफ्त समाचार को उसकी समग्रता में प्रसारित करेंगे।

इस नीति के साथ, आकाशवाणी और निजी एफएम खिलाड़ियों के बीच चुनावी वर्ष 2019 के लिए एक हनीमून शुरू हो गया है, जिसे सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती का पूरा का पूरा आशीर्वाद है। इसे एक परीक्षण के लिए "नई साझा पहल" कहा जा रहा है, जिस समझौते की यह विडंबना है कि 31 मई, 2019 (लोकसभा चुनाव के अंत के बाद) इसका फिर से जायजा लिया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 8 जनवरी को यह घोषणा की थी। यह अतीत की परंपरा से अलग है।

इसके साथ ही, कुछ ही दिनों पहले प्रसार भारती ने परिचालन लागतों को तर्कसंगत बनाने और कटौती करने के लिए आकाशवाणी के राष्ट्रीय चैनल को बंद करने का निर्णय लिया है। संयोग से, इस कार्यक्रम को हमारे सैनिकों, विशेष रूप से उन लोगों के बीच लोकप्रिय बताया जाता है जो कठिन इलाकों में तैनात हैं। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, लखनऊ और हैदराबाद में स्थित क्षेत्रीय शैक्षणिक ब्रॉडकास्टिंग और मल्टी-मीडिया (RABM) के सभी पाँच स्टेशनों को "तत्काल प्रभाव से" बंद करने का भी निर्णय लिया गया है।

यह बात और है कि आकाशवाणी समाचार को प्रसारित करने के लिए निजी एफएम स्टेशनों को लगाने के अलावा, सूचना व प्रसारण मंत्रालय सरकारी योजनाओं के विज्ञापन के लिए अपना बजट भी बढ़ा रहा है। इसका स्वाभाविक रूप से मतलब होगा कि एक बिना किसी अपवाद के निजी खिलाड़ियों को विज्ञापन का भंडार सौंपना ताकि उनका खज़ाना सरकारी पैसे से भरा जा सके। इसलिए, जैसा कि भारत 2019 के चुनावों के लिए तैयार हो रहा है, इस वर्ष समाचार विज्ञापनों के लिए मंत्रालय के विज्ञापन का बजट लगभग 20 प्रतिशत बढ़ जाएगा। क्या प्रसारण समाचार सेवाओं और अखबारों में विज्ञापनों के माध्यम से ’शाइनिंग इंडिया’ अभियान बनाने का यह दूसरा तरीका नहीं है? क्या यह तथ्य नहीं है कि वर्तमान सरकार ने नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता संभालने के बाद छोटे और मध्यम समाचार पत्रों का चयन करने के लिए विज्ञापनों में कटौती की है? कई अखबार, वास्तव में, बंद हो गए हैं। और अब नई नीति आयी है, जो मूल रूप से एक ऐसी नीति है जिसे “मैं आपकी पीठ खुजाता हूं, आप मेरी खुजाइए” कहा जा सकता है।

हालांकि प्रसार भारती की स्वायत्तता पहले से ही संगठन के भीतर काफी समय से चर्चा में है, गैर-व्यवहार्य समाचार पत्रों की भर्ती, नौकरी पर लेना और बाहर कर देना या हस्तांतरण पहले से ही अच्छी तरह से ज्ञात है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, रफ़ाल विवाद पर विपक्षी पार्टियों के दृष्टिकोण को ब्लैक-आउट करने के प्रयासों के लिए जो दबाव डाला गया था, वह भी इसका एक तथ्य है।

मुख्यधारा के राष्ट्रीय मीडिया और समाचार वेबसाइटों पर दबाव भी पिछले कुछ वर्षों से बढ़ा है जिसके बारे में चर्चा आम है। अब कोशिश इस बात की है कि आकाशवाणी से ज्यादा से ज्यादा ऐसी सरकारी खबरें प्रसारित हों और प्रिंट मीडिया के साथ-साथ मोदी सरकार के लिए इसे भी ‘इंडिया शाइनिंग’ अभियान चलाने के लिए सुनिश्चित किया जाए। (यह अलग बात है कि 2004 में इस तरह के अभियान के परिणामस्वरूप एनडीए सरकार की सत्ता में वापसी नहीं हुई थी)।

इसलिए, नया चरण ‘मोदी शाइनिंग’ परियोजना चुनाव 2019 के लिए निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) में कुछ व्यक्तियों को खास जिम्मेदारी सौंपी जा रही है और नई भूमिका दिए जाने की रिपोर्ट इसमें जोड़ें। यह ज्ञात रहना चाहिए कि आपातकाल के दिनों में PIB को 'पुलिस सूचना ब्यूरो' का उपनाम मिला था। ठहरो और देखो, अभी तो 2019 शुरू हुआ है...।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं।)

All India Radio
AIR
private FM stations
Prasar Bharti
FM radio
Information & Broadcasting Ministry
Narendra modi
I&B Minister Rajyavardhan Rathore
PIB
Modi Shining

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License