NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका में सिख परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्हें अपराध के बारे में जानकारी है और उन्हें नहीं लगता कि यह घृणा अपराध का मामला है।
भाषा
01 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
यूएस पुलिस। सांकेतिक तस्वीर। फोटो साभार : Mother Jones

वाशिंगटन। अमेरिका में एक सिख परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वेस्ट चेस्टर पुलिस प्रमुख जोएल हर्जोग ने बताया कि पीड़ितों के एक रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

रिश्तेदार ने पुलिस को 911 नंबर पर फोन कर बताया, ‘‘मेरी पत्नी और परिवार के तीन अन्य सदस्य जमीन पर थे और खून बह रहा था... उनके सिर से खून बह रहा है।’’

उसने कहा , ‘‘कोई नहीं बोल रहा है, कोई नहीं बोल रहा है।’’

एक स्थानीय धार्मिक नेता ने सिनसिनाटी इंक्वायरर में मारे गए लोगों की पहचान हकीकत सिंह पनाग (59), उनकी पत्नी परमजीत कौर (62) बेटी शालीन्दर कौर (39) और उनके रिश्तेदार अमरजीत कौर (58) के रूप में की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी की रविवार रात करीब 9.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोली मार कर हत्या की गई।

पोस्टमार्टम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि यह हत्या का मामला है और वे सभी ‘गोली लगने’ के कारण मारे गये हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त इनमें से कोई खाना बना रहा था क्योंकि जब पुलिस वेस्ट चेस्टर अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के लेकफ्रंट में पहुंची, तब वहां गैस पर कोई डिश रखी हुई थी।

न्यूयार्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि वे पुलिस के साथ संपर्क में हैं।

न्यूयार्क में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘पीड़ित परिवार के प्रति हम शोक व्यक्त करते हैं। हम पुलिस और परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम आश्वस्त हैं कि अपराधी को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।’’

इस बीच, नयी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्हें अपराध के बारे में जानकारी है और उन्हें नहीं लगता कि यह घृणा अपराध का मामला है।

उनके ट्वीट के मुताबिक, हत्या का शिकार हुए लोगों में से एक भारतीय नागरिक था जो अमेरिका की यात्रा पर गया हुआ था।

ग्रेटर सिनसिनाटी के गुरु नानक सोसाइटी में एक गुरुद्वारे के सदस्य ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों ने वहां मत्था टेका था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि यह घृणा अपराध है।

अभी किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है।

crime
crime in america
murder case
Killing of Sikh family
USA
America
Sushama Swaraj
foreign Minister

Related Stories

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

पड़ताल: जौनपुर में 3 दलित लड़कियों की मौत बनी मिस्ट्री, पुलिस, प्रशासन और सरकार सभी कठघरे में

दिल्ली: सिविल डिफेंस वालंटियर की निर्मम हत्या शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती है!

क्या है तालिबान, क्या वास्तव में उसकी छवि बदली है?

फ्लॉयड हत्या मामला: सात जूरी सदस्यों से फिर से होंगे सवाल-जवाब

बिहार: आख़िर ‘सुशासन’ में कब सुरक्षित होंगी महिलाएं और बच्चियां?

निहत्थे माँ व बेटे की हत्या को लेकर फ़िलीपींस में भड़का गुस्सा, जांच शुरू


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License