NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एशिया के बाकी
अमेरिकी, अफगान बलों के हाथों मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या अधिक: संयुक्त राष्ट्र
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि 2019 के पहले तीन महीनों में 305 नागरिकों की मौत के लिए अंतरराष्ट्रीय और सरकार समर्थक सेनाएं जिम्मेदार थीं, जबकि विद्रोही समूहों ने 227 लोगों की हत्या की।
भाषा, एएफपी
24 Apr 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Military.com

काबुल। संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अफगानिस्तान में अमेरिका और अन्य सरकार समर्थक बलों के अभियान में मरने वाले लोगों की तादाद पहली बार, तालिबान और दूसरे आतंकवादी समूह के हाथों मारे जाने वाले लोगों की संख्या से अधिक हो गई है।

यह दु:खद आंकड़ा ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका तालिबान के साथ शांति समझौते पर जोर देने के साथ-साथ इस देश में वायु सेना की कार्रवाई तेज कर रहा है। तालिबान को साल 2001 में यहां से खदेड़ दिया गया था। तब से अब तक, किसी भी समय के मुकाबले देश के अधिकतर हिस्से पर तालिबान का नियंत्रण या प्रभाव है।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने एक तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि 2019 के पहले तीन महीनों में 305 नागरिकों की मौत के लिए अंतरराष्ट्रीय और सरकार समर्थक सेनाएं जिम्मेदार थीं, जबकि विद्रोही समूहों ने 227 लोगों की हत्या की।

यूएनएएमए ने बताया कि ज्यादातर मौतें हवाई हमलों या जमीन पर उन खोज अभियानों की वजह से हुईं, जो मुख्य रूप से अमेरिका समर्थित अफगान सेना द्वारा चलाए गए।

रिपोर्ट में बताया गया है, ‘‘यूएनएएमए ने अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों और अंतरराष्ट्रीय सैन्य बलों, दोनों से उनके निष्कर्षों के परिणामों को प्रकाशित करने के लिए और पीड़ितों को उचित मुआवजा प्रदान करने के लिए नागरिकों के हताहत होने संबंधी आरोपों की जांच करने का आग्रह किया है।’’

यूएनएएमए ने अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच 2009 में नागरिकों के हताहत होने संबंधी आंकड़ों को संकलित करना शुरू किया था।

Afganistan
american forces in afghanistan
NATO
nato forces
TALIBAN
UNO
UNAMA

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

रूस ने पश्चिम के आर्थिक प्रतिबंधों का दिया करारा जवाब 

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    भारतीय रंगमंच का इतिहास वर्ग संघर्षों का ही नहीं, वर्ण संघर्षों का भी है : राजेश कुमार
    10 Apr 2022
    आज विपक्ष की तरह रंगमंच भी कमजोर हो गया है। शहरी रंगमंच इतना महंगा हो गया है कि सरकारी ग्रांट या अनुदान लेना उसकी मजबूरी हो गयी है। जो प्रतिरोध की धारा से जुड़ कर नाटक कर रहे हैं, उन पर सत्ता का दमन…
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    “नंगा करने का दुख है लेकिन सच्ची पत्रकारिता करने का फ़ख़्र”: कनिष्क तिवारी
    09 Apr 2022
    ख़ास बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले के पत्रकार कनिष्क तिवारी से बातचीत की और उनकी पीड़ा को जाना। कनिष्क तिवारी वही पत्रकार हैं, जिन्हें एक अन्य पत्रकार और कई…
  • sdmc
    न्यूज़क्लिक टीम
    CR Park: SDMC मेयर के बयान के बाद मछली विक्रेताओं पर रोज़ी रोटी का संकट?
    09 Apr 2022
    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर के बयान के बाद दशकों से मछली बेच रहे विक्रेताओं के लिए रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है. विक्रेता आरोप लगा रहे है कि वे SDMC और DDA की बेरुख़ी का शिकार हो रहे है जबकि…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पत्रकार-पत्रकारिता से नाराज़ सरकार और राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार
    09 Apr 2022
    भारत प्रेस फ्रीडम की रिपोर्ट में उन देशों में शामिल है जहाँ पर पत्रकारों की हालत बहुत खराब मानी जाती है। हाल ही के दिनों में हुई कुछ घटनाएं इस रिपोर्ट को सही साबित करती हैं. पिछले कुछ दिनों में…
  • सोनिया यादव
    यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं
    09 Apr 2022
    पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम महिलाओं को सरेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत बजरंग मुनि दास अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। वहीं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्र और नागरिक समाज के लोग दिल्ली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License