NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
घटना-दुर्घटना
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
आंबेडकर विश्वविद्यालय : अचानक हटाए जाने की वजह से सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन।
इसे लेकर सोमवार को आंबेडकर विश्विद्यालय के कश्मीरी गेट परिसर में इन कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को अपने इस आंदोलन में छात्रों का भी भारी समर्थन मिला। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उन्हें वापस काम पर नहीं रखा जाएगा, तब तक वो इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे क्योंकि उनके पास कोई और चारा नहीं है। ये उनके जीवन-मरण का सवाल है।
मुकुंद झा
03 Jun 2019
Safai Karmchari

31 मई को  दिल्ली के अंबेडकर विश्विद्यायलय के प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को 15 मिनट का नोटिस दिया और इस नोटिस के आधार पर  2 घंटे के भीतर उन्हें कैंपस छोड़ने के लिए कहा। कर्मचारियों ने बताया कि जब वे बाहर नहीं गए, तब उन्हें जबरदस्ती परिसर से धक्का देकर बाहर करने की कोशिश की गयी। कर्मचारियों का कहना था कि पिछले साल सितंबर के महीने से ही यह सब  शुरू हो गया था, जब श्रमिकों ने हाथों से  सीवर की सफाई करने से इनकार किया था । तब से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और अब उनका अनुबंध समाप्त हो गया. यह कहकर उन्हें नौकरी से निकला जा रहा है।

इसे लेकर सोमवार को आंबेडकर विश्विद्यायलय के कश्मीरी गेट परिसर में इन कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।  कर्मचारियों को अपने इस आंदोलन में छात्रों का भी भारी समर्थन मिला। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उन्हें वापस काम पर नहीं रखा जाएगा, तब तक वो इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे क्योंकि उनके पास कोई और चारा नहीं है। ये उनके जीवन-मरण का सवाल है। 
shakuntala.jpg शकुंतला 

इनके बीच मौजूद कर्मचारी शकुंतला ने बताया कि वो अकेली हैं और पूरा घर अकेले ही चलाती हैं, उनका एक जवान लडका है जो नशे का आदी है, इसके अलावा उनकी एक 20 वर्षीय लड़की है, जो कि मानसिक तौर से बीमार है और वो किराये के मकान में रहती है।  ऐसे में उन्हें इसी नौकरी का सहारा था।  अचानक ऐसे निकाले जाने से उनके सामने रोज़ी- रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे? वो पूछती हैं कि  इतनी जल्दी मुझे नौकरी कौन देगा? अगर ये नौकरी चली गई तो न उनके पास रहने के लिए घर रहेगा न खाने के लिए रोटी। इसी को लेकर वो परेशान है  और बार-बार प्रशासन से गुहार लगा रही थी कि उन्हें वापस काम पर रख लिया जाए। 

ऐसे ही एक अन्य महिला कर्मचारी मीरा जो लगभग 5 साल से इसी जगह पर काम कर रही थी , दो दिन पहले ही उन्हें हटा दिया गया। मीरा बताती हैं कि पिछले सालों में उन लोगों के साथ कई तरह के भेदभाव और शोषण भी हुए, उसके बाबजूद भी वो काम करती रही। उन्होंने बताया कि  यहां काम करने पर मज़दूरों को मुलभुत अधिकार  भी नहीं दिए जाते थे, न उन्हें ईएसआई और न ही पीएफ दिया जाता था। यहाँ तक एक बार वो काम के दौरन चोटिल हो गई थी, तब उन्हें किसी प्रकार का उपचार नहीं दिया गया। इस दौरन जब वो छुट्टी पर थी तब भी उनके सैलेरी काट ली गई थी। सभी कर्मचारियों को ऐसे यातनाएं सहनी पड़ी हैं।  

क्या है पूरा मामला ?

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जिस संगठन के साथ उनका  कॉन्ट्रेक्ट था  वह अब ख़त्म  हो गया है। ये कर्मचारी उस संगठन की जिम्मेदारी थे।  परन्तु कर्मचारियों का कहना है ये बहाना है ,पिछले साल जब हमने हाथ से सीवर साफ करने से मना  किया और अपने अधिकार को लेकर बोलने लगे तभी से हम इनके आँखों में खटक रहे थे। यही हमरी नौकरी जाने का कारण भी बना है। नहीं तो ऐसे ही करीब 70 सुरक्षा गार्ड थे उनकी कम्पनी बदली लेकिन सभी पुराने लोग वापस काम पर रहे केवल उनकी वर्दी बदली। लेकिन हमारे साथ यह नाइंसाफी क्यों ?

यह कोई पहला मामला नहीं है जब कर्मचारियों के साथ ऐसा हुआ है, इस तरह की समस्या से दिल्ली विश्विधायलय के कर्मचारी भी पिछले एक महीने से जूझ रहे हैं। वहां भी सैकड़ों  कर्मचारी यही तर्क देकर बाहर कर दिया गया कि उनकी कम्पनी का कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है। दोनों मामलों में  एक बात समान  है की दोनों में कर्मचारी उपलब्ध करवाने वाला संगठन सुलभ इंटरनेशल है।  इनको लेकर एक कर्मचारियों की शिकायत थी कि इन्हें ना ईएसआई और न पीएफ मिलता  था। इसी कारण विश्विधायलय ने सुलभ का कॉन्ट्रेकट खत्म किया लेकिन इसके वजह से कर्मचारियों के लिए संकट खड़ा हो गया है।

ambedkar university
safai karmachari andolan
safai karmachari
CONTRACT SAFAIKARAMCHARIS
Delhi
kashmere gate
delhi govt

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    बोलडोज़र पर सुप्रीम कोर्ट की रोक! कानून और संविधान के साथ बीजेपी का खिलवाड़!
    21 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार बुलडोज़र राजनीति और भाजपा के वायदों के बारे में बात कर रहे हैं।
  • सी. सरतचंद
    कोविड-19 का वैश्विक दुष्प्रभाव और रूस पर आर्थिक युद्ध 
    21 Apr 2022
    विकासशील देशों को घनिष्ठ रूप से आपस में सहयोग करना होगा, महामारी के आर्थिक एवं सार्वजनिक दुष्परिणामों का मुकाबला करना होगा और रूस पर लगाए गए आर्थिक युद्ध के नतीजों से मिलकर निपटना होगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर छात्रों में असमंजस, शासन-प्रशासन से लगा रहे हैं गुहार
    21 Apr 2022
    इस नई प्रक्रिया के एक ओर जहां अलग-अलग बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलने वाले एक समान अवसर के रूप में देखा जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर परीक्षा के महज़ तीन महीने पहले मिले इस सूचना और दिल्ली…
  • पीपल्स डिस्पैच
    ब्रिटेन की कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण की अनुमति दी
    21 Apr 2022
    लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण का आदेश देने वाले फ़ैसले पर मुहर लगा दी है। अब अंतिम फ़ैसला गृह सचिव प्रीति पटेल लेंगी, जो सत्ताधारी कंज़र्वेटिव पार्टी…
  • सत्यम श्रीवास्तव
    दिल्ली में बुलडोज़र गवर्नेंस या डबल इंजन सरकार का आगाज़?
    21 Apr 2022
    कोई भी सरकार संविधान के दायरे में रहते हुए इन कार्रवाईयों को उचित नहीं ठहरा सकती क्योंकि ये कार्रवाईयां कानून सम्मत नहीं हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License