NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आंध्र : जगन मोहन रेड्डी वाईएसआरसीपी के विधायक दल के नेता चुने गए
वाईएसआर कांग्रेस को 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा में 151 सीटें मिली हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 May 2019
Jagan Reddy
फोटो साभार: Outlook India

आंध्रप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी को शनिवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया। जगन अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

जगनमोहन रेड्डी समेत सभी 151 विधायकों ने राजधानी अमरावती में स्थित रेड्डी के आवास पर हुई बैठक में भाग लिया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वाईएसआर कांग्रेस के दफ्तर में हुई नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक करीब 45 मिनट चली। उसी में यह फैसला लिया गया। वरिष्ठ नेता बोत्स सत्यनारायण ने वाईएसआरसीपी विधायक दल के नेता के तौर पर रेड्डी के नाम का प्रस्ताव रखा और इसके बाद धर्मणा प्रसाद राव और अन्य शीर्ष नेताओं ने इस पर सहमति जताई। बैठक जगन के दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ शुरू हुई। इसके बाद जगन को नवनिर्वाचित विधायकों ने शुभकामनाएं दीं।

विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों को धन्यवाद देते हुए रेड्डी ने कहा, ‘‘2019 में लोगों ने हम पर विश्वास करके वोट दिया है, लेकिन 2024 में उन्हें हमारे काम के आधार पर और भी प्रचंड बहुमत देना चाहिए।’’

पार्टी के एक विधायक ने पीटीआई से कहा कि रेड्डी ने सभी नव-निर्वाचित विधायकों से अनुरोध किया कि वह एक साल के भीतर बेहतर मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल करने में उनकी मदद करें।
सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ई. वी. एल. नरसिम्हन को शनिवार देर शाम तक इस फैसले की सूचना दी जाएगी और सरकार बनाने के लिए पार्टी अपना दावा पेश करेगी।

पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि शपथग्रहण समारोह 30 मई को इंदिरा गांधी म्युनिसिपल स्टेडियम में होगा।

वाईएसआर कांग्रेस को 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा में 151 सीटें मिली हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ) 

ysrcp
jagan mohan
Andhra pradesh
Assembly elections RESULT
Assembly Eelections
Chandrababu Naidu
TDP
YSR congress
Congress

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...


बाकी खबरें

  • केवल बढ़ती अव्यवस्था के कारण
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    बढ़ती अव्यवस्था के कारण
    14 Sep 2021
    हम कैसे समय में जी रहे हैं जहाँ हमसे एक ऐसी दुनिया में तर्कसंगत रहने की बात कही जाती है जहाँ केवल अव्यवस्था ही एकमात्र आदर्श है, युद्ध और बाढ़ के कारण अव्यवस्था, किसी-न-किसी महामारी के कारण अव्यवस्था।
  •  'मैं देश नहीं बिकने दूंगा' से 'मैं शेष नहीं बचने दूंगा' तक का सफर
    प्रभात पटनायक
    'मैं देश नहीं बिकने दूंगा' से 'मैं शेष नहीं बचने दूंगा' तक का सफर
    14 Sep 2021
    भारत में मोदी सरकार का अपना ही विचित्र एजेंडा है। हरेक चीज को एक माल में तब्दील कर देने का एजेंडा। कुछ भी पवित्र नहीं हैं, कुछ भी पूजनीय नहीं है, कुछ भी बाजार से ऊपर नहीं है, सब कुछ बिकाऊ है।
  • farmers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल: सेब के उचित दाम न मिलने से गुस्साए किसानों का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन
    14 Sep 2021
    संयुक्त किसान मंच ने सरकार को चेताया है कि अगर आगामी 15 दिनों के भीतर सरकार बागवानों और किसानों के साथ मिलकर उनकी मांगों पर अमल नहीं करती है तो संयुक्त किसान मंच, अन्य संगठनों के साथ मिलकर 27 सितंबर…
  • इको गॉर्डन, लखनऊ में 10 सितंबर को युवाओं को सम्बोधित करते किसान नेता डॉ. दर्शन पाल।
    लाल बहादुर सिंह
    युवा रोज़गार आंदोलन किसान-मज़दूर आंदोलन के साथ जुड़कर नवउदारवाद और फ़ासीवाद के लिए चुनौती बनेगा
    14 Sep 2021
    27 सितम्बर का भारत बन्द इस मिशन का अहम पड़ाव है। इसके अलावा मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर को इस वर्ष भी युवाओं ने जुमला दिवस-बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है।
  • अर्जेंटीना में भूख से निपटने में मदद करते सामुदायिक संगठन, उनकी हमदर्दी और एकजुटता
    जूलियन इंजुगारट, एना डागोरेट
    अर्जेंटीना में भूख से निपटने में मदद करते सामुदायिक संगठन, उनकी हमदर्दी और एकजुटता
    14 Sep 2021
    महामारी अपने साथ पहले से कहीं ज़्यादा ग़ैर-बराबरी और नाइंसाफ़ी लेकर आयी। लेकिन,ज़मीनी स्तर के आंदोलनों ने संघर्ष कर रहे लोगों को एकजुट किया, संगठित किया और उनके लिए खाने-पीने का इंतज़ाम किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License