NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आंध्र में चंद्रबाबू सत्ता से बाहर, ओडिशा में नवीन पटनायक की वापसी
लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के साथ-साथ गुरुवार को 4 राज्य विधानसभा चुनावों के भी नतीजे आए हैं। ये राज्य हैं : आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 May 2019
आंध्र में चंद्रबाबू सत्ता से बाहर, ओडिशा में नवीन पटनायक की वापसी

देश में आज 23 मई को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के साथ-साथ 4 राज्य विधानसभा चुनावों के भी नतीजे आए हैं। ये राज्य हैं: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा। इन राज्यों के चुनावी नतीजों में कहीं मामला एकतरफ़ा साबित हुआ तो कहीं नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं। हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह से साफ़ नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यही रुझान नतीजों में तब्दील हो सकेंगे। इसके मुताबिक आंध्र प्रदेश में जहां नायडू सरकार सत्ता से बाहर हो गई है, वहीं ओडिशा में नवीन बाबू एक बार फिर वापसी कर रहे हैं।

हम चारों राज्यों के नतीजे पेश कर रहे हैं। 

ओडिशा 

ओडिशा में कुल 146 सीटें हैं। जहाँ अभी तक 105 सीटों पर बीजू जनता दल आगे चल रही है। ग़ौरतलब है कि नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ओडिशा में लगातार पाँचवीं बार जीतने वाली है। और नवीन पटनायक लगातार पाँचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 
बीजेडी के अलावा ओडिशा में बीजेपी 26, कांग्रेस 14 और सीपीआईएम 1 सीट पर आगे चल रही है। जबकि बीएसपी को यहाँ एक भी सीट नहीं मिल पाई है। 

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 175 है, और यहाँ ओडिशा से उलट नज़ारा है। आंध्र में जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने अभी तक 144 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि मौजूदा टीडीपी सरकार महज़ 30 सीटें हासिल कर सकी है। ऐसे में टीडीपी के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को इस्तीफ़ा देना होगा और जगन रेड्डी पहली बार आंध्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। 
इसके अलावा आंध्र में जेएसपी को एक सीट मिली है और बाक़ी किसी भी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।

आंध्र के जगन रेड्डी और ओडिशा के नवीन पटनायक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई दी है। 

सिक्किम

सिक्किम में कुल 32 सीटें हैं जिनमें से 20 सीटों के रुझान अब तक सामने आ चुके हैं। इन 20 सीटों में से 10 पर एसकेएम और 10 पर एसडीएफ़ आगे चल रहे हैं। इनके अलावा किसी भी पार्टी को कोई सीट हासिल नहीं हो सकी है। 

अरुणाचल प्रदेश 

अरुणाचल प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 60 है, जिसमें से 32 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, उनमें से बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेडीयू को 4 और कांग्रेस को 2 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। 
सिक्किम और अरुणाचल में जब तक पूरे रुझान नहीं पता चल जाते, कुछ भी कहना मुश्किल है। 

2019 loksabha elections
2019 assembly elections
Odisha
Arunachal Pradesh
Andhra pradesh
SIKKIM
naveen patnayak
Chandrababu Naidu
jagan reddy
YSR congress
bjd

Related Stories

पूर्वोत्तर के 40% से अधिक छात्रों को महामारी के दौरान पढ़ाई के लिए गैजेट उपलब्ध नहीं रहा

लाखपदर से पलंगपदर तक, बॉक्साइड के पहाड़ों पर 5 दिन

ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  

स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10-11 नवंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी

आरटीआई अधिनियम का 16वां साल: निष्क्रिय आयोग, नहीं निपटाया जा रहा बकाया काम

‘माओवादी इलाकों में ज़िंदगी बंदूक की नाल पर टिकी होती है’

ओडिशा माली पर्वत खनन: हिंडाल्को कंपनी का विरोध करने वाले आदिवासी एक्टिविस्टों को मिल रहीं धमकियां

माली पर्वत बचाओ: अपनी जमीन बचाने के लिए एक और संघर्ष की तैयारी में ओडिशा के आदिवासी


बाकी खबरें

  • stop rape
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती
    04 Dec 2021
    पूर्व मुखिया शमशेर के बेटे ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी का नाम मो. मेजर बताया गया है। घटना के बाद गंभीर स्थिति में बच्ची को इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां…
  • sex ratio
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: चिंताजनक स्थिति पेश कर रहे हैं लैंगिक अनुपात और घरेलू हिंसा पर NFHS के आंकड़े
    04 Dec 2021
    जन्म के दौरान लड़के-लड़कियों के अनुपात में पिछले पांच सालों में बहुत गिरावट आई है. अब 1000 लड़कों पर सिर्फ़ 878 महिलाएं हैं। जबकि 2015-16 में 1000 लड़कों पर 954 लड़कियों की संख्या मौजूद थी।
  • NEET-PG 2021 counseling
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने नियमित सेवाओं का किया बहिष्कार
    04 Dec 2021
    ‘‘ओपीडी सेवाएं निलंबित करने से प्राधिकारियों से कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो हमें दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि हम फोरडा द्वारा बुलाए देशव्यापी प्रदर्शन के समर्थन में तीन दिसंबर से अपनी सभी…
  • Pilibhit
    तारिक अनवर
    भाजपा का हिंदुत्व वाला एजेंडा पीलीभीत में बांग्लादेशी प्रवासी मतदाताओं से तारतम्य बिठा पाने में विफल साबित हो रहा है
    04 Dec 2021
    नागरिकता और वैध राजस्व पट्टे की उम्मीदें टूट जाने के साथ शरणार्थियों को अब पिछले चुनावों में भाजपा का समर्थन करने पर पछतावा हो रहा है।
  • Gambia
    क्रिसपिन एंवाकीदेऊ
    गाम्बिया के निर्णायक चुनाव लोकतंत्र की अहम परीक्षा हैं
    04 Dec 2021
    गाम्बिया में राष्ट्रपति पद का चुनाव हो रहा है। पर्यवेक्षकों का मानना है ये चुनाव गाम्बिया के लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण अग्निपरीक्षा हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License