NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आंगनवाड़ी कर्मचारियों के आगे झुकी केजरीवाल सरकार
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Aug 2015

दिल्ली स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेलपर्स यूनियन के नेत्रित्व में पिछले 24 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अरविन्द केजरीवाल के घर के आगे संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मिली शानदार जीत। पिछले 7 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे आंगनवाड़ी कर्मचारियों की तात्कालिक मांगों को केजरीवाल सरकार ने स्वीकार कर लिया।

                                                                                                                                

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता करने के लिए दिल्ली सचिवालय पर आमंत्रित किया था। ज्ञात हो कि इससे पहले आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने 17 जुलाई को दिल्ली सचिवालय पर एक विशाल प्रदर्शन कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन मुख्य मंत्री को सौपा था। मगर इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों की कोई सुनवाई नहीं की। आंगनबाड़ी के कर्मचारी लगातार 7 जुलाई से अरविन्द केजरीवाल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। रोज होते धरने और 5 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल के बावजूद भी केजरीवाल सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली। जिसके चलते 23 जुलाई से आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने अपनी मांगों की सुनवाई करवाने और सरकार पर दबाव डालने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की थी। लगातार केजरीवाल सरकार तक अपनी बात पहुचाने के लिए आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने दिल्ली सचिवालय, विधान सभा से लेकर केजरीवाल साहब के घर पर लगने वाले जनता दरबार तक में अपने ज्ञापन सौपे। मगर 7 दिन लम्बी चली अनिष्चितकालीन भूख हड़ताल के बाद जनता द्वारा पैदा किये गए दबाव के कारण केजरीवाल ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए दिल्ली सचिवालय बुलाया। इस वार्ता में आंगनवाड़ी कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य मंत्री के साथ साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री संदीप कुमार से भी बात चीत की। आंगनबाड़ी कर्मचारियों के संघर्ष और एकता के आगे केजरीवाल सरकार को झुकना पड़ा। अपनी एकता के बल पर आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने 24 दिनों के संघर्ष के बाद उनकी मांगों को अनसुना करने वाली केजरीवाल सरकार को भी अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

                                                                                                                                     

7 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हड़तालकर्मियों को फलों का रस पिला कर उनकी भूख हड़ताल तुड़वाई गयी। इसके बाद आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने सिविल लाइन्स से विधान सभा तक अपनी जीत का जश्न मनाते हुए एक शानदार विजय जुलुस निकाला जिसमे 1500 से भी जयादा आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। विजय जुलुस में आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने अपनी एकता जि़्ंदाबाद और दिल्ली स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेलपर्स यूनियन जि़्ंदाबाद के नारे लगाये। विजय जुलुस के बाद आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने फिर से अपनी सभा सिविल लाइन्स पर आरम्भ की। सभा में तात्कालिक मांगों को माने जाने की जीत के माइनों और आगे के संघर्ष के बारे में बात की गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री संदीप कुमार और डिप्टी डायरेक्टर सौम्या ने सभा में आकर आंगनवाड़ी कर्मचारियों से बात की और साथ ही वार्ता के बाद ड्राफ्ट किये गए आर्डर की एक कॉपी को दिल्ली स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेलपर्स यूनियन के प्रतिनिधियों को सौपा।

                                                                                                                                   

दिल्ली स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेलपर्स यूनियन की सदस्य शिवानी ने बताया कि अभी  सरकार ने केवल हमारी तात्कालिक मांगें जिनमे पिछले 8-9 महीनों के बकाये मानदेय के तुरंत भुगतान, पहचान पात्र देने, हर महीने की 10 तारीख तक भुगतान करने, सबला स्कीम के भत्ते के भुगतान और बीमा की मांगें मानी है। लेकिन वेतन बढ़ोतरी के लिए अरविन्द केजरीवाल ने हमसे समय देने की बात कही है, उन्होंने कहा की वह विधान सभा में प्रस्ताव पेश करेंगे। शिवानी ने कहा की अपनी दर्गकालिक मांगों जैसे कि सरकारी कर्मचारी का दर्ज पाने, न्यूनतम वेतन, ई.एस.आई व पी.एफ आदि के लिए आंगनवाड़ी कर्मचारी अपना संघर्ष जारी रखेंगे। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक हड़तालकर्मी नितिन ने बताया कि यह हमारी केवल आंशिक जीत है और हमारी लड़ाई अभी बहुत लम्बी है। अभी हमारी केवल तात्कालिक मांगें मानी गयी है और हम अपना संघर्ष तब तक जारी रखेंगे जब तक की हमारी दीर्घकालिक मांगों को सरकार नहीं मान लेती। 

न्यूनतम वेतन
ई.एस.आई
पी.एफ
आंगनवाड़ी कर्मचारी
दिल्ली स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेलपर्स यूनियन
अरविन्द केजरीवाल
आप

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

अपने ही पैसे के लिए तरस रहे हैं दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी, 15 को हल्ला बोल

दिल्ली: 20 जुलाई को 20 लाख मज़दूर हड़ताल पर जायेंगे

दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की माँग पर जनता की राय

श्रमिक अधिकार और इनके प्रति सरकारों का बर्ताव

सरकारों के लिए न्यूनतम मज़दूरी बस कागज़ी बातें हैं

जनतंत्र का एक और सबक

अब भी जल रहा है बवाना

उच्च न्यायालय ने आप विधायक अयोग्यता मामले में ईसी से मांगा जवाब

मजदूरों का महापड़ाव – 9-11 नवम्बर 2017


बाकी खबरें

  • भाषा
    कांग्रेस की ‘‘महंगाई मैराथन’’ : विजेताओं को पेट्रोल, सोयाबीन तेल और नींबू दिए गए
    30 Apr 2022
    “दौड़ के विजेताओं को ये अनूठे पुरस्कार इसलिए दिए गए ताकि कमरतोड़ महंगाई को लेकर जनता की पीड़ा सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं तक पहुंच सके”।
  • भाषा
    मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की
    30 Apr 2022
    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था।
  • भाषा
    पटियाला में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं, तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला
    30 Apr 2022
    पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प के दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    बर्बादी बेहाली मे भी दंगा दमन का हथकंडा!
    30 Apr 2022
    महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक विभाजन जैसे मसले अपने मुल्क की स्थायी समस्या हो गये हैं. ऐसे गहन संकट में अयोध्या जैसी नगरी को दंगा-फसाद में झोकने की साजिश खतरे का बड़ा संकेत है. बहुसंख्यक समुदाय के ऐसे…
  • राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर: बढ़ रहे हैं जबरन भूमि अधिग्रहण के मामले, नहीं मिल रहा उचित मुआवज़ा
    30 Apr 2022
    जम्मू कश्मीर में आम लोग नौकरशाहों के रहमोकरम पर जी रहे हैं। ग्राम स्तर तक के पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर जिला विकास परिषद सदस्य अपने अधिकारों का निर्वहन कर पाने में असमर्थ हैं क्योंकि उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License