NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
‘आप’ का संकट
महेश कुमार
27 Apr 2015

कम्युनिस्ट पार्टी के आलोचक हमेशा कम्युनिस्ट पार्टी की यह कहकर आलोचना करते हैं कि ये लोग तानाशाही के पक्षधर हैं।  इसलिए कम्युनिस्ट पार्टी में जनवादी प्रक्रिया का अभाव है। जबकि कम्युनिस्ट पार्टियां हमेशा से ही अंदरूनी लोकतंत्र के आधार पर राजनैतिक लाइन और न्रेतत्व तय करती आई हैं।  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की हाल में हुयी 21वीं कांग्रेस से यह बात और ज्यादा मज़बूत हो गयी है कि देश में अगर जनतंत्र की प्रक्रिया से कोई पार्टी चलती है तो वह कम्युनिस्ट पार्टियां ही हैं।  न्रेतत्व परिवर्तन से लेकर अगले तीन साल के लिए पार्टी की राजनैतिक लाइन पूरी बहस के बाद तय की गयी और सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से तय किये गए।  पूंजीवादी मीडिया भी इस प्रक्रिया से हक्का-बक्का रह गया।

आम आदमी पार्टी जोकि दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में उभरी और देश की जनता को यह सन्देश देने की कोशिश की अब विचाधाराओं से ऊपर उठकर राजनीति होगी और वह भी आम आदमी की राजनीति, उनकी इस मुहीम पर हाल ही में आम आदमी पार्टी में उठे विवादों से धुल चढ़नी शुरू हो गयी है।  आप भी अन्य किसी बुर्जुआ पार्टी की तरह ही व्यवहार कर रही है।  वामपंथ और जनवादी ताकतों से जुड़े लोगो ने आप को चुनावों में इसलिए भारी समर्थन दिया क्योंकि वह कांग्रेस और भाजपा के विरुद्ध के एक विकल्प के रूप में उभरी।  दिल्ली की गरीब और मेहनतकश जनता ने दिल खोलकर समर्थन दिया, इस उम्मीद में कि शायद यह पार्टी उनके आसुओं को पोंछने में कुछ हद तक कामयाब रहेगी।  बावजूद इसके की ‘आप’ में घमाशान जारी है और जनहित में अभी तक कुछ ख़ास करने में कामयाब नहीं हुए हैं, आज भी व्यापक जनता के हिस्से में ‘आप’ से कुछ हद तक उम्मीद कायम है।

                                                                                                                                  

‘आप’ का यह संकट कोई व्यक्तियों का संकट नहीं है बल्कि यह संकट विचारधारा का संकट है जिससे आम आदमी पार्टी का न्रेतत्व अभी तक बचता रहा था।  जब भी कोई पार्टी अपने आपको गरीब के पक्ष की पार्टी बताती है तो उसका कार्यक्रम और नीतियां उससे मेल खानी चाहिए।  आप का कार्यक्रम केवल गुड गवर्नेंस देने का है।  लेकिन इस गुड गवर्नेंस को देने के लिए न तो उनके पास कोई नीति है और न ही कोई कार्यक्रम।  यही नतीजा है कि ‘आप’ भी उसी तरह का व्यवहार कर रही है जैसे अन्य बुर्जुआ पार्टियाँ कर रही है।  दिल्ली की समस्याएं, चाहे वह परिवहन की समस्या हो या बिजली-पानी की, ज्यूँ की त्यूं खडी हुयी है।  डी.टी.सी की हालत इतनी खस्ता है कि बजाय उसमें सुधार लाने के अरविन्द केजरीवाल ने डी.टी.सी. के निजीकरण की ही घोषणा कर दी है।  दिल्ली शहर ने परिवहन व्यवस्था के निजीकरण की झेला है।  न जाने कितने लोग इस व्यवस्था की सूली चढ़े हैं।  अगर अरविन्द केजरीवाल भी निजीकरण का डंडा चलाना चाहता है तो उसमें और भाजपा में क्या फर्क है।  मोदी आज मेक इन इंडिया के नाम पर बड़े-बड़े पूंजीपतियों को देश के सार्वजनिक संसाधनों को लूटने की छूट दे रहा है।

चुनावों से पहले तो वायदा किया गया कि सभी ठेके पर काम कर रहे डी.टी.सी. के कर्मचारियों को स्थायी कर दिया जाएगा और अब सत्ता में आने के बाद वे निजीकरण करने की सोच रहे हैं।  केजरीवाल दिल्ली की जनता को फिर परिवहन माफिया के हवाले करना चाहते हैं और रोज़गार के अवसरों को ख़त्म करना चाहते हैं।  अगर परिवहन व्यवस्था में यह कदम उठाया जाता है तो अन्य महकमें भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। यह बात तय है कि जहाँ-जहाँ निजीकरण ने पैर पसारे हैं वहां न तो रोज़गार बचा है और नहीं व्यवस्था ठीक हुयी है।  निजीकरण मुनाफे पर आधारित व्यवस्था होती है जो शोषण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।  दिल्ली में चिकित्सा व्यवस्था के निजीकरण के चलते आज आम आदमी बिना इलाज़ के मर रहा है और निजी अस्पताल करोड़ों का मुनाफा कमा रहे हैं।  दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इतनी भीड़ है कि आम आदमी को तय सुविधाएं भी नहीं मिल पाती है।  गरीब लोग बसों घंटो इंतज़ार करते हैं और जानवरों की तरह ठूस कर सफ़र करते हैं।  प्रदुषण के नाम पर साल-साल भर से लोगों की दुकाने सील पड़ी हैं लेकिन केजरीवाल सरकार ने उन्हें खुलवाने के लिए कोई कार्य नहीं किया है।

इसलिए जरूरत इस बात की है कि ‘आप’ अपनी भीतरी कलह को ख़त्म करे और जनता के मुद्दों पर काम करे।  दिल्ली शहर को ए क्लास सिटी न बनाकर इसे गरीब, मेहनतकश और मध्यम वर्ग के रहने लायक शहर बनाए।  यह तभी बन पायेगा जब अरविन्द केजरीवाल या ‘आप’ अपनी विचाधारा को निजीकरण के पक्ष में न रखकर गरीबों के पक्ष में करे।  अगर ‘आप’ दिल्ली के महकमों का निजीकरण करती हैं तो ‘आप’ का हश्र बहुत बुरा होगा।  इसके बाद जो कलह आज है वह कलह इतनी बढ़ेगी कि आम आदमी पार्टी के भी इतने धड़े बनेंगे कि हम गिन नहीं पायेंगे।  वही हश्र होगा जो जनता दल का हुआ।  फिर यही गाना ‘आप’ पर ठीक बैठेगा कि “दिल के टुकड़े हज़ार हुए कोई यहाँ गिरा कोई वहां गिरा”।  

डिस्क्लेमर:- उपर्युक्त लेख में वक्त किए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक तौर पर न्यूज़क्लिक के विचारों को नहीं दर्शाते ।

 

आम आदमी पार्टी
वामदल
अरविन्द केजरीवाल
योगेन्द्र यादव
प्रशांत भूषण

Related Stories

'भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली के जरिये निर्णायक जनांदोलन खड़ा करने का ऐलान

पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों 10 सितम्बर को भारत बंद

दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की माँग पर जनता की राय

जनतंत्र का एक और सबक

जज लोया केस में प्रशांत भूषण और दुष्यंत दवे ने कोर्ट में अपनी बात रखी

आप , भाजपा और भजन मंडली

भारत के मुख्य न्यायाधीश पर लगे आरोपों की आंतरिक जाँच होनी चाहिए : प्रशांत भूषण

मेट्रो का बढ़ा किराया लोगों का फूटा गुस्सा

मैनुअल स्केवेंजिंग से हुई मौत – कहाँ है इंसाफ?

दिल्ली पहुंचा नर्मदा बचाओ आन्दोलन


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License