NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
अर्जेंटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी मेस्सी पर तीन महीने का प्रतिबंध
ब्राजील में खेले गये कोपा अमेरिका कप में चिली के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले के दौरान मैदान से बाहर भेजे जाने के बाद मेस्सी ने सीओएनएमईबीओएल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
एएफपी
03 Aug 2019
Lionel messi
फोटो साभार : Hindustan

असंकिओन : अर्जेंटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (सीओएनएमईबीओएल) की आलोचना करने पर शुक्रवार को तीन महीने के लिए राष्ट्रीय टीम से खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

उन पर प्रतिबंध के साथ 50,000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया।

पिछले महीने ब्राजील में खेले गये कोपा अमेरिका कप में चिली के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले के दौरान मैदान से बाहर भेजे जाने के बाद बार्सिलोना के इस खिलाड़ी ने सीओएनएमईबीओएल पर ‘भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।’’

मेजबान टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में दो मौकों पर पेनल्टी नहीं मिलने से खफा मेस्सी ने कहा था कि ब्राजील ‘इन दिनों सीओएनएमईबीओएल में बहुत कुछ नियंत्रित कर रहा है’। ब्राजील ने इस मुकाबले में अर्जेंटीना को 2-0से हराया था।

अगले मुकाबले में रेफरी ने उन्हें मैदान से बाहर कर दिया जिसके बाद वह अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख सके। टीम की 2-1 से जीत के बाद उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भ्रष्टाचार और रेफरी लोगों को फुटबाल का लुत्फ से रोक रहे हैं और वे इसे बर्बाद कर रहे हैं।’’    

सीओएनएमईबीओएल ने अपनी वेबसाइट के जरिये जारी बयान में कहा कि यह प्रतिबंध उनके अनुशासनात्मक नियमों की धारा 7.1 और 7.2 से संबंधित है। इस धारा का मतलब ‘‘आक्रामक, अपमानजनक व्यवहार या किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से हैं।’’

एक अन्य धारा में ‘‘न्यायिक निकायों के निर्णयों, निर्देशों या आदेशों का उल्लंघन करना’’ शामिल हैं।

इस प्रतिबंध का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इस दौरान अर्जेंटीना को कुछ दोस्ताना मुकाबले खेलने है। अर्जेंटीना का अगला प्रतिस्पर्धी मैच 2022 विश्व कप के लिए दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में होगा जो अगले साल मार्च में शुरू होगा।

Lionel Messi
Argentine footballer
Barcelona
Copa America
CONMEBOL
three month suspension

Related Stories

मेस्सी रिकॉर्ड सातवीं बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने, पुतेलास सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी


बाकी खबरें

  • वसीम अकरम त्यागी
    ‘हेट स्पीच’ के मामले 6 गुना बढ़े, कब कसेगा क़ानून का शिकंजा?
    15 Apr 2022
    2014 में देश में हेट स्पीच के कुल 336 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2020 में 1,804 मामले दर्ज हुए हैं। कुल मिलाकर सात साल में हेट स्पीच के मामले छह गुना तक बढ़े हैं।
  • राज वाल्मीकि
    बाबा साहेब की राह पर चल देश को नफ़रती उन्माद से बचाने का संकल्प
    15 Apr 2022
    आंबेडकर जयंती पर संसद मार्ग पर लगे जनता मेले में लोग फ़ासीवादी ताक़तों और उनके नफ़रती उन्माद की चर्चा करते नज़र आए। वर्तमान व्यवस्था  पर लोग आक्रोशित नज़र आए और ये संकल्प ले रहे थे कि इस नफ़रती…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामले
    15 Apr 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 949 नए मामले सामने आए हैं। इनमे से क़रीब 35 फ़ीसदी यानी 325 नए मामले दिल्ली से सामने आए हैं।
  • पुलकित कुमार शर्मा
    क्या देश में कोरोना के नए XE वैरिएंट से चौथी लहर का ख़तरा?
    15 Apr 2022
    दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के नए XE वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस के यूक्रेन ऑपरेशन की कोई समय सीमा नहीं है
    15 Apr 2022
    बुधवार को पुतिन द्वारा की गई टिप्पणी से पता चलता है कि रूस किसी भी क़ीमत पर जल्दबाज़ी में हासिल की जाने वाली जीत की तलाश में नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License