NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
फिल्में
कला
रंगमंच
संगीत
भारत
राजनीति
आर्टिस्ट्स यूनाईट : कलाकारों को साथ आने की ज़रूरत क्यूँ है?
पिछले पाँच सालों में मौजूदा सरकार द्वारा किए गए लोकतंत्र और संविधान के विरोध में, देश भर में फैलाई गई नफ़रत के विरोध में कलाकार 2 और 3 मार्च को देश के कई शहरों में जमा हुए और नफ़रत के ख़िलाफ़ एकजुट होकर प्यार और शांति का संदेश सारे देश में फैलाया।
सत्यम् तिवारी
04 Mar 2019
नफ़रत से आज़ादी

प्रतिरोध किसी भी लोकतंत्र का एक अहम पहलू है। प्रतिरोध या विरोध, सत्ता की मनमानियों के ख़िलाफ़ , सत्ता के ज़ुल्म के ख़िलाफ़। भारत और पाकिस्तान के 70 साल के दौर में सरकारें तरह-तरह की मनमानियाँ करती रही हैं। नागरिकों के अधिकारों का हनन, उनकी आज़ादी पर हमला, हज़ारों-हज़ार दफ़ा देखने को मिला है। पाकिस्तान ने तो इन 70 साल में बार-बार सैन्य शासन देखा है। लेकिन इन ज़ुल्मों के विरोध में आवाज़ उठाने का काम समय-समय पर देश के कलाकारों ने बख़ूबी किया है। हमें मालूम है 70 के दशक का वो वक़्त जब पाकिस्तान में जनरल ज़िया उल हक़ ने साड़ी पहनने पे प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके विरोध में इक़बाल बानो ने एक प्रोग्राम में फ़ैज़ की नज़्म "हम देखेंगे" गाई थी। उस ऑडियो में लग रहे नारे सुन कर एक सुकून मिलता है और विरोध की ताक़त का भी अंदाज़ा होता है। इसी तरह से हर दौर में शायरों, लेखकों, फ़िल्म निर्माताओं, गायकों और हर विधा के कलाकारों ने देश की सरकार द्वारा किए जा रहे ज़ुल्मों के विरोध में अपनी आवाज़ बुलंद की है।

IMG_0842 2.JPG

हर विधा के कलाकारों ने एक बार फिर से एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की है। पिछले पाँच सालों में मौजूदा सरकार द्वारा किए गए लोकतंत्र और संविधान के विरोध में, देश भर में फैलाई गई नफ़रत के विरोध में कलाकार 2 और 3 मार्च को देश के कई शहरों में जमा हुए और नफ़रत के ख़िलाफ़ एकजुट होकर प्यार और शांति का संदेश सारे देश में फैलाया। ये कार्यक्रम "artists unite” के बैनर तले तमाम विधाओं के कलाकारों ने आयोजित किया था। पिछले साल हुये कैम्पेन "NOT IN MY NAME” में शामिल हुए संगठन इस कार्यक्रम में भी एक साथ सामने आए। चंडीगढ़, बंगलुरु, चेन्नई, अमदाबाद जैसे शहरों के अलावा दिल्ली के लाल क़िले पर ये प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में हर विधा और हर उम्र के कलाकार शामिल थे।

Jashn-E-Qalam.jpg

लाल क़िले पर कैसे क्या हुआ?

पिछले साल हुए कैम्पेन NOT IN MY NAME में शामिल हुए अलग-अलग संगठनों ने मिल कर artists unite नाम के एक ग्रुप का गठन किया जिसका मक़सद था "लोकतंत्र के लिए, नफ़रत के खिलाफ़"

पिछले साल दिसम्बर में एक लिस्ट जारी की गई थी जिसमें उन सभी कलाकारों ने दस्तख़त किए थे जो नफ़रत के विरोध में artists unite के साथ खड़े थे। इस लिस्ट में देश भर से 450 कलाकारों ने दस्तख़त किए जिसमे नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, नन्दिता दास जैसे नाम शामिल थे। सब कलाकार एकजुट हुए थे ये बताने के लिए कि लोकतंत्र सत्ता कि मनमानी के लिए नहीं, बल्कि जनता के हक़ और जनता कि आज़ादी के लिए होना चाहिए।

artists unite की तैयारियाँ इस साल के शुरुआत से ही चालू थीं। facebook, instagram पर posters unite नाम से अलग-अलग पोस्टर फैलाये गए जो नफ़रत को भुला कर प्यार और शांति के समर्थन में बात कर रहे थे। कॉलेजों में, गली-मोहल्लों में, रिहायशी कॉलोनियों में भी पोस्टर चिपका कर आम जनता से नफ़रत के विरोध में एकजुट होने की अपील की गई।

तमाम कोशिशों और तैयारियों के बाद 2 और 3 मार्च को लाल क़िले पर सभी कलाकार एकजुट हुए और सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक अपनी कला के माध्यम से नफ़रत के विरोध में अपनी आवाज़ें बुलंद कीं।

कार्यक्रम में गायक/गायिका शुभा मुद्गल, सोनम कालरा, मदनगोपाल सिंह (चार यार), कबीर कैफ़े, शीतल साठे, ध्रुव सांगरी के अलावा रैप ग्रुप्स, हिप-हॉप कलाकार शामिल हुए।

दास्तानगोई के लिए फ़ोज़िया दास्तानगो, उदित यादव, साहिल आग़ा। थिएटर/डांस में ध्वनि विज, जन नाट्य मंच, इशामुद्दीन, लोकेश जैन, माया राव के अलावा कवियों में अशोक वाजपायी, गौहर रज़ा, सबिका अब्बास नक़वी, मंगलेश डबराल, नोमान शौक़, सौम्या बैजल शामिल थे।

Sabika Abbas Naqvi_0.JPG

इसके अलावा आज़ाद मैदान में जगह-जगह पेंटर, नाटककार, जादूगर, अलग अलग तरीक़ो से लोगों को अमन और प्यार का संदेश दे रहे थे। युवाओं का जोश और उनका इतनी बड़ी तादाद में हिस्सा इस कार्यक्रम की अहम बात थी। कॉलेजों की नुक्कड़ नाटक संस्थाएं, अपने नाटक लेकर artists unite में शामिल हुईं।

कई युवा रैपेर्स, हिप-हॉप कलाकारों ने लाल क़िले पर अपनी कला का प्रदर्शन किया और लोकतंत्र के लिए हुए इस कार्यक्रम में अपनी हाज़िरी दर्ज की।

आज़ाद मैदान में जगह-जगह कला प्रदर्शनी लगाई गई थीं। डॉक्यूमेंटरी फ़िल्में, फ़ोटोग्राफ़ी के ज़रिये भी कलाकारों ने नफ़रत के विरोध अपने स्वर को ऊँचा किया।

इस तरह के कार्यक्रम की ज़रूरत क्यूँ है?

किसी भी कलाकार को समाज का आईना माना जाता है, और उससे उम्मीद की जाती है कि समाज के हालात पर, देश में चल रहे माहौल पर अपनी कला का इस्तेमाल करते हुए प्रतिक्रिया दे। वो कलाकार जिसकी कला में आज के माहौल का ज़िक्र ना रहे, उसकी कला के कोई मायने रह जाते हैं। देश में आज का माहौल वो है जब अभिव्यक्ति कि आज़ादी पर हमले बढ़ रहे हैं, लोगों को आवाज़ उठाने कि वजह से मारा जा रहा है, जेल भेजा जा रहा है। ये हरकतें पिछले पाँच साल में, मौजूदा सरकार के वक़्त में बढ़ा है, और लगातार बढ़ रहा है। सारे देश में नफ़रत का माहौल है। अल्पसंख्यकों,दलितों, पत्रकारों, पर लगातार हमले बढ़े हैं।

देश में जब भी ऐसा दौर आया है, तब कलाकारों ने नफ़रत को भुला कर प्यार कि बातें कि ही हैं। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अमन के लिए बशीर बद्र ने ये शेर कहा था,

“दुश्मनी का सफ़र एक क़दम दो क़दम

तुम भी थक जाओगे, हम भी थक जाएंगे"

आज के नफ़रतों के इस माहौल में कलाकारों की ये ज़िम्मेदारी बनती है कि लिख कर, गा कर, फ़िल्मों के माध्यम से, देश में लगातार बढ़ रहे इस ज़ुल्म के विरोध में आवाज़ उठाएँ और ये कहें कि देश नफ़रत से नहीं, प्यार और शांति से ही आगे बढ़ सकेगा।

India

Related Stories

#metoo : जिन पर इल्ज़ाम लगे वो मर्द अब क्या कर रहे हैं?

अविनाश पाटिल के साथ धर्म, अंधविश्वास और सनातन संस्था पर बातचीत

ज़ायरा, क्रिकेट और इंडिया

हिंदी आख़िर किसकी मातृभाषा है?

रैपर हार्ड कौर के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज

"आरएसएस का सिद्धांत भारत के लिए हानिकारक है" - हामिद अंसारी

बूट-बूट की सरकार: हमारे नेताओं का अनुशासन कहाँ खो गया है?

कर्ता ने कर्म को...


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 11,499 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    26 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.28 फ़ीसदी यानी 1 लाख 21 हज़ार 881 हो गयी है।
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License