NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आसमान में भी 'धारा-144’! गुजरात विद्यापीठ में विरोध की पतंग उड़ाने से रोका
CAA-NPR-NRC के विरोध में विद्यार्थियों ने ये तय किया था कि वे नारे लिखी पतंगें उड़ाएंगे लेकिन गुजरात सरकार को यह भी नहीं बर्दाश्त हुआ। गुजरात विद्यापीठ के मौजूदा डायरेक्टर राजेंद्र खिमानी ने कैंपस में पुलिस बुला ली और पुलिस ने इस विरोध की 'पतंगबाज़ी' को रोक दिया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Jan 2020
gujrat

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश भर में विरोध के नए-नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। मकर संक्रांति के मौके पर अहमदाबाद की गुजरात विद्यापीठ के विद्यर्थियों और नागरिक समाज के लोगों ने नए ढंग से सीएए और एनआरसी पर अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश की। इनके विरोध का तरीका बहुत अधिक रचनात्मक और आकर्षक था। इन्होंने यह तय किया था कि मकर संक्रांति के दिन संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी विरोधी नारे लिखे हुई पतंगों को आकाश में उड़ाएंगे।लेकिन गुजरात सरकार को यह भी नहीं बर्दाश्त हुआ। गुजरात विद्यापीठ के मौजूदा डायरेक्टर राजेंद्र खिमानी ने कैंपस में पुलिस बुला ली और पुलिस ने इस विरोध की 'पतंगबाज़ी' को रोक दिया।

प्रोफेसर राजेंद्र खिमानी का कहना है कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय प्रशासन की इजाज़त के बिना ऐसा करने जा रहे थे। जबकि हकीकत यह है कि गुजरात विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस आयोजन के लिए अनुमति लेने की कोशिश की थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इजाजत देने से इंकार कर दिया था। फिर भी विद्यार्थियों ने आयोजन करने का फैसला किया। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि नवरात्रि और होली पर विश्वविद्यालय में ऐसे आयोजन होते रहते हैं तो मकर संक्रांति को क्यों नहीं हो सकता?

पुलिस के रोकने के बाद भी कुछ विद्यार्थी वहीं पर डटे रहे। इन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय गेट के सामने राष्ट्रगान गाया और विश्वविद्यालय मैदान में आकर विरोध दर्ज करने वाली पतंगों को उड़ाया।

पीटीआई की ख़बर के तहत गुजरात विद्यापीठ के अलावा गुजरात के दूसरे जगहों पर भी मकर संक्रांति के दिन संशोधित नागरिकता कानून के विरोध और समर्थन में पतंग उड़ाई गई। विरोधियों और समर्थकों के बीच झड़प की स्थिति भी बनी लेकिन स्थानीय नेताओं के बीच बचाव में आने की वजह से झड़पें बहुत आगे नहीं बढ़ीं।

गुजरात विद्यापीठ की घटना पर निर्दलीय विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट किया कि अब तो आसमान में भी Section 144 लागू ! गाँधी के गुजरात उन्हीं के द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ में पुलिस जबरन विद्यार्थियों से आईडी कार्ड मांगने लगी। यह विद्यार्थी CAA, NRC और NPR के विरोध में कैंपस के अंदर पतंग उड़ाना चाहते थे !

ज़मीन और आसमान दोनों जगह विजय रुपानी ने भले ही Section 144 लगाया हो, हमें परवाह नहीं है !

ये देख लीजिये: CAA-NRC-NPR का विरोध करते पतंग उड़ाये आज !

काले क़ानून की धज्जियां उड़ेगी और संविधान जीतेगा ! pic.twitter.com/Mk8FyeCB8A

— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) January 14, 2020

इसी के साथ पूर्व प्रशानिक अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने भी ट्वीट किया कि महात्मा गांधी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ अपने 100वें साल हो गए हैं। सौ साल में पहली बार इस विश्वविद्यालय में पुलिस ने आकर हस्तक्षेप किया है। विद्यार्थियों को पतंग उड़ाने से रोका लेकिन विद्यार्थी डटे रहे।

Perhaps for the first time after Independence police entered the campus of Gujarat Vidyapith, founded by Mahatma Gandhi in 1920.

To prevent students from flying kites.

But students stood their ground,
and kites flew in the sky!#Resistance #Ahmedabad #NoToCAA_NRC_NPR pic.twitter.com/QBi7jiyiCl

— Kannan Gopinathan (@naukarshah) January 14, 2020

gujrat vidyapeeth
gujrat ptangbazi
caa nrc ptangbaazi
ahmedabad
caa-nr-npa

Related Stories

मैंने क्यों साबरमती आश्रम को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है?

अहमदाबाद में 46 फीसदी से अधिक इमारतों के पास नहीं है अग्नि सुरक्षा एनओसी: नगर निकाय

Covid-19 में Secondary infection से बढ़ता ख़तरा, अहमदाबाद में जातीय हिंसा और अन्य ख़बरें

127 लोगों को गुजरात अदालत ने 20 साल बाद सिमी के साथ तार जुड़े होने के आरोपों से किया बरी

कोविड-19 लॉकडाउन : गुजरात में प्रवासी मज़दूरों पर दर्ज मामले ‘मानव अधिकारों का उल्लंघन हैं’

आनंद तेलतुंबड़े का समर्थन और उनकी रिहाई की अपील

ट्रंप दौरा : अहमदाबाद के 'सौंदर्यीकरण' के नाम पर झुग्गियों को रौंदती सरकार  


बाकी खबरें

  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • aadhar
    अजय कुमार
    वोटर आईडी और आधार लिंकिंग : वोट कब्ज़ाने का नया हथियार!
    22 Dec 2021
    मोटे तौर पर कहें तो चुनाव संशोधन कानून 2021 पर भारत की विपक्षी पार्टियों का यही विरोध है कि जब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तो ढेर सारी सूचनाओं की मालिक सरकार हो जाएगी। सरकार उन…
  • मौरिज़ियो कोपोला
    "क्यूबा की सोबराना वैक्सीन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा है"
    22 Dec 2021
    15 से 25 नवंबर तक, 35 इटेलियन स्वयंसेवकों ने क्यूबा के हवाना में सोबराना वैक्सीन पर एक नैदानिक परीक्षण में भाग लिया। कैरेबियाई द्वीप दुनिया भर में एकमात्र कम आय वाला देश है, जिसने अपनी सार्वजनिक और…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    दुनिया को गौर करना चाहिए कि बाइडेन की प्रेसीडेंसी ढलान पर है
    22 Dec 2021
    वेस्ट वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन के 2.2 ट्रिलियन डॉलर पैकेज के विधेयक की विनाशकारी आलोचना इस ओर इशारा करती है कि विश्व की महाशक्ति अपनी ताक़त से कहीं अधिक ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रही है।
  • college
    दित्सा भट्टाचार्य
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तकरीबन 33% शिक्षण पद खाली 
    22 Dec 2021
    संसद में कनिष्ठ मानव संसाधन मंत्री के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्वीकृत 18,905 संकाय पदों में से 1 अक्टूबर 2021 तक 6,333 पद रिक्त पड़े हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License