NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
समाज
भारत
राजनीति
औरतें उट्ठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा : वुमन मार्च फ़ॉर चेंज
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले, गुरुवार, 4 अप्रैल को 20 राज्यों के 143 से अधिक ज़िलों में "औरतें उट्ठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा" के नारे के साथ वुमन मार्च फ़ॉर चेंज के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाले जाएंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Apr 2019
औरतें उट्ठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा: वुमन मार्च फ़ॉर चेंज

देश में महिलाओ के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा और उनके संवैधानिक अधिकारों पर जिस तरह से हमला किया जा रहा है इसके ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले, गुरुवार, 4 अप्रैल को 20 राज्यों के 143 से अधिक ज़िलों में "औरतें उट्ठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा" के नारे के साथ वुमन मार्च फ़ॉर चेंज के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाले जाएंगे। महिला संगठनों ने उम्मीद जताई है कि गांवों, ब्लॉकों, तालुकाओं, शहरों, कॉलेजों, बाज़ारों आदि में एक हज़ार स्थानों पर मार्च किया जाएगा। दिल्ली में ये मार्च सुबह 11 बजे मंडी हाउस से शुरू होगा और जंतर मंतर पर समाप्त होगा जहाँ एक सभा होगी।

इसको लेकर नई दिल्ली में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसमें कई सामाजिक और महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने वर्तमान सरकार को पूरे समाज के लिए ख़तरनाक बताया लेकिन महिलाओं के नाम पर इस सरकार ने केवल घोटाला किया है। उनके जो भी संवैधानिक अधिकार थे उसे कमज़ोर किया। इसलिए चुनाव से पहले पूरे समाज को बाँटने वाली ताक़तों को पहचानने और आधी आबादी को उनके अधिकारों के लिए जगाने के लिए यह मार्च है।

सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पूरे देश में महिलाओं को जागरुक करना है ताकि वे नफ़रत और हिंसा के मौजूदा माहौल को ख़ारिज करने और एक लोकतांत्रिक गणराज्य के नागरिकों के रूप में अपने संवैधानिक अधिकारों का दावा करने के लिए अपने वोट का उपयोग करें।

अंजलि भारद्वाज ने कहा कि असमानता देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गई है और यह महिलाओं और हाशिए के समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। आज हम ऐसी स्थिति में पहुँच गए हैं, जहाँ 9 परिवार देश की संपत्ति का 50% हिस्सा रखते हैं- यह सब पूंजीवादी सरकारों की कॉरपोरेट परस्त नीतियों के कारण ही हुआ है, जिसने उन सभी संस्थानों को कमज़ोर किया है जो लोगों के प्रति जवाबदेह बनती हैं। इसका परिणाम हम ऐसे देख रहे हैं कि आज 21वीं शताब्दी में भी भूख से बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। 

सरकार ने महिलाओं के अधिकारों विशेष रूप से मौलिक अधिकारों को कैसे कमज़ोर किया है, इस बात पर प्रकाश डालते हुए दिप्ता भोग ने कहा, "इस सरकार का प्रमुख कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ इस देश की महिलाओं और लड़कियों पर एक बड़ा घोटाला है क्योंकि 50% से अधिक का बजट  केवल योजना प्रचार पर ख़र्च किया गया है। जबकि आज भी लिंगानुपात गिरना जारी है, इस प्रवृत्ति को अब दक्षिणी राज्यों में भी देखा जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि 40% से अधिक लड़कियाँ स्कूल से ड्रॉपआउट हैं। वास्तव में ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार आंकड़ों को दबा रही है और इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है - जैसे कि मुस्लिम लड़कियों के स्कूल छोड़ने का प्रतिशत और भी अधिक है।"

महिला किसानों के मुद्दों को उठाते हुए सोमा केपी ने कहा, महिलाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिसमें 60% से अधिक कृषि श्रमिक हैं, जिनमें से 81% दलित और आदिवासी हैं, लेकिन उनके अधिकारों और कार्यों को डेटा सिस्टम में मान्यता नहीं है। किसानों के लिए सरकारी योजनाओं की पहुँच केवल उन लोगों के लिए है जो भूमि के मालिक हैं, जो महिलाओं के पास शायद ही कभी हों। वन अधिकार कानून के तहत महिला वनवासियों के पास वन भूमि पर अधिकार हैं, लेकिन इन अधिकारों पर शायद ही कभी वो दावा कर सकें और इसके बजाय सरकारी तंत्र और कॉर्पोरेट क्षेत्र राज्य की शक्ति का उपयोग वन भूमि पर क़ब्ज़ा करने और आदिवासी महिलाओं को विस्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की हिंसा का उपयोग करते हैं।"

नंदिनी राव ने कहा, "महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हिंसा के इन मामलों पर हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों की जो प्रतिक्रिया है वो बहुत ही नई और बेहूदा है। कठुआ इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक छोटी लड़की के साथ हिंसा हुई और लोगों द्वारा उसके बलात्कार और हत्या का जश्न मनाया गया। महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा पर सज़ा की दर कम होने के साथ-साथ अपराध की दर बढ़ रही है। ट्रांसजेंडर लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा दर्ज भी नहीं की जाती है।"

पूर्णिमा गुप्ता ने कहा कि यह देश में फैली नफ़रत और फूट को पहचानने का समय है। हिंसा के सबसे अधिक शिकार महिलाएँ ही होती हैं। 

इसलिए इन विभाजनकारी ताक़तों को हराने का आह्वान किया गया है। 

"औरतें उट्ठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा 

ज़ुल्म करने वाला सीना-ज़ोर बनता जाएगा" 

                            -सफ़दर हाशमी 

women march for change
women empowerment
loksabha elections 2019
AIDWA
womens rights
BJP
Manusmriti
Women united

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • एम.ओबैद
    एमपी : ओबीसी चयनित शिक्षक कोटे के आधार पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे
    26 Apr 2022
    चयनित शिक्षक पिछले एक महीने से नियुक्ति पत्र को लेकर प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मांग पूरी न होने पर अंत में आमरण अनशन का रास्ता चयन किया।
  • अखिलेश अखिल
    यह लोकतांत्रिक संस्थाओं के पतन का अमृतकाल है
    26 Apr 2022
    इस पर आप इतराइये या फिर रुदाली कीजिए लेकिन सच यही है कि आज जब देश आज़ादी का अमृतकाल मना रहा है तो लोकतंत्र के चार प्रमुख स्तम्भों समेत तमाम तरह की संविधानिक और सरकारी संस्थाओं के लचर होने की गाथा भी…
  • विजय विनीत
    बलिया पेपर लीक मामला: ज़मानत पर रिहा पत्रकारों का जगह-जगह स्वागत, लेकिन लड़ाई अभी बाक़ी है
    26 Apr 2022
    "डबल इंजन की सरकार पत्रकारों को लाठी के जोर पर हांकने की हर कोशिश में जुटी हुई है। ताजा घटनाक्रम पर गौर किया जाए तो कानपुर में पुलिस द्वारा पत्रकारों को नंगाकर उनका वीडियो जारी करना यह बताता है कि…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जन आंदोलनों के आयोजन पर प्रतिबंध अलोकतांत्रिक, आदेश वापस लें सरकार : माकपा
    26 Apr 2022
    माकपा ने सवाल किया है कि अब जन आंदोलन क्या सरकार और प्रशासन की कृपा से चलेंगे?
  • ज़ाहिद खान
    आग़ा हश्र काश्मीरी: गंगा-ज़मुनी संस्कृति पर ऐतिहासिक नाटक लिखने वाला ‘हिंदोस्तानी शेक्सपियर’
    26 Apr 2022
    नाट्य लेखन पर शेक्सपियर के प्रभाव, भारतीय रंगमंच में महत्वपूर्ण योगदान और अवाम में उनकी मक़बूलियत ने आग़ा हश्र काश्मीरी को हिंदोस्तानी शेक्सपियर बना दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License