NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विधायक पत्नी, बेटे के साथ न्यायिक हिरासत में भेजे गये सपा सांसद आजम खां
रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी और पुत्र ने अदालत में समर्पण किया जहां से तीनों को दो मार्च तक के लिये भेज दिया गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Feb 2020
azam khan
तस्वीर साभार: specialcoveragenews.in

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में अदालत के आदेश पर बुधवार को दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अदालत ने आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी तजीन फातिमा को दो मार्च तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आज कई मुकदमों की सुनवाई थी। उनमें अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का मामला प्रमुख था।

सूत्रों के मुताबिक आजम, उनकी विधायक पत्नी और पुत्र ने अदालत में समर्पण किया जहां से तीनों को दो मार्च तक के लिये भेज दिया गया। गौरतलब है कि विशेष एमपी—एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को तीनों के कुर्की वारंट के साथ ही गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

भाजपा के स्थानीय नेता आकाश सक्सेना ने पिछले साल दर्ज कराये गये मुकदमे में अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाये जाने का आरोप लगाया था। एक प्रमाण पत्र रामपुर से तो दूसरा लखनऊ से जारी किया गया है। जांच में आरोप सही पाये गये।

अदालत ने इस मामले में पेश होने के लिये कई बार समन जारी किये लेकिन आजम खां और उनका परिवार हाजिर नहीं हुआ। उसके बाद अदालत ने कुर्की और गैरजमानती वारंट जारी किया था।

आपको बता दें कि वर्ष 2017 में सूबे में बीजेपी के नेतृत्‍व वाली योगी आदित्‍यनाथ सरकार बनने के बाद से आजम खान और उनके परिवार पर काफी मुकदमे दर्ज किए गए थे। बताया जा रहा है कि आजम खान पर इस समय 80 से ज्‍यादा मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से कई मामलों में न्यायालय ने उनको हाजिर होने का आदेश दिया था।

समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ 

 

AZAM KHAN
UP
SP
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Faridabad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फरीदाबाद की संजय नगर बस्ती पर रेलवे ने चलाया बुलडोज़र, उजड़ गए बरसों से रह रहे दलित मज़दूर परिवार
    05 Oct 2021
    मज़दूर आवास संघर्ष समिति का कहना है कि हरियाणा सरकार ने संजय नगर मजदूर बस्ती के परिवारों को बिना पुनर्वास किए विस्थापित किया है जो सरासर मानवाधिकारों का उल्लंघन है और यह हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना…
  • Fight for Wage Revision Pacts
    श्रुति एमडी
    वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 
    05 Oct 2021
    जहां ट्रेड यूनियनें उद्योगों से श्रम-कानूनों का उचित पालन किए जाने की मांग करती रही हैं, वहीं कंपनियों का प्रबंधन उन्हें दरकिनार करने के लिए खामियां ढूंढ़ता रहता है। लेकिन तमिलनाडु में ऑटोमोबाइल…
  • kisan
    लाल बहादुर सिंह
    लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील
    05 Oct 2021
    लखीमपुर जनसंहार का जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसने भाजपा और गोदी मीडिया द्वारा 3 अक्टूबर से लगातार खड़े किए जा रहे झूठ के हवामहल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
  • Arvind kejriwal
    पार्थ एस घोष
    पेपरबैक हिंदुत्व : मोदी की नकल करते अरविंद केजरीवाल
    05 Oct 2021
    कृत्रिम हिंदुत्व कोई सार्थक राजनीतिक विकल्प नहीं हो सकता है, जिसका जनता भाजपा से मुंह मोड़ने से पहले इंतज़ार कर रही हो।
  • Pitru Paksha
    शंभूनाथ शुक्ल
    नज़रिया: पितृ-पक्ष की दकियानूसी सोच
    05 Oct 2021
    हम क्यों आज इक्कीसवीं सदी में पितृ-पक्ष जैसी परंपराओं का पालन करें? क्या यह संभव है कि पंडों को भोजन कराने या कुत्ता अथवा कौआ को कुछ खिला देने से मृतक तृप्त हो जाएँगे? कितनी हास्यास्पद सोच है यह। और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License