NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
बाढ़ का क़हर : दिल्ली नोयडा, पंजाब के कई गाँव ख़तरे में
उत्तर भारत में बाढ़ से कई मुश्किलें पैदा हो रही हैं। दिल्ली में किसानों की क़रीब 40 लाख की फसल ख़राब हो चुकी है। इसके अलावा नोयडा और पंजाब के गाँव मुश्किल में हैं। जालंधर में सेना ने खाने के पैकेट गिराए गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Aug 2019
बाढ़

दिल्ली की बाहरी सीमा पर यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने से कम से कम 200 छोटे और सीमांत किसानों की लगभग 40लाख रुपए की फसलें तबाह हो गई हैं।

इन गरीब और असहाय किसानों का कहना है कि यह फसल उनकी आय का एकमात्र जरिया थी और इस नुकसान से उबर पाना उनके लिए नामुमकिन सा है।

चंद्रावती (50) ने कहा कि उसकी पांच जवान लड़कियां हैं।

उन्हें पानी का स्तर बढ़ने के खतरे के मद्देनजर सोमवार रात अपना घर छोड़ शिविर में पनाह लेनी पड़ी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दशकों से यमुना खादर इलाके में सब्जियों की खेती कर रहे हैं। मेरे पति भी यही करते थे। 2004 में उनके निधन के बाद से मैं अपनी पांच बेटियों के साथ खेती कर रही हूं। अब इसे बचाने के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं।’’

किसानों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब वे क्या करें या इस स्थिति से कैसे निपटें।

हेमंती (50) ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने पानी का स्तर बढ़ने के संबंध में हमें जानकारी दी। हमें 25,000 रुपए का नुकसान हुआ और इसकी कोई बात नहीं कर रहा है। यह हमारी आय का एकमात्र जरिया था।’’

नदी के पानी के खतरे के निशान से ऊपर आने से पहले 10,000 से अधिक लोग निचले इलाकों से निकल निगमबोध श्मशान घाट में पनाह ली थी।

यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। हरियाणा यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ चुका है।

नोएडा के 77 गांवों पर बाढ़ का खतरा

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को छोड़े गए आठ लाख क्यूसेक पानी के कारण बुधवार को नोएडा में यमुना ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे जिले के 77 गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि मंगलवार को ओखला बैराज पर 77,429 क्यूसेक पानी था, जो बुधवार दोपहर बढ़कर 1,23,000क्यूसेक हो गया।

उन्होंने बताया कि पानी का स्तर बढ़ने से यमुना के दोनों तटबंध तथा आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। यमुना खादर में फसल को भारी नुकसान हुआ है। धान, बाजरा, ज्वार की फसल बर्बाद हो गई है।

चौहान ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए 17 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जो 24 घंटे कार्य कर रही हैं।

सूचना अधिकारी ने बताया कि गांवो में पानी भरने लगा है, जिसकी वजह से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। गांवों में पानी में फंसे लोगों को निकालकर प्राथमिक स्कूलों में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिन गांवों में बाढ़ का ज्यादा खतरा है, उनमें बदौली, झट्टा, कुंडली, मोमनाथल, मोतीपुर, मोहियापुर, छपरौली, मेहंदीपुर बांगर, चंडीगढ़, फलैदा, सिरौली बांगर, करौली बांगर, घरबरा, लतीफपुर आदि हैं।

अधिकारी ने बताया कि मोमनाथल गांव के पास यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। जो लोग पुस्ता के अंदर मकान बनाकर रह रहे हैं, उन्हें दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग के लेखपाल, तहसीलदार और एसडीएम हर पल की खबर रखे हुए हैं। जनपद में नौकाएं उपलब्ध हैं। अगर जरूरत पड़ी तो और नौकाएं अनूपशहर से मंगाई जाएंगी।

सूचना अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम हरियाणा की सीमा से सटे गौतम बुद्ध नगर के गांव तिलवाड़ा में खेत पर काम कर रहे आठ लोग बाढ़ के पानी में फंस गए। उनको बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम बुलाई गई। इन लोगों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष थे।

अपर जिलाधिकारी एम एन उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए मोतीपुर गांव के आठ परिवारों को गांव के प्राथमिक स्कूल में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, तिलवाड़ा गांव में आठ परिवारों को प्रभावित इलाकों से हटाया गया है। तिलवाड़ा में 40 लोगों को अभी गांव की सड़क पर ही ठहराया गया है। उनके लिए तिलवाड़ा के प्राइमरी स्कूल में व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोतीपुर गांव के पास यमुना हिंडन नदी में मिलती है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से हिंडन का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। इस वजह से हिंडोन किनारे बसे गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

पंजाब भी बाढ़ की चपेट में

सेना के हेलीकॉप्टरों ने बुधवार को पंजाब के जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित गाँवों में भोजन के पैकेट गिराए।

हाल ही में हुई बारिश और भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी और उसकी सहायक नदियों में उफान आ गई, जिससे राज्य के लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर और रूपनगर के ढेर सारे गांवों में बाढ़ आ गई। बाढ़ से निचले इलाकों में फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 36,000 परांठे के पैकेट, सूखे राशन के 18,000 पैकेट और पानी की बोतलों को बुधवार सुबह जालंधर छावनी ले जाया गया। उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की देखरेख में इसे सेना के छह हेलीकॉप्टरों में लोड किया गया।

बाद में, सेना के हेलीकॉप्टरों ने चाक बडाला, जनिया, जनिया चहल, मेहराजवाला, गट्टा मुंडी कासु, मुंडी कासू, मुंडी शेहरिया, मुंडी चोहलियां, कांग खुर्द,जलालपुर, थेह खुशहालगढ़, गत्ती रायपुर, कोठा, फतेहपुर भगवान समेत शाहकोट उप-मंडल के बुरी तरह प्रभावित कई गांवों में खाद्य सामग्रियों के पैकेट गिराए।

अधिकारियों ने कहा कि हालात सामान्य होने तक सेना की मदद से प्रभावित गांवों में खाने के पैकेटों को पहुंचाने का काम जारी रहेगा।

floods in north india
floods in india
india floods
delh
yamuna flood
yamuna crisis
noida
jalandhar floods
punjab floods
Indian govt
aam aadmi party

Related Stories

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौत

नोएडा में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत

नोएडा की एक फैक्ट्री में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

नोएडा : कंपनी मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

झुलसी दिल्लीः लहू से उनके माथे पर लिखा है हिंदोस्तां

उत्तर भारत में इस साल बाढ़ से 1900 लोगों की मौत, 30 लाख से अधिक विस्थापित: रिपोर्ट

अनाज मंडी अग्निकांड: सिर्फ मज़दूरों की मौत नहीं, मुनाफे के लिए हत्या?

गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के लोगों को बैंक ने थमाया घर खाली करने का नोटिस

असम बाढ़ : एनआरसी का डर; डूबने के बावजूद घर छोड़ने को तैयार नहीं लोग

त्रासदी : यूपी और महाराष्ट्र में 5 कर्मचारियों की मौत


बाकी खबरें

  • जितेन्द्र कुमार
    मुद्दा: बिखरती हुई सामाजिक न्याय की राजनीति
    11 Apr 2022
    कई टिप्पणीकारों के अनुसार राजनीति का यह ऐसा दौर है जिसमें राष्ट्रवाद, आर्थिकी और देश-समाज की बदहाली पर राज करेगा। लेकिन विभिन्न तरह की टिप्पणियों के बीच इतना तो तय है कि वर्तमान दौर की राजनीति ने…
  • एम.ओबैद
    नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग
    11 Apr 2022
    बिहार के भागलपुर समेत पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 13 ज़िलों के लोग आज भी कैंसर के इलाज के लिए मुज़फ़्फ़रपुर और प्रदेश की राजधानी पटना या देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों का चक्कर काट…
  • रवि शंकर दुबे
    दुर्भाग्य! रामनवमी और रमज़ान भी सियासत की ज़द में आ गए
    11 Apr 2022
    रामनवमी और रमज़ान जैसे पर्व को बदनाम करने के लिए अराजक तत्व अपनी पूरी ताक़त झोंक रहे हैं, सियासत के शह में पल रहे कुछ लोग गंगा-जमुनी तहज़ीब को पूरी तरह से ध्वस्त करने में लगे हैं।
  • सुबोध वर्मा
    अमृत काल: बेरोज़गारी और कम भत्ते से परेशान जनता
    11 Apr 2022
    सीएमआईए के मुताबिक़, श्रम भागीदारी में तेज़ गिरावट आई है, बेरोज़गारी दर भी 7 फ़ीसदी या इससे ज़्यादा ही बनी हुई है। साथ ही 2020-21 में औसत वार्षिक आय भी एक लाख सत्तर हजार रुपये के बेहद निचले स्तर पर…
  • JNU
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !
    11 Apr 2022
    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो साल बाद फिर हिंसा देखने को मिली जब कथित तौर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबद्ध छात्रों ने राम नवमी के अवसर कैम्पस में मांसाहार परोसे जाने का विरोध किया. जब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License