NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बांधों के कुप्रबंधन से बाढ़ के हालात बिगड़े : गाडगिल
पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल का नेतृत्व कर रहे गाडगिल ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग कोयना, वरना और राधानगरी बांध में जल संचय प्रबंधन करने में नाकाम रहा। इसलिए कोल्हापुर और सांगली को बाढ़ का सामना करना पड़ा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Aug 2019
महाराष्ट्र में बाढ़
Image Courtesy: The Hindu

मुंबई : पर्यावरणविद माधव गाडगिल का कहना है कि पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में पिछले हफ्ते आई भयावह बाढ़ का कारण अहम बांधों का कुप्रबंधन है।

पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल का नेतृत्व कर रहे गाडगिल ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग कोयना, वरना और राधानगरी बांध में जल संचय प्रबंधन करने में नाकाम रहा। इसलिए कोल्हापुर और सांगली को बाढ़ का सामना करना पड़ा।

उन्होंने गैर लाभकारी समूह ‘साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रिवर्स एंड पीपुल’ (एसएएनडीआरपी) की राय का समर्थन किया जिसके मुताबिक महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार के अधिकारियों ने जलाशयों का सही तरीके से प्रबंधन नहीं किया।

गाडगिल ने मंगलवार को कहा कि कोयना, वरना और राधानगरी और यहां तक की कर्नाटक स्थित अलमाटी बांध से रक्षात्मक उपाय के तहत पानी छोड़ा जाना चाहिए था।

एसएएनडीआरपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कृष्णा नदी पर बने अलमाटी बांध की कोल्हापुर और सांगली में आई बाढ़ में अहम भूमिका थी।

रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के अंत में 99.5 फीसदी जलाशय भर चुका था, जबकि मानसून के दो महीने बाकी थे। जलाशय की क्षमता 119.26 टीएमसी है, जबकि 3,045 फुट प्रति सेकेंड (क्यूसेक) की दर से पानी छोड़ा गया। रिपोर्ट में कहा गया कि यह जलाशय प्रबंधन के लिए निर्धारित नियमों का घोर उल्लंघन है।

आपको बता दें कि इस बार पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले बाढ़ से बहुत ज़्यादा प्रभावित रहे। बाढ़ की वजह से अब तक 40 से ज़्यादा लोगों की मौत की भी ख़बर है। यहां बाढ़ के मद्देनजर चार लाख से अधिक लोगों को अपने घर-बार छोड़ने कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। इनमें सांगली और कोल्हापुर जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा भी देश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। वहां भी विकास के मॉडल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

floods
Maharashtra
maharashtra flood
sangli
kolahapur
Devendra Fednavis
big dam
Madhav Gadgil

Related Stories

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महाराष्ट्र : एएसआई ने औरंगज़ेब के मक़बरे को पांच दिन के लिए बंद किया

महाराष्ट्र में गन्ने की बम्पर फसल, बावजूद किसान ने कुप्रबंधन के चलते खुदकुशी की

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

अब राज ठाकरे के जरिये ‘लाउडस्पीकर’ की राजनीति

महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता

कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?

महाराष्ट्र सरकार पर ख़तरे के बादल? क्यों बाग़ी मूड में नज़र आ रहे हैं कांग्रेस के 25 विधायक


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License