NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
बौनेपन से निपटना भारत के लिए होगी चुनौती!
फूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के आंकड़ों के मुताबिक 2022 तक भारत में तीन में से एक बच्चा कद में बौना रह जाएंगे।
अजय कुमार
26 Jun 2019
malnutrition

भारत दुनिया में सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लेकिन पांच साल से कम उम्र के बच्चों में बौनापन रोकने के मामलें में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे पीछे है।

फूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के विश्लेषण से मिली जानकारी के तहत भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में बौनेपन की दर में एक फीसदी की दर से कमी आ रही है, जो कि दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यस्थाओं में सबसे सबसे कम है। 

अगर यह ऐसी ही चलता रहा तो साल 2022 तक भारत में तीन में से एक बच्चा कद में बौना रह जाएंगे। यानी पांच साल से कम उम्र के बच्चों में तकरीबन 32 फीसदी बच्चे बौने रह जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 तक इसे 25 फीसदी तक लाने के लिए भारत को अपने कोशिशों में दोगुनी दर से काम करने की जरूरत है।  

जरा इस बात पर सोचिए कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को सही से पोषण नहीं मिला तो क्या हो सकता है? उनकी पूरी जिंदगी बीमारियों की चपेट में गुजरने के लिए अभिशप्त हो जाती है। 

कुपोषण के चलते हुई स्टंटिंग और वेस्टिंग जैसी बीमारियां पूरे शरीर को उम्र भर के लिए कमजोर कर देती है। स्टंटिंग का मतलब होता है उम्र के हिसाब से कद में कमी और वेस्टिंग का मतलब होता है कद के हिसाब से वजन में कमी। यह दोनों स्थितियां कुपोषण यानी पोषण की कमी की वजह से पैदा होती है। 

शरीर हद से अधिक कमजोर हो जाता है। शरीर की मांसपेशियां बहुत अधिक कमजोर हो जाती हैं। शरीर संक्रमण के जाल में फंस जाता है। एक के एक बाद बीमारी शरीर पर हावी होने लगती है। अगर यह स्थिति बनी रही और नौजवानी में पोषण स्तर बढ़ाने की कोशिश की गयी तो शरीर  डायबिटीज, हाइपर टेंशन और मांसपेशिओं से जुडी बीमारियों का घर बनने लगता है।  

विडंबना यह है कि पिछले दो दशकों में देश में अनाज के पैदावार में तकरीबन 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भारत अनाज के मामले में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। फिर भी देश की बड़ी आबादी को सही पोषण नहीं मिल पाता है। कारण जगजाहिर है। गरीबी और आर्थिक असमानता की खाई इतनी बड़ी है कि महंगाई से नहीं लड़ पाती है। 

अनाज होते हुए भी अनाज नहीं मिल पाता है। साथ में अनाज की बर्बादी और अनाज से जुड़े आयात-निर्यात के मसले का खराब प्रशासन, स्थिति को और अधिक गंभीर बना देता है। ऐसे स्थिति में गरीबी में जीने वाले लोगों की हालत जोड़ लीजिये।  तकरीबन 30 फीसदी सबसे अधिक गरीब लोग अपने पोषण से हर दिन केवल 1,811 किलोकैलोरी ऊर्जा ले पाते हैं, जो औसत ऊर्जा  2,155 किलोकैलोरी की प्रति दिन की खपत से बहुत कम है। 

फ़ूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के ही आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक गरीब लोगों के बच्चों में तकरीबन 52 फीसदी बच्चे स्टंटिंग से जूझ रहे हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति की आबादी में तकरीबन 43 और 44 फीसदी बच्चें स्टंटिंग से परेशान है। अशिक्षित मांओं में से तकरीबन 51 फीसदी मांओं के बच्चे स्टंटिंग से जूझ रहे हैं।  

जन स्वास्थ्य अभियान के डॉक्टर गार्गिया कहते हैं कि अफ़्रीकी देशों में पहले लोग बहुत लम्बे और मजबूत हुआ करते थे, लेकिन गृह कलहों, नस्लीय लड़ाइयों की वजह से अफ्रीकी समाज बहुत अधिक बर्बाद हो गया। अब स्थिति यह है कि अफ्रीका कुपोषण से हर वक्त जूझता रहता है।  वहां पर बड़ी संख्या में बच्चे पैदा होते ही मर जाते हैं। जो जीवन को जीते रहते है, वह जीवन भर बीमारियों से जूझते रहते हैं। इस तरह से कुपोषण से जुड़ा मसला केवल सेहत से जुड़ा मसला नहीं है। यह स्थिति बताती है कि एक समाज के आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक स्थिति बहुत अधिक खराब है।  इसलिए कुपोषण का मसला सेहत से होता हुआ पूरे भारतीय समाज को चलाने वाली व्यवस्थाओं पर गहरा सवालिया निशान खड़ा करता है।
 

stunting
wasting
malnutrition in India
food and nutrition analysis

Related Stories

बंपर उत्पादन के बावजूद भुखमरी- आज़ादी के 75 साल बाद भी त्रासदी जारी

भुखमरी से मुकाबला करने में हमारी नाकामयाबी की वजह क्या है?

भूखे पेट ‘विश्वगुरु’ भारत, शर्म नहीं कर रहे दौलतवाले! 

विश्वगुरु बनने की चाह रखने वाला भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 107 देशों में 94वें पायदान पर

कोरोना संकट से भारत में भुखमरी की समस्या कितनी बड़ी है?

रामचरण मुंडा की मौत पर दो मिनट का मौन!


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : मस्जिद दर मस्जिद भगवान की खोज नहीं, नफ़रत है एजेंडा, हैदराबाद फ़र्ज़ी एनकाउंटर के बड़े सवाल
    24 May 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने एक के बाद एक मस्जिद में भगवान की खोज के नफ़रती एजेंडे को बेनक़ाब करते हुए सरकारों से पूछा कि क्या उपलब्धियों के नाम पर मुसलमानों के ख़िलाफ उठाए गये कदमों को…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?
    24 May 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं कि सत्ता पक्ष आखिर क्यों देश को उलझा रहा है ज्ञानवापी, क़ुतब मीनार, ताज महल जैसे मुद्दों में। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों की बात कब होगी…
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: भारी नाराज़गी के बाद सरकार का कहना है कि राशन कार्ड सरेंडर करने का ‘कोई आदेश नहीं’ दिया गया
    24 May 2022
    विपक्ष का कहना है कि ऐसे समय में सत्यापन के नाम पर राशन कार्ड रद्द किये जा रहे हैं जब महामारी का समय अधिकांश लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरे रहे हैं।
  • सोनिया यादव
    देश में लापता होते हज़ारों बच्चे, लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में 5 गुना तक अधिक: रिपोर्ट
    24 May 2022
    ये उन लापता बच्चों की जानकारी है जो रिपोर्ट हो पाई हैं। ज़्यादातर मामलों को तो पुलिस मानती ही नहीं, उनके मामले दर्ज करना और उनकी जाँच करना तो दूर की बात है। कुल मिलाकर देखें तो जिन परिवारों के बच्चे…
  • भाषा
    ज्ञानवापी मामला : मुकदमे की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख नियत
    24 May 2022
    मुकदमा चलाने लायक है या नहीं, इस पर अदालत 26 मई को सुनवाई करेगी। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License