NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
बावजूद औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि के दावे के बेरोजगारी 7 प्रतिशत की दर से बड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक़ औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में वृद्धि हुई है और बढ़ती जा रही है, लेकिन बड़े पैमाने पर बढ़ती बेरोजगारी इस बात को ठुकरा रही हैं।

सुबोध वर्मा
14 Mar 2018
Translated by महेश कुमार
employment

केंद्रीय सरकार द्वारा 13 मार्च को जारी औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) आंकड़ों के नवीनतम सूचकांक में कॉर्पोरेट और मुख्यधारा के मीडिया सर्किलों में बहुत उत्साह अपने को ही शाबाशी देने का वातावरण है। जनवरी 2018 में आईआईपी में जनवरी 2017 के मुकाबले 7.5 बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सूचकांक एक मासिक उपाय है कि कितना औद्योगिक उत्पादन हो रहा है और समय के साथ यह कैसे बदल रहा है। इसलिए, ऐसा प्रतीत होता है कि औद्योगिक उत्पादन अंततः उठ रहा है।

हालांकि, यही आंकड़े बताते हैं कि चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में, अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 तक आईआईपी में वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 4.1 प्रतिशत रही, जो कि अप्रैल 2016 से जनवरी 2017 तक का साइकिल है।

दूसरे शब्दों में, यह सब आप पर निर्भर करता है कि इसमें क्या ढूंढना चाहते हैं - डेटा समान है अपरिहार्य तथ्य यह है कि औद्योगिक विकास - किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होती है- जो रोज़गार के मामले में कमजोर बनी हुई है, कुछ बिंदु ऊपर या नीचे, लेकिन कुछ भी ऐसा जिसे सकारात्मक रूप से लिखा जा सके।

क्यों जनवरी 2018 से जनवरी 2017 की साल-दर-वर्ष की तुलना इसमें क्यों एक बड़ी छलांग दिखती है? याद रखे, यह नोटबंदी है! जिसके जरिए  नवंबर और दिसंबर 2016 महीने में मोदी सरकार ने भारत में सबसे बड़ी आर्थिक आपदाओं में से एक को आर्थिक वृद्धि, औद्योगिक और कृषि उत्पादन और रोजगार में गड़बड़ी पैदा कर दी थी। जनवरी 2017 के महीने में भी  अर्थव्यवस्था अभी भी इस हमले से जूझ रही थी। इसलिए, पिछले साल जनवरी के साथ इस वर्ष के जनवरी के आंकड़ों की तुलना केवल पिछले साल के निम्न स्तर को दर्शाती है और एक बड़ी वृद्धि को दिखाती है। बेहतर उपाय होगा कि जनवरी से अप्रैल की तुलना पिछले वर्ष की तुलना में जाए तो पायेंगे कि यह ऊपर दिखाए गए आंकड़ों के अनुसार अभी भी कमजोर वृद्धि है।

बेरोजगारी पर सीएमआईई के नवीनतम आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में, बेरोजगारी की दर 7 प्रतिशत थी जबकि श्रम भागीदारी दर 42.6 प्रतिशत  थी। सीएमआईई द्वारा जारी फरवरी 2018 के लिए व्यापक आंकड़े कहते हैं कि 2.6 करोड़ लोग बेरोजगार थे, 1.1 करोड़ "मामूली बेरोजगार" थे और 40.7 करोड़ व्यक्ति कार्यरत थे। सीएमआईई ने "मामूली बेरोजगार" को परिभाषित किया है कि वे बेरोजगार हैं, काम करने को तैयार हैं, लेकिन सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश में नहीं हैं।

सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नियोजित व्यक्तियों की संख्या अभी भी स्तर के नीचे है। अक्टूबर 2016 में, 41.4 करोड़ लोग श्रम शक्ति में थे वे अभी भी काम फिर से शुरू करने के लिए वापस नहीं आए हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि बेरोजगारों की बड़ी समस्या के विवरण के लिए – जब मोदी ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरियों का निर्माण करके इसको हल करने का वादा किया था – अगर इन बेरहम आंकड़ों के संदर्भ में देखे तो मोदी का नारा एक खिलवाड़ नज़र आता है, और कोई भी अच्छी खबर तलाश नहीं होती है।

हर साल, 2.4 करोड़ लोग श्रमिक बल में तकनीकी रूप से शामिल होते हैं- वे 14 वर्ष की आयु से अधिक होते हैं। लेकिन उनमें से सभी वास्तव में काम करना शुरू नहीं करते क्योंकि कुछ पढ़ रहे होते हैं, कुछ (मुख्यतः लड़कियों) घरेलू काम कर रहे होते हैं। इसी तरह अनुमान लगाया गया है कि लगभग 43 प्रतिशत वास्तव में काम में भाग लेना चाहते हैं। यह अभी भी एक बड़ी संख्या है – जोकि लगभग 1 करोड़ है।

इस विशाल, और बढ़ती, नौकरी चाहने वालों की सेना के लिये, नौकरियों की वृद्धि समुद्र में कुछ बूँद के बराबर है फिर आप किसी भी तरह वृद्धि और बढ़ोतरी को गिन लें।

इसलिए, आईआईपी में वृद्धि, या ऐसे अन्य आंकड़े जो कि सरकार द्वारा पेश किये जा रहे हैं, समस्या को हल करने में मदद नहीं करते है लेकिन मोदी और उनकी सरकार इस बढ़ते संकट की अनदेखी कर रही है।

unemployment
नरेन्द्र मोदी
भारतीय अर्थव्यवस्था
बेरोज़गारी
औद्योगित उत्पादन

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

लोगों की बदहाली को दबाने का हथियार मंदिर-मस्जिद मुद्दा


बाकी खबरें

  • ‘राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस’ मनाने का मौका देने के लिए थैंक्यू मोदी जी! हैप्पी बर्थडे!!
    अभिषेक पाठक
    ‘राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस’ मनाने का मौका देने के लिए थैंक्यू मोदी जी! हैप्पी बर्थडे!!
    17 Sep 2021
    मोदी राज में गगनचुंबी बेरोज़गारी से पीड़ित लाखों युवाओं ने ट्वीटरूपी सैलाब के साथ आज 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस और #NationalUnemploymentDay जैसे हैशटैग के…
  • वैक्सीन वितरण में बढ़ती असमानता : क्या विकसित दुनिया परवाह भी करती है?
    रिचा चिंतन
    वैक्सीन वितरण में बढ़ती असमानता : क्या विकसित दुनिया परवाह भी करती है?
    17 Sep 2021
    WHO द्वारा लगातार अपीलों के बावजूद दुनिया में वैक्सीन असमानता बढ़ती जा रही है। अमीर देश अब अपनी आबादी के लिए बूस्टर डोज़ का प्रस्ताव रख रहे हैं, जबकि गरीब़ देशों में अब तक ज़्यादातर लोगों को वैक्सीन…
  • मोदी
    अनिल जैन
    मोदी काल: विकास का झंडा, नफ़रत का एजेंडा!
    17 Sep 2021
    मोदी सरकार अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर तो बुरी तरह नाकाम साबित हो ही रही है, देश के अंदरुनी यानी सामाजिक हालात भी बेहद असामान्य बने हुए हैं।
  • बढ़ती महँगाई और बेरोज़गारी का लोगों के खाने पर क्या असर पड़ा है?
    न्यूज़क्लिक टीम
    बढ़ती महँगाई और बेरोज़गारी का लोगों के खाने पर क्या असर पड़ा है?
    17 Sep 2021
    दो बार लगे लॉकडाउन और खाद्य पदार्थों के बढ़े दामों की वजह से शहर के कामगार वर्ग के लिए पर्याप्त खाने का इंतज़ाम कर पाना मुश्किल हो गया है। अलग-अलग रिपोर्टों में बताया गया है कि लोगों ने खाना कम कर दिया…
  • रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जलवायु योजनायें पेरिस समझौते के लक्ष्य को पूरा कर पाने में विफल रही हैं 
    संदीपन तालुकदार
    रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जलवायु योजनायें पेरिस समझौते के लक्ष्य को पूरा कर पाने में विफल रही हैं 
    17 Sep 2021
    31 जुलाई तक अपने शपथ की समय-सीमा चूकने वालों में भारत, सऊदी अरब और तुर्की जैसे देश भी शामिल हैं, जबकि चीन ने एक नए लक्ष्य की घोषणा की थी जिसे अभी भी औपचारिक तौर पर पेश किया जाना बाक़ी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License