NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
बढ़ेगी रासायनिक खाद की कीमत
साल के शुरुआत में सलफ्युरिक एसिड की कीमत 4000 रुपये प्रति टन थी अब इसकी कीमत बढ़कर 9000 रुपये प्रति टन हो गयी है। इस वजह से डाई अमोनिया फॉस्फेट, पोटाश और एनपीके जैसी रासायनिक खाद की कीमत में इजाफा तय है।
अजय कुमार
27 Oct 2018
fertilizers.
Image Courtesy: Livemint

एक ज़माना होता होगा जब जमीनों को रासायनिक खाद की जरूरत नहीं होती होगी। ज़मीन और प्रकृति का आपसी जुड़ाव ही ज़मीन की उर्वरता बचाए रखता होगा, लेकिन अब एक ज़माना है कि ज़मीन और प्रकृति के आपसी जुड़ाव को तोड़ दिया गया है, जिससे ज़मीनों की उर्वरता कम हो गयी है। अब रासायनिक खाद के सहारे जमीनों की उपज बढाने की कोशिश की जाती है। यह सहारा कामचलाऊ है लेकिन इस सहारे में जमीन बेसहारा हो जाती है और जब जमीन बेसहारा हो जाती है तो किसान बेसहारा हो जाता है।

हुआ यह है कि किसानों की बदहाली और बढ़ने वाली है। रासायनिक खाद के सहारे उपज बढ़ाना महंगा होने वाला है।

भारत सरकार रासायनिक खाद पर साल 2015 से तकरीबन 70 हजार करोड़ सब्सिडी देती आ रही है, इस सब्सिडी के दो भाग होते हैं। पहला भाग यूरिया और दूसरा जमीन के पोषक तत्व को बढ़ाने वाले रसायनों से जुड़ा होता है। यूरिया को दी जाने वाली सब्सिडी यूरिया के लागत में उतार-चढ़ाव पर बदलती रहती है। यानी अगर यूरिया की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम से 500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी तो सरकार द्वारा दी जाने वाली 100 रुपये की सब्सिडी भी उसी अनुपात में बढ़ जाती है ताकि किसानों को यूरिया के लिए पहले की लागत के हिसाब से ही भुगतान करना पड़े। ठीक यही स्थिति पोषक तत्वों से जुड़े रासायनिक खाद यानी गैर यूरिया अथवा नाइट्रोजन, फोस्फोरस और पोटैशियम के लिए दी जाने वाली सब्सिडी के लिए नहीं होती है। अगर इनकी लागत 200 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो जाती है तो सब्सिडी में कोई बढ़ोतरी नहीं होती है। यानी पहले अगर 100 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है तो लागत बढ़ने के बाद भी 100 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसकी वजह से कीमत 100 रुपये से बढ़कर 300 हो जाएगी और किसानों को इन खादों को हासिल करने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।   

साल के शुरुआत में सलफ्युरिक एसिड की कीमत 4000 रुपये प्रति टन थी अब इसकी कीमत दो गुना से भी ज़्यादा बढ़कर 9000 रुपये प्रति टन हो गयी है। इस वजह से डाई अमोनिया फॉस्फेट, पोटाश और एनपीके जैसे रासायनिक खाद की कीमत में इजाफा तय है। इस वजह से इस सीजन में डीएपी की लागत में तकरीबन 30 फीसदी और एनपीके और पोटाश की कीमत में तकरीबन रसायनों के मिलावट के आधार पर तकरीबन 15-60 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। कीमत में 15 से 60 की रेंज इसलिए है क्योंकि जमीन बदलने पर जमीन के पोषक तत्वों की गुणवत्ता भी बदलती है और इस आधार पर पोषक तत्वों से जुड़े रासायनिक खाद की कीमत भी बदलती है।

इसके साथ गैर यूरिया खाद उत्पादन के लिए जरूरी सल्फ्यूरिक एसिड और फोस्फोरिक एसिड की मौजूदगी भारत से लेकर पूरे विश्व में बहुत कम है। इसलिए भारत इन रसायनों का आयात भी करेगा यह भी तय है। इस समय रुपये की कीमत में गिरवाट भी जारी है, यानि इनके आयात में बहुत अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिसका सबसे अधिक असर यह हो सकता है कि इस साल की किसानी उपज कम हो सकती है और किसानों की किसानी लागत बढ़ सकती है। इस तरह के कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में शामिल नहीं किया जाता है। यानी सरकार की अभी तक की मौजूदा नीति किसानों की इस परेशानी का हल कर पाए, ऐसा नहीं लगता।

अभी हाल-फिलहाल इस परेशानी का हल यह दिख रहा है कि सरकार पोषक तत्व आधारित रासायनिक खाद की सब्सिडी में भी कच्चे माल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी के आधार पर बढ़ोतरी करे। आने वाले समय में पूरी तरह से किसानों पर इसका भार डालना कहीं से भी सही नहीं लगता है। हमारे समय में ऐसी परेशानी के मूल में जमीनों की कम होती उर्वरता है, यह उर्वरता इसलिए कम हुई है क्योंकि हमने हरित क्रांति के बाद उत्पादकता बढाने के लिए जमकर रासायनिक खाद का इस्तेमाल किया है और जमीनों की उर्वरक क्षमता को बहुत कम कर दिया। यह सरकारी नीति की असफलता है। इसलिए इस असफलता की जिम्मेदारी किसानों के बजाय सरकार ले यही सही है।

fertilizers
farmer crises
price rise fertilizers
non urea
fertilizer subsidy
sulphuric acid
phosporic acid
npk
potash

Related Stories

डीएपी और एनपीके खाद महंगी हुई, माकपा ने बताया मोदी सरकार का एक और किसान विरोधी फ़ैसला

यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान

किसानों और सरकारी बैंकों की लूट के लिए नया सौदा तैयार

पीएम के 'मन की बात' में शामिल जैविक ग्राम में खाद की कमी से गेहूं की बुआई न के बराबर

बिहारः खाद न मिलने से परेशान एक किसान ने की आत्मदाह की कोशिश

ग्राउंड रिपोर्ट: पूर्वांचल में खाद के लिए हाहाकार, योगी सरकार ने किसानों को फिर सड़कों पर ला दिया

लखीमपुर हत्याकांड: जब तक मंत्री की बर्ख़ास्तगी नहीं तब तक आंदोलन चलता रहेगा

खाद-बीज की नकली किल्लत पैदा कर सरकारी संरक्षण में किसानों को लूटने की साजिश: माकपा

पड़ताल: कृषि क्षेत्र में निजीकरण से क्यों गहरा सकता है खेती का संकट?

यह पूरी तरह से कमज़ोर तर्क है कि MSP की लीगल गारंटी से अंतरराष्ट्रीय व्यापार गड़बड़ा जाएगा!


बाकी खबरें

  • दिल्ली उच्च न्यायालय
    भाषा
    सरकार की नीति जारी रहने तक बिना राशन कार्ड के मुफ़्त राशन वितरित करें: उच्च न्यायालय
    24 Aug 2021
    न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सात लोगों की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया।
  • उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार
    भाषा
    उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार
    24 Aug 2021
    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राणे को रत्नागिरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया, जहां वह ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत दौरे पर थे। अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद राणे को संगमेश्वर थाना ले…
  • मौद्रीकरण के नाम पर देश बेचने की योजना!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मौद्रीकरण के नाम पर देश बेचने की योजना!
    24 Aug 2021
    विपक्ष ने इसे देश बेचने वाला कदम बताया है। सीपीएम महासचिव ने एक कार्टून शेयर करते हुए कहा कि “हमारे भारत को बेचना बंद करो मोदी जी”, जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि “‘आत्मनिर्भर’ की बात…
  • नवउदारवाद और राष्ट्रवाद के बीच में खेती-किसानी का भविष्य
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवाद और राष्ट्रवाद के बीच में खेती-किसानी का भविष्य
    24 Aug 2021
    पहले सरकार किसानी-खेती और उससे बाहर के पूंजीपतियों के बीच खुद को रक्षा दीवार की तरह खड़ा रखती थी, नवउदारवाद के अंतर्गत सरकार की यह बीच की दीवार की भूमिका भी खत्म हो गयी है अब बाहरी पूंजीपतियों को,…
  • आसमान से गिरते इंसान: मानव होने की निर्रथकता
    प्रतीक
    आसमान से गिरते इंसान: मानव होने की निरर्थकता
    24 Aug 2021
    कुछ इंसान आज के दौर में भगवान की तरह बर्ताव करते हैं। यह लोग दूसरे लोगों से ऐसे व्यवहार करते हैं, जैसे उद्दंड बच्चे उड़ती हुई तितलियों के साथ करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License