NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
यूरोप
बेलारूस में राष्ट्रपति लुकाशेंको के हालिया चुनाव के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी
प्रदर्शनकारियों ने रविवार के चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया जिसमें लुकाशेंको ने 80% से अधिक मतों के साथ अपना छठा कार्यकाल जीत लिया।
पीपल्स डिस्पैच
13 Aug 2020
be

हाल में राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के फिर से चुनाव का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बेलारूस में सरकार द्वारा हिंसक कार्रवाई में बुधवार 12 अगस्त को एक अन्य प्रदर्शनकारी की मृत्यु हो गई। गोमेल में पुलिस हिरासत में 25 वर्षीय इस प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इनके मौत का कारण ज्ञात नहीं है। रविवार 9 अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान राजधानी मिन्स्क में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सरकारी कार्रवाई की निंदा करते हुए सफेद कपड़े पहने हुए हज़ारों महिलाओं ने बुधवार को मिन्स्क की सड़कों पर रैली निकाली।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पिछले चार दिनों में पुलिस की कार्रवाई में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 6000 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। बुधवार को यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिश्नर मिशेल बैचेलेट ने एक औपचारिक बयान जारी किया जिसमें कहा कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सरकार की सख्त कार्रवाई "अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है"।

रूस और अन्य यूरोपीय देशों के कई समाचार संवाददाताओं ने इस विरोध प्रदर्शनों को कवर करते हुए बेलारूसी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

रविवार 9 अगस्त को राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। साल 1994 से सत्ता में रहे राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इस चुनाव में 80% से अधिक मतों से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वेतलाना तिखानवोसकाया को लगभग 10% मत मिले। उनके समर्थक बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं और लुकाशेंको के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं।

स्वेतलाना तिखानोसकाया ने अपनी जान को लेकर ख़तरा होने की बात कहते हुए देश छोड़ दिया और वर्तमान में लिथुआनिया में होने की जानकारी दी।

लुकाशेंको ने दावा किया है कि इस विरोध प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतें शामिल हैं। इस बीच लिथुआनिया, पोलैंड और लात्विया की सरकारों ने लुकाशेंको और तिखानवोसकाया के बीच मध्यस्थता की पेशकश की और साथ ही धमकी दी है कि अगर उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया जाता है तो प्रतिबंध लगाया जाएगा।

Belarus
protest in belarus
protest in belarus against president

Related Stories

यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी

तूफ़ान के केंद्र में यूक्रेन और बेलारूस

बेलारूस : प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने पर दो महिला पत्रकारों को जेल भेजा गया

बेलारूस में विरोध का अंतिम चरण अब दिखने लगा

रूस के बाहरी इलाक़ों में अस्थिरता फैलाने की कोशिश

कई मोर्चों पर भड़कता अमेरिका-रूस तनाव

 बेलारूस पर यूरोपीय संघ का दृष्टिकोण रूस के लिए है महत्वपूर्ण

लुकाशेंको के समर्थन में मिंस्क में हज़ारों लोग इकठ्ठा हुए 


बाकी खबरें

  • पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई
    भाषा
    पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई
    08 Jun 2021
    रेलवे मंत्री आजम स्वाती ने कहा कि उनके इस्तीफे से मरने वालों का जीवन लौट सकता है तो वह ऐसा करने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की व्यापक जांच कराये जाने का वादा किया है।
  • उत्तर प्रदेश : असंतोष तो है लेकिन संघ के पास योगी का विकल्प नहीं
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश : असंतोष तो है लेकिन संघ के पास योगी का विकल्प नहीं
    08 Jun 2021
    बीजेपी की प्रदेश इकाई के ट्विटर हैंडल के बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का फ़ोटो नहीं है। जबकि नरेंद्र मोदी की तस्वीर के बिना प्रदेश में सरकारी विज्ञापन भी प्रकाशित नहीं होता था।
  • कोविड-19: बिहार के उन गुमनाम नायकों से मिलिए, जो सरकारी व्यवस्था ठप होने के बीच लोगों के बचाव में सामने आये
    तारिक अनवर
    कोविड-19: बिहार के उन गुमनाम नायकों से मिलिए, जो सरकारी व्यवस्था ठप होने के बीच लोगों के बचाव में सामने आये
    08 Jun 2021
    रंजन झा से लेकर शादाब अख़्तर और ग़ालिब कलीम तक, अलग-अलग क्षेत्रों में लगे ये नौजवान स्वयंसेवक, महामारी की घातक दूसरी लहर के बीच बिहार के लोगों को आपातकालीन सेवायें मुहैया कराने के इस मौक़े पर सामने…
  • न्यूज़ीलैंड की 30,000 नर्स करेंगी हड़ताल
    पीपल्स डिस्पैच
    न्यूज़ीलैंड की 30,000 नर्स करेंगी हड़ताल
    08 Jun 2021
    20 डिस्ट्रिक्ट हेल्थ बोर्ड्स (डीएचबी) द्वारा संचालित अस्पतालों में काम करने वाली हजारों नर्स, मिडवाइव्स और इसी तरह की स्वास्थ्य सेवा में लगी अन्य कर्मी कम वेतन दर और कर्मचारियों की कमी के विरोध में 9…
  • पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप
    पीपल्स डिस्पैच
    पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप
    08 Jun 2021
    शुरूआती मतगणना में आगे चल रही फुजीमोरी ने कैस्टिलो को बढ़त मिलने के बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आधिकारिक परिणामों को मानने से इनकार कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License