NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 के समय श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच बांग्लादेश में गारमेंट फैक्ट्रियां खुलीं
काम को फिर से शुरू करने से श्रमिकों को कुछ राहत मिल सकती है लेकिन अधिकांश फैक्ट्रियों में पर्याप्त सुरक्षा उपायों की अनुपस्थिति के चलते बीमारी के प्रसार को लेकर चिंता गहराई ।

पीपल्स डिस्पैच
29 Apr 2020
bangladesh

मार्च महीने के वेतन के वितरण में देरी और संशय के बीच 28 अप्रैल को बांग्लादेश में हज़ारों रेडीमेड गारमेंट श्रमिक काम पर लौट आए। हज़ारों अन्य प्रवासी श्रमिकों के क़िस्मत को लेकर भी अनिश्चितता थी जो देश के विभिन्न हिस्सों से राजधानी ढाका आए।

डेली स्टार के अनुसार कुल 7602 गार्मेंट फैक्ट्रियों में से 2916 मंगलवार को खोले गए। बांग्लादेश गार्मेंट मैन्यूफैक्चरर एंड एक्सपोर्ट असोसिएशन (बीजीएमईए) को उम्मीद है कि जल्द ही और कारखाने खुलेंगे।

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज़ज्मां खान के अनुसार एमजीएमईए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद, घोषणा की गई कि ढाका शहर की सीमा के बाहर से किसी भी कर्मचारियों को अब शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे।

COVID-19 के प्रकोप के चलते बांग्लादेश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है, जिससे फैक्ट्री ने अपने उत्पादन को बंद कर दिया। बांग्लादेश में 28 अप्रैल तक COVID-19 संक्रमण के लगभग 6462 मामले सामने आए हैं और इससे 155 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 500 से अधिक नए मामलों की सूचना है।

कारखानों को फिर से खोलने से उन श्रमिकों को राहत मिल सकती है, जिन्हें मार्च महीने के वेतन के भुगतान में देरी हो रही है। हालांकि मज़दूरों के विरोध और ट्रेड यूनियनों के हस्तक्षेप के बाद उनके वेतन का कुछ हिस्सा मिला जबकि उनके वेतन बाकी हिस्सा अभी लंबित है।

कारखानों का इस समय फिर से खोलना जब COVID-19 से संक्रमण की संख्या अभी भी बढ़ रही है ऐसे में ये श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा करता है।

हालांकि कुछ कारखानों ने श्रमिकों के लिए हाथ धोने, मास्क और डिस्पोजेबल कैप का इंतज़ाम किया है, वहीं कुछ कारखानों ने श्रमिकों के लिए बुखार जांचने की व्यवस्था भी की, अधिकांश अन्य कारखाने अभी भी अत्यधिक संक्रामक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अनिवार्य रूप से पर्याप्त सामाजिक दूरी के मानदंडों को लागू करने में विफल रहे।

यहां तक कि कम से कम सुरक्षात्मक सुविधाएं भी बड़ी संख्या में कारखानों में नहीं थे। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने काम करने के लिए परिवहन सुविधाओं की कमी के बारे में भी शिकायत की।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने उत्पादन इकाइयों और सरकारों को काम शुरू करने से पहले श्रमिकों सहित सभी हितधारकों के साथ बातचीत के माध्यम से उचित जोखिम आंकलन करने का एक दिशानिर्देश जारी किया था। आईएलओ ने जोर दिया है कि कार्यस्थलों को सख्त व्यावसायिक और स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों को पूरा करने की आवश्यकता है।

हालांकि, बांग्लादेश की अधिकांश फैक्ट्रियों में जगह कम होती जिसके चलते बहुत कम संख्या में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी शारीरिक दूरी बनाना मुश्किल हो जाता है। सरकार और कारखानों के मालिक अक्सर ट्रेड यूनियनों की आवाज़ को दबाते हैं।

Bangladesh
bangladesh worker
bangladesh garment worker in corona
garment workers

Related Stories

वैश्विक फैशन ब्रांड महामारी के दौरान 6 एशियाई देशों में मानवीय संकट के कारण बने : रिपोर्ट

बांग्लादेश के शिप ब्रेकिंग उद्योग में लगातार हो रही हैं मौतें


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License