NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
बहामास में तूफान ‘डोरियन’ ने मचाई तबाही, अमेरिकी तट खाली कराने के आदेश
डोरियन तूफान 185 मील प्रति घंटे की गति से बहामास के पश्चिमोत्तर में स्थित अबाको द्वीप के तट से गुजरा। यह कैरीबियाई द्वीपों में आया सबसे भीषण तूफान है। 
एएफपी
02 Sep 2019
dorian storm
फोटो साभार : aljazeera

रीवेरिया बीच (अमेरिका): विनाशकारी तूफान ‘डोरियन’ रविवार को बहामास में तबाही मचाने के बाद अमेरिकी तट की ओर बढ़ गया। सबसे खतरनाक पांचवीं श्रेणी के इस तूफान की वजह से चल रही तेज हवाओं और बारिश से बहामास में हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है। 

तबाही की आशंका के चलते हजारों लोगों को तटों से दूर जाने का आदेश दिया गया है। 

फिलहाल कैरीबियाई द्वीपों पर तबाही की तुरंत जानकारी नहीं मिली है। 

डोरियन तूफान 185 मील प्रति घंटे की गति से बहामास के पश्चिमोत्तर में स्थित अबाको द्वीप के तट से गुजरा। यह कैरीबियाई द्वीपों में आया सबसे भीषण तूफान है। 

यह अटलांटिक बेसिन में उठने वाला दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान बनने की ओर अग्रसर है। 

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर हवा और समुद्री लहरों से भारी तबाही इंगित कर रही है। अबाको द्वीप का एक हिस्सा जलमग्न है। मौसम सेवा ने 18 से 23 फुट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी। 

मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचएसी)ने बताया कि करीब 220 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तूफान के ग्रांड बहामास के ऊपर से गुजरने के दौरान कमजोर होने की कोई उम्मीद नहीं है।

तूफान को लेकर अनिश्चितता के बीच दक्षिण पूर्व अमेरिका के राज्यों फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना ने तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए हैं।

एनएचएसी ने कहा कि तूफान के सोमवार रात या मंगलवार को फ्लोरिडा तट के करीब पहुंचने की संभावना है। 

रविवार की रात को डोनियर बहामास से गुजरा था। बहामास के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने संवाददाता सम्मेलन में रुंधे गले से कहा ‘‘यह संभवत: मेरी जिंदगी का सबसे खराब और दुखी करने वाला दिन है। ’’ 

उन्होंने कहा ‘‘हम चक्रवात का सामना कर रहे हैं। हमने बहामास के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा।’’

storm in the bahamas
floods
'Dorian' storm
heavy rains
Heavy rain and storm

Related Stories

जलवायु परिवर्तन से विश्व में विषम मौसम की घटनाओं में बढ़ोतरी, भारत अछूता नहीं

नेपाल ने बाढ़ से बचाव में अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से मांगी मदद    

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, लोम्बोक द्वीप में भूकंप के झटके


बाकी खबरें

  • मुकुल सरल
    विचार: क्या हम 2 पार्टी सिस्टम के पैरोकार होते जा रहे हैं?
    14 Mar 2022
    कला हो या संस्कृति या फिर राजनीति, मैं तो इसी बात का कायल हूं कि “सौ फूलों को खिलने दो—सौ विचारों में होड़ होने दो”, हां बस इसमें इतना और जोड़ना चाहूंगा कि...
  • परमजीत सिंह जज
    पंजाब में आप की जीत के बाद क्या होगा आगे का रास्ता?
    14 Mar 2022
    जब जीत का उत्साह कम हो जाएगा, तब सत्ता में पहुंचे नेताओं के सामने पंजाब में दिवालिया अर्थव्यवस्था, राजनीतिक पतन और लोगों की कम होती आय की क्रूर समस्याएं सामने खड़ी होंगी।
  • एम.ओबैद
    बिहारः भूमिहीनों को ज़मीन देने का मुद्दा सदन में उठा 
    14 Mar 2022
    "बिहार में 70 वर्षों से दबे-कुचले भूमिहीन परिवार ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि हमारा भी एक दिन आएगा कि जिस चटाई पर हम सोएंगे उसके नीचे की ज़मीन हमारी होगी।।" 
  • शशि शेखर
    यूपी चुनाव परिणाम: क्षेत्रीय OBC नेताओं पर भारी पड़ता केंद्रीय ओबीसी नेता? 
    14 Mar 2022
    यूपी चुनाव परिणाम ऐसे नेताओं के लिए दीर्घकालिक नुकसान का सबब बन सकता है, जिनका आधार वोट ही “माई(MY)” रहा है।
  • maths
    समीना खान
    इसलिए मैथ्स से बेदख़ल होती जा रही हैं लड़कियाँ
    14 Mar 2022
    आइडियाज़ फॉर इण्डिया द्वारा किये गए शोध में बताया गया है कि गणित पढ़ने में लैंगिक असमानताएं बढ़ती जा रही हैं। क्या हैं इसकी वजहें?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License