NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
बही-खाता 2019 : बधाई! सरकार अब साहूकार बन गई है
सरकार ने बता दिया है कि लाल कपडे़ में बंधे बही-खाते खोल कर वह सेठ-साहूकार बन गई है, मदर इंडिया की कन्हैयालाल बन गई है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
07 Jul 2019
budget 2019-20
Image Courtesy : businessline

केंद्रीय बही-खाता प्रस्तुत हो गया है। वैसे तो बजट में ऐसा कुछ खास होता नहीं है जो हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी को खासा बदल सके। बस वही किसी चीज पे टैक्स कम हुआ और किसी पे ज्यादा। थोड़ा बहुत भाषण और बजट खत्म। पर कहा जा रहा है कि इस बार कुछ खास बात हुई है। 

कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक महिला वित्तमंत्री ने बजट, ओह सॉरी, बहीखाता प्रस्तुत किया। पर यह बजट पूर्णकालिक नहीं था। अब से लेकर इकतीस मार्च दो हजार बीस तक। यानी नौ महीने से भी कुछ दिन कम। और जहां तक रही महिला वित्तमंत्री की बात, इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए वित्तमंत्री का कार्यभार सम्हालते हुए बजट प्रस्तुत कर चुकी हैं। तो यह बात भी खास न हुई और न ही पहली बार हुई।

tirchi najar after change new_21.png

ऐसा भी नहीं है कि इस बार इस बही-लेखे में पूरे साल का हिसाब किताब एक साथ प्रस्तुत कर दिया गया है। सालाना बजट कोई ऐसी प्रस्तुति नहीं है कि उसमें वर्ष भर में होने वाले सारे वित्तीय नियम, कानून और व्यवस्थायें एक बार में ही बता दी जाएं। हमेशा से ही वित्तीय घोषणाएं संसद के अंदर भी और संसद के बाहर भी, वर्ष भर होती रहती हैं। ऐसा पहले भी होता रहा है, इस बार भी होगा और आगे भी होता रहेगा। बजट सत्र तो एक पर्व है, संसदीय प्रणाली का। जो इस बार भी मनाया जा रहा है हर बार की तरह। इसमें भी कुछ खास बात नहीं है। 

इस बार जो खास हुआ वह यह है कि माननीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी अपने बजट पेपर, जिन्हें बही-लेखा या बही-खाता बताया गया, लाल रंग के कपड़े की पोटली में बांध कर लायीं। कहा गया कि ब्रीफकेस गुलामी की, उपनिवेशवाद की निशानी है, औपनिवेशिक है। हम तो सदियों से ही अपना सामान पोटलियों में ही बांधते आये हैं। सेठ-साहूकार अपने बहीखाते लाल रंग की पोटली में बांध कर सहेजते आये हैं। सेठ-साहूकारों के बारे में हम जानते ही हैं। उनकी गरीबों पर निर्ममता जग जाहिर है। जिन्होंने स्वयं न झेला हो, उन्हें भी प्रेमचंद की कहानियां, उपन्यास पढ़ सेठ-साहूकारों के जुल्मों का एहसास अवश्य हुआ होगा। नहीं तो मदर इंडिया का कन्हैयालाल आपको याद होगा ही। तो सरकार ने बता दिया है कि लाल कपडे़ में बंधे बही-खाते खोल कर वह सेठ-साहूकार बन गई है, मदर इंडिया की कन्हैयालाल बन गई है।

पर यह बही-लेखा, ठीक से बही-लेखा भी नहीं था। उसमें तो एक तरफ रकम की आमद होती है और दूसरी ओर रकम खर्च का हिसाब। यानी बायीं ओर यह होता है कि पैसा कहां से आया, कहां से आयेगा अर्थात आमदनी का हिसाब। और दूसरी ओर अर्थात दायीं ओर खर्च का हिसाब किताब होता है- पैसा कहां गया और कहां जायेगा। पर इसमें तो वह भी नदारद था। बस भाषण ही भाषण था। बस कह दिया गया कि यह कमाई और खर्च का हिसाब भाषण के साथ संलग्न है। पढ़ा भाषण ही गया। इस भाषणों की सरकार से सिर्फ भाषणबाजी की ही उम्मीद की जा सकती है।

असली खास बात तो तब होगी जब सरकार इन बहीखातों को हिन्दू संवत के अनुसार प्रस्तुत एवं लागू करेगी। बजट प्रावधान हिन्दू नववर्ष के हिसाब से माने जायेंगे। बही-खाते लाल रंग के कपडे़ में बांध कर मंदिर में रख दिये जायेंगे और दीपावली के शुभ मुहूर्त में उन बही-खातों की और देवी महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की जायेगी। लगता नहीं है कि सरकार देश की उन्नति के लिए इन टोनों टोटकों के अतिरिक्त कुछ सोच सकती है।

सरकार ब्रीफकेस की गुलामी से तो बच गई पर गुलामी की असली प्रतीक अंग्रेजी की गुलामी करती रही। बीच में एक आध हिंदी के शब्दों को छोड़कर बाकी सारा भाषण अंग्रेजी में था। और उसके भी ऊपर बार बार पांच ट्रिलियन डालर की बात होती रही। और भइया, यह डालर कहां की मुद्रा है। क्या मोदी जी इसे देश की मुद्रा बना कर देश को अमेरिका का गुलाम तो नहीं बनाने जा रहे। और यह पांच ट्रिलियन, यह कहां की गिनती है। क्या हमारी अपनी भाषा गिनती के मामले में कमजोर है। हमारी हिन्दी में तो लाख, करोड़, अरबों, खरबों के बाद भी गिनती जारी रहती है। नील, पद्म और शंख इसके बाद ही आते हैं। सरकार को गुलामी सिर्फ और सिर्फ बजट शब्द और ब्रीफकेस में दिखाई देती है क्योंकि लाल रंग के कपडे़ की पोटली में बंधे हुए बहीखाते से उसकी सेठ-साहूकारों वाली मानसिकता पूरी होती है।

अंत में : व्यंग्य नहीं, सच्ची बात। मोदी जी को और उनकी सरकार को यह पता है, गंभीर बात के साथ कोई शिगूफा छोड़ दो। लोगबाग उस शिगूफे के पीछे लग जायेंगे। यहां भी यही हो रहा है। अधिकतर लोग लाल पोटली और बहीखाते की बात कर रहे हैं, बजट पर बहस हो ही नहीं रही है। मोदी जी की जय। आपसे कोई पार नहीं पा सकता!

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Political satire
Satire
Union Budget 2019
Budget 2019-20
bahi-khata
बहीखाता
Narendra modi
Nirmala Sitharaman

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!


बाकी खबरें

  • ramnavami
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव
    12 Apr 2022
    हावड़ा में बहुसंख्यक मुस्लिम रिहाइश वाले इलाकों से गुजरते रामनवमी जुलूस ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर पथराव किया।
  • NOIDA
    श्याम मीरा सिंह
    देर रात डीजे बजाने को लेकर न्यूज-18 के पत्रकार और जागरण आयोजकों के बीच क्या हुआ? जानिये पूरा घटनाक्रम
    12 Apr 2022
    पत्रकार सौरभ ने आयोजकों को डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन ये बात आयोजकों को इतनी नागवार गुज़री कि वे सौरभ शर्मा को मौके पर ही सबक़ सिखाने के लिए दौड़ पड़े। आयोजकों ने उन्हें पाकिस्तानी कहते हुए परिवार…
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत
    12 Apr 2022
    यह अप्रैल का महीना चल रहा है। कई लोगों का कहना है कि सोमालिया के लिए जीवन या विनाश का विकल्प देने वाला महीना साबित हो सकता है। यह महीना सोमालिया और मध्य-पूर्वी अफ्रीकी देशों में बारिश शुरू होने का…
  • भाषा
    सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति
    12 Apr 2022
    केंद्र ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ और उसके पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में मुकदमा चलाने की…
  • भाषा
    ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित
    12 Apr 2022
    ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दिन पहले राम नवमी की रैली को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License