NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
बिहार : बेटा नहीं पैदा हुआ तो 2 बच्चियों के साथ मां को जलाकर मार डाला
बेटियां आज जब हर क्षेत्र में बेटों से भी अव्वल हैं, ज़मीन से लेकर आसमान तक उन्होंने अपनी कामयाबी के नये परचम फहराए हैं, ऐसे समय में भी बेटों की चाह में बेटियों के कत्ल की ख़बरें आ रही हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Nov 2018
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: jagran

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में मानवता और इंसानी रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है जहां बेटे की चाह में ससुराल वालों ने ही एक महिला और उसकी दो बच्चियों को जलाकर मार डाला।

पुलिस के अनुसार, सीसवार गांव में बुधवार की देर रात ससुराल वालों ने बेटा पैदा नहीं होने के कारण एक महिला और उसकी दो बच्चियों को जलाकर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना के बाद गुरुवार को तड़के पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। 

कुदरा के थाना प्रभारी राजीव रंजन ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली पुष्पा देवी का विवाह सिसवार गांव निवासी मनोज सोनी से करीब 18 साल पूर्व हुई थी। इस दौरान पुष्पा ने दो बच्च्यिों को जन्म दिया। आरोप है कि पुष्पा के ससुराल वाले बेटा पैदा नहीं होने के कारण उससे नाराज थे और इसको लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। 

आरोप है कि इसी कारण रात को मारने-पीटने के बाद उसको उसकी दोनों बेटियों के साथ जिंदा जला दिया गया, जिससे तीनों की एकसाथ मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई संतोष सोनी के बयान पर गुरुवार को हत्या की एक प्राथमिकी कुदरा थाना में दर्ज कर ली गई है जिसमें मृतका की सास, ननद और पति को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

21वीं सदी के इस दूसरे दशक में भी बेटियों को लेकर पुरातनपंथी सोच बदल नहीं रही है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे तमाम नारों और सरकारी कार्यक्रमों के बाद भी लड़कियों पर गर्भ से लेकर बाहर सार्वजनिक जीवन तक हमले रुक नहीं रहे हैं। आधी आबादी आज भी बेटों की चाहत का मूल्य चुका रही है।

 

(इनपुट आईएएनएस)

violence against women
murder
Bihar
Son's desire
beti bachao beti padhao
crimes against women

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License