NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार : गिरिराज का फिर छलका ‘दर्द’, कन्हैया ने कसा तंज़
“बताइए, लोगों को जबरदस्ती पाकिस्तान भेजने वाले 'पाकिस्तान टूर एंड ट्रैवेल्स विभाग' के वीजा-मंत्री जी नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर 'हर्ट' हो गए।”
आईएएनएस
26 Mar 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: DNA India

पटना : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह का नवादा सीट बदलकर उन्हें बेगूसराय से उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका दर्द एक बार फिर छलक उठा है।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रदेश नेतृत्व को इसका जवाब देना चाहिए। इस बीच, उनके बयान पर बेगूसराय के वामपंथी दलों के उम्मीदवार कन्हैया ने तंज कसा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पीड़ा है कि उनकी सीट बदलने के पूर्व उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, "मैं तो पिछली बार भी बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना चाहता था, परंतु नेतृत्व ने मुझे नवादा भेजा था। बेगूसराय मेरी कर्मभूमि है।" 

उन्होंने कहा, "बेगूसराय से चुनाव लड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बिहार में किसी नेता का सीट नहीं बदला चाहे वह मंत्री हो या सांसद, लेकिन मेरी सीट बदली गई। मैं नया कार्यकर्ता नहीं हूं।" 

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह को 'पाकिस्तान टूर एंड ट्रैवेल्स विभाग' का वीजा-मंत्री बताते हुए कटाक्ष किया। 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया ने ट्वीट किया, "बताइए, लोगों को जबरदस्ती पाकिस्तान भेजने वाले 'पाकिस्तान टूर एंड ट्रैवेल्स विभाग' के वीजा-मंत्री जी नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर 'हर्ट' हो गए। मंत्री जी ने तो कह दिया "बेगूसराय को वणक्कम"।"

General elections2019
2019 आम चुनाव
Bihar
Begusarai
giriraj singh
Kanhaiya Kumar

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License