NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
बिहार में मॉब लिंचिंग : तीन लोगों की मौत
भीड़ ने पशु चोरी के शक में इन लोगों को बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी संगठनों के कुछ कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से गाँव में पशु चोरों की अफवाह फैला रहे थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Jul 2019
mob lynching in Bihar

मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अभी झारखंड के तबरेज़ की हत्या की ख़बर ठंडी भी न हुई है कि बिहार के सारण ज़िले में भीड़ ने 3 लोगों को घेरकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि सारण के बनियापुर थाना अंतर्गत पिठौरी नंदलाल टोला में मवेशी चुराने के आरोप में तीन युवकों को ग्रामीणों ने घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला।

इनमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल छपरा में हो गई। एक चौथा व्यक्ति घायल भी है, जो छपरा के सरकारी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच झूल रहा है।

ये लोग मवेशियों को खरीदने के लिए एक पिकअप वैन में जा रहे थे। मृतकों की पहचान नौशाद कुरैशी, राजू नट और विदेश नट के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस ने अभी गंभीर रूप से घायल के नाम का खुलासा नहीं किया है।

एक स्थानीय एक्टिविस्ट के अनुसार, दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी संगठनों के कुछ कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से गाँव में पशु चोरों की अफवाह फैला रहे थे। उन्होंने कहा, “जब पीड़ित एक वाहन में गांव से गुजर रहे थे, तो कुछ ग्रामीणों ने उन लोगों पर पशु चोर होने का शक किया। तुरंत, दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बांस की डंडियों, लोहे की छड़ों और ईंटों से तब तक पीटा गया जब तक उन्होंने होश नहीं खो दिया।"

इसे भी पढ़ें : क्या इस देश में भाजपा नहीं भीड़तंत्र का राज लौट आया है?

mob lynching in Bihar
mob lynching
Bihar
saran chapra
Nitish Kumar
bjp-jdu

Related Stories

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

बिहार शेल्टर होम कांड-2: युवती ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- होता है गंदा काम

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती


बाकी खबरें

  • एजाज़ अशरफ़
    दलितों में वे भी शामिल हैं जो जाति के बावजूद असमानता का विरोध करते हैं : मार्टिन मैकवान
    12 May 2022
    जाने-माने एक्टिविस्ट बताते हैं कि कैसे वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि किसी दलित को जाति से नहीं बल्कि उसके कर्म और आस्था से परिभाषित किया जाना चाहिए।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,827 नए मामले, 24 मरीज़ों की मौत
    12 May 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के एक हज़ार से कम यानी 970 नए मामले दर्ज किए गए है, जबकि इस दौरान 1,230 लोगों की ठीक किया जा चूका है |
  • सबरंग इंडिया
    सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल
    12 May 2022
    सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ एमपी के आदिवासी सड़कों पर उतर आए और कलेक्टर कार्यालय के घेराव के साथ निर्णायक आंदोलन का आगाज करते हुए, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की।
  • Buldozer
    महेश कुमार
    बागपत: भड़ल गांव में दलितों की चमड़ा इकाइयों पर चला बुलडोज़र, मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग
    11 May 2022
    जब दलित समुदाय के लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के दलित समुदाय में गुस्सा है।
  • Professor Ravikant
    न्यूज़क्लिक टीम
    संघियों के निशाने पर प्रोफेसर: वजह बता रहे हैं स्वयं डा. रविकांत
    11 May 2022
    लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ आरएसएस से सम्बद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता हाथ धोकर क्यों पड़े हैं? विश्वविद्यालय परिसरों, मीडिया और समाज में लोगों की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License