NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश से ज़्यादा अमीर हैं उपमुख्यमंत्री मोदी
नीतीश के पास जहां 56 लाख रुपये कीमत की चल-अचल संपत्ति है वहीं सुशील मोदी के पास चल-अचल संपत्ति 1.40 करोड़ रुपये की है। सुशील मोदी की पत्नी जेसी जर्ज के पास 1.51 करोड रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
आईएएनएस
01 Jan 2019
नीतीश कुमार और सुशील मोदी (फाइल फोटो)
Image Courtesy: ndtv

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जहां उनका बेटा निशांत ज्यादा अमीर है, वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई मंत्री भी उनसे ज्यादा धनी हैं। यह खुलासा स्वयं मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर किया है। 

बिहार सरकार की वेबसाइट पर मंत्रियों द्वारा दी गई संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं। नीतीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास नकद केवल 42,500 रुपये हैं जबकि उनके बैंकों में कुल जमा राशि 42 हजार हैं। पिछले वर्ष नीतीश कुमार के पास नकद 46,566 रुपये थे। 

नीतीश के पास 16 लाख की चल संपत्ति और 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें दिल्ली का एक फ्लैट भी शामिल है। नीतीश गो पालन भी करते हैं। इनके पास आठ गाय और छह बछड़े हैं। वैसे नीतीश से उनके पुत्र निशांत ज्यादा अमीर हैं। निशांत के पास 1.29 करोड रुपये की चल जबकि 1.48 करोड़ की अचल संपत्ति है। 

वैसे, नीतीश न केवल अपने पुत्र से बल्कि उपमुख्यमंत्री मोदी से भी संपत्ति के मामले में पिछड़े हुए हैं। नीतीश के पास जहां 56 लाख रुपये कीमत की चल-अचल संपत्ति है वहीं सुशील मोदी के पास चल-अचल संपत्ति 1.40 करोड़ रुपये की है। 

सुशील मोदी की पत्नी जेसी जर्ज के पास 1.51 करोड रुपये की चल-अचल संपत्ति है। मोदी पर 17 लाख रुपये का कर्ज भी है। मोदी की पत्नी के पास 500 ग्राम सोना भी है। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने एक नई परंपरा शुरू की थी, जहां प्रत्येक साल के अंतिम दिन वह खुद और अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के संपत्ति का ब्यौरा आम जनता के सामने पेश करते हैं। इसी परंपरा के मुताबिक 31 दिसंबर को नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया। 

संपत्ति ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि नीतीश मंत्रिमंडल में शमिल कई मंत्री हथियारों के भी शौकीन हैं। सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह के पास राईफल और पिस्तौल है तो मंत्री श्रवण कुमार भी एक राईफल और एक रिवॉल्वर के मालिक हैं। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह भी रिवाल्वर और राइफल के शौकीन हैं।

पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास सिर्फ एक पुराना स्कूटर है, जिसकी कीमत पांच हजार रुपये दर्शाई गई है। 

Bihar
Nitish Kumar
sushil modi
politicians Property
Nitish Property
modi Property

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 
    26 Apr 2022
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम बताया है।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात : विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ़्तारी का पूरे राज्य में विरोध
    26 Apr 2022
    2016 में ऊना की घटना का विरोध करने के लिए गुजरात के दलित सड़क पर आ गए थे। ऐसा ही कुछ इस बार हो सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट
    26 Apr 2022
    क़ानूनी कामकाजी उम्र के 50% से भी अधिक भारतवासी मनमाफिक रोजगार के अभाव के चलते नौकरी नहीं करना चाहते हैं: सीएमआईई 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
    26 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
  • श्रिया सिंह
    कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
    26 Apr 2022
    सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License