NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
बिहार: शिक्षक दिवस पर हज़ारों शिक्षकों का प्रदर्शन
बिहार भर के 72 हजार स्कूलों के नियोजित शिक्षक राजधानी पटना में 'समान काम-समान वेतन' की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक शामिल हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Sep 2019
Bihar teachers protest

5 सिंतबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति सभी ने देशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। लेकिन आज ही के दिन बिहार के 72 हज़ार स्कूलों के नियोजित शिक्षक राजधानी पटना में अपने 'समान काम-समान वेतन' की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक शामिल हैं।शिक्षक संघ ने बुधवार को ही कहा था कि पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत धरना प्रदर्शन होगा और प्रदेश भर के शिक्षक राजधानी पटना में आ रहे हैं।

शिक्षकों को अन्य कर्मचारी महासंघ का भी समर्थन मिला। महासंघ ने कहा है कि राज्य के लाखों शिक्षकों द्वारा शिक्षक दिवस पर वेदना प्रकट करना राज्य सरकार के लिए ठीक नहीं है। प्रदर्शन कर रहे है शिक्षकों ने शिक्षा विभाग द्वारा हड़ताल को जबरन समाप्त करने की कोशिश की आलोचना की और इसे अलोकतांत्रिक बतया है।

शिक्षक संघ ने प्रदर्शन के लिए गांधी मैदान आवंटित नहीं करने को गलत कहा है। यह प्रदर्शन गर्दनीबाग स्थिति धरना स्थल के पास स्टेडियम में दिया गया है।

दूसरी तरफ इन शिक्षकों की मांग पर करवाई करने के बजाए सरकार ने एक तुगलकी फरमान जारी किया। सरकार ने कहा था कि किसी कीमत पर शिक्षक दिवस को शिक्षकों को स्कूल नहीं छोड़ना है।

ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों के ख़िलाफ़ नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी। सरकार के इस फरमान के बाबजूद शिक्षक सड़कों पर उतर गए हैं। उन्होंने सरकार के विरोध में नारे लगाए और 'समान काम-समान वेतन' की मांग की। 

इसे भी पढ़े :बिहार : शिक्षकों की मांगों को अनसुना करती सरकार 

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मार्कडेंय पाठक ने मिडिया से बात करते हुए सरकार के रवैये पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों की मांग को सुनने को तैयार नहीं है। 

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में नियमित शिक्षकों की तरह ही नियोजित शिक्षकों को भी वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना, सामान्य भविष्य निधि एवं ग्रुप बीमा का लाभ सभी शिक्षकों को उपलब्ध कराने, शिक्षकों के अप्रशिक्षित आश्रितों की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, समान स्कूल प्रणाली लागू करने की मांगें शामिल हैं। 

आगे उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं पूरी होती तब तक शिक्षक शांतिपूर्ण आंदोलन करते रहेंगे।

Bihar
Bihar teacher protest
teachers day
President Ram Nath Kovind
Prime Minister Narendra Modi
Bihar government

Related Stories

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

बिहार : सरकारी प्राइमरी स्कूलों के 1.10 करोड़ बच्चों के पास किताबें नहीं

बिहार : सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने सिर मुंडन करवाया

बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे

बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक कांड मामले में विपक्षी पार्टियों का हमला तेज़

कोरोना लॉकडाउन के दो वर्ष, बिहार के प्रवासी मज़दूरों के बच्चे और उम्मीदों के स्कूल

बिहारः प्राइवेट स्कूलों और प्राइवेट आईटीआई में शिक्षा महंगी, अभिभावकों को ख़र्च करने होंगे ज़्यादा पैसे

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग में भाकपा-माले विधायकों का प्रदर्शन

बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन

बिहार और यूपी पढ़ाई में फिसड्डी: ईएसी-पीएम


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License