NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
बिजनौर : बसपा नेता और भतीजे की हत्या, मिठाई के डिब्बे में पिस्तौल रखकर लाए हत्यारे
लोकसभा चुनाव के 23 मई को परिणाम आने के बाद किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता पर यह तीसरा बड़ा हमला है। यहां हत्यारे मिठाई के डिब्बे में पिस्तौल रखकर लाए थे। और गोली मारकर फरार हो गए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 May 2019
बसपा नेता और भतीजे की हत्या
Image Courtesy: Amar Ujala

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता हाजी एहसान और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे मिठाई के डिब्बे में पिस्तौल रखकर लाए थे। और गोली मारकर फरार हो गए।

बिजनौर ज़िले के नजीबाबाद निवासी 55 वर्षीय हाजी एहसान  अपने भतीजे शादाब (28) के साथ मंगलवार शाम अपने कार्यालय में थे जब दो लोग अंदर आए और उन पर गोलीबारी कर दी। पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों की संख्या तीन थी।


BSP Leader Haji Ehsaan.jpg
बीएसपी नेता हाजी एहसान। फाइल फोटो

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक व्यक्ति कार्यालय के बाहर उनका इंतजार करता रहा, जबकि दो लोग मिठाई के एक डब्बे में पिस्तौल रखकर अंदर गए। उन्होंने हाजी हसन पर गोली चलाई, और जब उनके भतीजे ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"

पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे किसी निजी दुश्मनी का कोई संकेत नहीं मिला है। पुलिस ने कातिलों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। 

हाजी एहसान बीएसपी के तो नेता थे ही, उनका प्रापर्टी का बड़ा कारोबार था। उनका इलाके में बड़ा नाम था। बताया जाता है कि कई मामलों में उनके ऊपर आरोप भी थे।

आपको यह भी बता दें कि बिजनौर लोकसभा सीट बीएसपी के ही खाते में गई है। यहां से बीएसपी (गठबंधन) प्रत्याशी मलूक नागर ने बीजेपी के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह को मात दी है।

लोकसभा चुनाव के 23 मई को परिणाम आने के बाद किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता पर यह तीसरा बड़ा हमला है।

अमेठी में पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी सहयोगी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दशकों तक गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी में स्मृति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा दिया।

इससे पहले सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की गाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सोमवार को एक अन्य सपा नेता और पूर्व सांसद कमलेश बाल्मीकि को बुलंदशहर जिला में उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Uttar pradesh
bijnor
Bsp Leader murder
BSP Leader Haji Ehsaan
shot dead

Related Stories

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?

यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!

यूपी: आज़मगढ़ में पीड़ित महिला ने आत्महत्या नहीं की, सिस्टम की लापरवाही ने उसकी जान ले ली!

बिजनौर: क्या राष्ट्रीय स्तर की होनहार खिलाड़ी को चुकानी पड़ी दलित-महिला होने की क़ीमत?


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,568 नए मामले, 97 मरीज़ों की मौत 
    15 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.08 फ़ीसदी यानी 33 हज़ार 917 हो गयी है।
  • tree
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं
    15 Mar 2022
    मामूली वेतन, वन्यजीवों के हमलों, ख़राब स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कारणों ने बड़ी संख्या में चाय बागान श्रमिकों को काम छोड़ने और मैदानी इलाक़ों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।
  • नतालिया मार्क्वेस
    अमेरिका में रूस विरोधी उन्माद: किसका हित सध रहा है?
    15 Mar 2022
    संयुक्त राज्य अमेरिका का अपनी कार्रवाइयों के सिलसिले में सहमति बनाने को लेकर युद्ध उन्माद की आड़ में चालू पूर्वाग्रहों को बढ़ाने का एक लंबा इतिहास रहा है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    डिजिटल फाइनेंस: कैशलेस होती दुनिया में बढ़ते फ़्रॉड, मुश्किलें भी आसानी भी..
    15 Mar 2022
    हर साल 15 मार्च के दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कंज़्यूमर इंटरनेशनल के 100 देशों में फैले हुए 200 कंज़्यूमर समूहों ने "फेयर डिजिटल फाइनेंस" को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम…
  •  Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों आंदोलन की राह पर हैं स्कीम वर्कर्स?
    14 Mar 2022
    हज़ारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स 15 मार्च यानि कल संसद मार्च करेंगी। आखिर क्यों हैं वे आंदोलनरत ? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की AR Sindhu से।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License