NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
'बिन जिया जीवन' की महाभारत व्यथा...
"...माधवी, मत्स्यगंधा (सत्यवती), गांधारी, माद्री और द्रौपदी जैसे महाभारत से बाहर निकलकर पुरुषों को ललकारती, शाप देती हुई लगती हैं। ये कविताएं वस्तुपरक वृत्तांतों की तरह हैं और कहीं न कहीं हमारे वक़्त के हिन्दुस्तान के यथार्थ से उनका रिश्ता जुड़ता है।"
न्यूज़क्लिक डेस्क
15 Sep 2019
Maharbharat
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : द हिन्दू

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप कुमार का पहला कविता संग्रह 'बिन जिया जीवन ' वाणी प्रकाशन, दरियागंज, नयी दिल्ली से प्रकाशित हुआ है। इसमें उन्होंने अन्य कविताओं के साथ 'महाभारत व्यथा' के नाम से महाभारत की पांच प्रमुख महिला पात्रों की नए संदर्भों में कथा-व्यथा कही है।

इन कविताओं के बारे में वरिष्ठ कवि मंगलेश डबराल किताब की भूमिका में कहते हैं कि "कवि का राजनीतिक स्वर तब भी गूंजता है जब वे महाभारत में प्रवेश करते हैं और उसकी पांच प्रमुख महिलाओं की त्रासद जीवन-कथा से पुरुष-सत्ता की विकृत संरचनाओं और व्यवहारों को फोकस में लाते हैं : माधवी, मत्स्यगंधा (सत्यवती), गांधारी, माद्री और द्रौपदी जैसे महाभारत से बाहर निकलकर पुरुषों को ललकारती, शाप देती हुई लगती हैं। ये कविताएं वस्तुपरक वृत्तांतों की तरह हैं और कहीं न कहीं हमारे वक़्त के हिन्दुस्तान के यथार्थ से उनका रिश्ता जुड़ता है।"

हम इन्हीं पांच कविताओं को प्रत्येक रविवार एक-एक करके आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। आज पहली कविता जो कहानी है माधवी की।

 

Cover Kuldeep.jpg

माधवी
 

स्वयंवर के पाखंड को तोड़ कर
अंत में मैंने
स्वयं का ही वरण किया
और तब मुझे लगा
कि
दूसरों की तरह ही
मैं भी जीवित हूँ

स्वयंवर छोड़कर
मैं चल पड़ी हूँ अनजान-अबूझ पथ पर
पहली बार मुझे
मुक्त पवन के झकोरे लग रहे हैं
रोम-रोम में पुलक है
मैं भी आज एक स्वत्वशालिनी
व्यक्ति हूँ
मात्र
देवों के भी स्वप्नों पर झपट्टा मारने वाली
कामिनी
भोग्या स्त्री नहीं  

वरना
मैं तो उसी दिन पाषाणवत हो गयी थी
जब पिता ययाति ने
मुझे गालव को सौंप कर कहा था
“ मेरी पुत्री अनिन्द्य सुंदरी है
इसे कोई भी राजा अपने पास रखने तो तैयार हो जाएगा
इसका शुल्क प्राप्त कर
तुम गुरु-दक्षिणा चुकाओ”

और इस तरह
मुझे बलि किया गया
पुरुषों की प्रतिज्ञा के यूप पर
मेरे अपने ही पिता ने
जिसकी ख्याति एक प्रतापी राजा की थी
अपना वचन रखने के लिए
मुझे वेश्या बना डाला
जिसे कोई भी पुरुष शुल्क देकर
भोग सकता था

मैंने देखा
गुरु-शिष्य परम्परा का
असली घिनौना चेहरा
जब अंत में
गालव मुझे
अपने गुरु विश्वामित्र के पास ले गया
क्योंकि अभी भी दो सौ श्वेत श्यामकर्णी अश्व कम पड़ रहे थे
आज भी भूली नहीं हूँ
उस ऋषि कहे जाने वाले वृद्ध की कामुक दृष्टि
जब उसने गालव से कहा
“ऐसी सुंदरी को तुम पहले ही मेरे पास ले आते
तो मैं तुम्हारी पूरी गुरु-दक्षिणा चुकी हुई मान लेता”

इसके पहले मुझसे
हयर्श्व, दिवोदास और उशीनर
इन तीन राजाओं ने दो सौ श्वेत श्यामकर्णी अश्व का शुल्क
चुकाकर
पुत्र उत्पन्न किए

और यही
विश्वामित्र ने भी किया

इस सबके बाद भी
मेरे पिता मेरा स्वयंवर रचाने का ढोंग और दु:साहस करेंगे
मुझे विश्वास नहीं था

लेकिन अपनी झूठी शान के लिए जीने वाले
और अन्य सभी की उसके लिए बलि देने वाले
मेरे प्रतापी पिता ने
वह भी किया

पर्वत जैसे शरीर
और शिला जैसे हृदय को ढोने वाली मैं
कैसे किसी पुरुष की आँखों में आँखें डाल कर
उसकी ग्रीवा में वरमाला डाल सकती थी?
यदि डाल भी देती
तो क्या अपने आप से कभी
आँखे मिला सकती थी?
ऐसे जीवन के बाद
क्या किसी को भी दे सकती थी मैं
एक निष्ठावान पत्नी का प्यार?

इसलिए मैंने तपोवन को ही
अपना वर चुना
अब मेरे सामने है
एकाकी पथ
एक अंतहीन यात्रा
एक गरिमापूरित जीवन
जहाँ केवल मैं हूँ
और मेरा स्वत्व है

इन पुरुषों के पाखंड की यहाँ
छाया भी नहीं  
...    

hindi poetry
hindi poet
Hindi fiction writer
mahabharat
हिंदी काव्य
हिंदी साहित्य
Gender Equality
gender justice
Women Rights
gender violence

Related Stories

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

देवी शंकर अवस्थी सम्मान समारोह: ‘लेखक, पाठक और प्रकाशक आज तीनों उपभोक्ता हो गए हैं’

गणेश शंकर विद्यार्थी : वह क़लम अब खो गया है… छिन गया, गिरवी पड़ा है

अदम गोंडवी : “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाला शायर

हमें यह शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है : भगत सिंह की पसंदीदा शायरी

इतवार की कविता: अपने जगे एहसास को पत्थर नहीं बना सकतीं अफ़ग़ान औरतें

विशेष: ...मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

इतवार की कविता : तुम्हारी जाति क्या है कुमार अंबुज?

राही मासूम रज़ा : साझा भारतीय संस्कृति के भाष्यकार

एक दिन सुन लीजिए जो कुछ हमारे दिल में है...


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License