NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
घटना-दुर्घटना
समाज
भारत
राजनीति
बीवाईएल नायर अस्पतालः तीन वर्षों में दो आत्महत्या और एक संदिग्ध मौत के मामले सामने आए
काकड़े ने बेटे को साल 2017 में खो दिया था। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के आचरण पर कई सवाल खड़े किए।
अमेय तिरोदकर
30 May 2019
Payal Tadvi

डॉ. पायल तडवी ने 22 मई को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले ने शिक्षण संस्थानों के भीतर रैगिंग और जातिवादी क्रूरता जैसे बड़े मुद्दे को उजागर कर दिया है। मुंबई पुलिस ने पायल के मामले में सभी तीन आरोपी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को अदालत के सामने पेश किया है।

न्यूजक्लिक की पड़ताल में मुंबई के बीवाईएल नायर अस्पताल के प्रशासन के बारे में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जहां तडवी एक रेजिडेंट डॉक्टर थीं। पिछले तीन वर्षों में (तडवी सहित) दो कथित आत्महत्या की घटनाएं हुईं और एक संदिग्ध घटना हुई जिसने नायर अस्पताल के टीएन मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की जान ले ली।

बीवाईएल नायर डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा भाग्यलक्ष्मी गौतमचंद मुथा ने 12 सितंबर 2017 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आत्महत्या करने से एक दिन पहले अपने साथी से एकेडमिक तनाव के बारे में शिकायत की थी। मुथा कथित तौर पर अपने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

26 सितंबर 2017 को इसी कॉलेज के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र शुभम काकड़े रेलवे की पटरी पर मृत पाए गए थे। रेलवे पुलिस ने उनके पिता डॉ. बाबासाहेब नारायणराव काकड़े को इस घटना की जानकारी दी थी जो जालौन जिले के अंबद में रहते हैं। डॉ. काकड़े ने फोन पर न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कॉलेज प्रशासन के आचरण पर कई सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने इस मौत के साथ-साथ कॉलेज प्रशासन का व्यवहार भी संदिग्ध पाया।

उन्होंने कहा कि 'कॉलेज की भूमिका संदिग्ध है। कॉलेज प्रशासन ने मुझे बताया कि शुभम घटना के तीन दिन पहले से क्लास से अनुपस्थित था। मैंने बाद में इसकी जांच की और पाया कि वह उन तीन दिनों में क्लास में मौजूद था। शुभम के रजिस्टर के पन्ने भी फाड़ कर हटा दिए गए। मुझे इसके बारे में बाद में पता चला।'

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने शिकायत क्यों दर्ज नहीं की तो उन्होंने कहा, 'मैंने अचानक अपने बेटे को खो दिया था। रेलवे पुलिस ने मुझे इस घटना के बारे में बताया था। इसलिए मैं चुप रहा। अगर यह एक दुर्घटना है तो मैं क्या कर सकता हूं? लेकिन जब मैंने कुछ दिनों के बाद जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो मैं कॉलेज प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी पर विश्वास नहीं कर सका। मुझे बताया गया कि शुभम उस दिन प्लेटफ़ॉर्म पर लगभग तीन घंटे बैठा था। लेकिन बाद में जब मैंने जांच की तो मुझे पता चला कि वह दोपहर 3 बजे ट्रेन से उतर गया था और 3.07 बजे उसकी मृत्यु हो गई।'

काकड़े ने मौखिक रूप से शुभम की मौत की जांच के लिए कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें शुभम के दोस्तों से मिलने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, 'मैं इतने बड़े प्रशासन से नहीं लड़ सकता। मेरी एक बेटी भी है। और अगर मैं कार्रवाई करता भी हूं तो शुभम वापस नहीं आएगा।'

छात्र न्यूज़क्लिक स्पोक से ऑन रिकॉर्ड बोलने से काफी डरे हुए थे। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने कहा, 'आरक्षित वर्ग के छात्रों को लगातार ताना मारा जा रहा है। छात्रों के बीच ‘डेजर्व्ड वर्सेज रिज़र्व्ड’ की बहस रोज होती है और जिन्हें कोटे से दाखिला मिलता है उन्हें इस तरह की मानसिक उत्पीड़न से जलील किया जाता है।'

एक छात्र ने कहा, 'इंटर्न (एमबीबीएस में शामिल होने वाले छात्र) 36 घंटे लगातार इंटर्नशिप करते हैं, उन्हें सिर्फ 15 मिनट या 30 मिनट का ब्रेक मिलता है। काम का बोझ बहुत ज़्यादा है और इसलिए यह हर एक छात्र पर तनाव होता है।'

एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा, 'स्टाफ की कमी है। हमें लगातार 48 घंटे तक काम करने के लिए कहा गया है। कोई भी इंसान इतने लंबे समय तक कुशलता से काम नहीं कर सकता है। यह बेहद तनावपूर्ण है।'

एक इंटर्न ने कहा कि छह-सात डॉक्टरों को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में चार घंटे की ड्यूटी के दौरान कम से कम 150 मरीजों को देखने को कहा जाता है। उन्होंने कहा, 'यह इलाज की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा रहा है और साथ ही डॉक्टरों पर भारी दबाव डाल रहा है।'

रिपोर्टर को प्रशासन भवन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और इसलिए अस्पताल प्रशासन से इन आरोपों का जवाब नहीं मिल सका।

payal
payal tadvi
dr payal
Mumbai
Long March to Mumbai
Caste Atrocities
atrocities on STs
Adivasi women
Muslim women
doctors strike
Private doctors strike

Related Stories

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से ईडी कर रही है पूछताछ

मुंबईः दो साल से वेतन न मिलने से परेशान सफाईकर्मी ने ज़हर खाकर दी जान

‘बुल्ली बाई’ ऐप मामला : मुंबई पुलिस ने एक और छात्र को गिरफ़्तार किया

बिहार: मुखिया के सामने कुर्सी पर बैठने की सज़ा, पूरे दलित परिवार पर हमला

पीड़ित परिवार का आरोप- अर्नब की वजह से जांच को दबाया गया

हाथरस, कठुआ, खैरलांजी, कुनन पोशपोरा और...

रोहित वेमुला और पायल तड़वी की मांओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा केंद्र को नोटिस

अविनाश पाटिल के साथ धर्म, अंधविश्वास और सनातन संस्था पर बातचीत

डॉ. पायल तड़वी का सुसाइड नोट मिला, हुआ था जातिगत उत्पीड़न  

बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी : एम्स, सफदरजंग का ममता को 48 घंटे का अल्टीमेटम


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License