NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
बंगाल में मॉडल से छेड़खानी में सात गिरफ़्तार
मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 रहीं उशोशी सेनगुप्ता का कहना है कि काम से घर लौटने के दौरान सोमवार को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने दो बार उनका पीछा किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Jun 2019
बंगाल में मॉडल से छेड़खानी में सात गिरफ़्तार
Image Courtesy: NDTV Khabar

कोलकाता : मॉडल से अभिनेत्री बनी उशोशी सेनगुप्ता से छेड़छाड़ और बदसुलूकी के आरोप में सात लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 रहीं उशोशी सेनगुप्ता का कहना है कि काम से घर लौटने के दौरान सोमवार को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने दो बार उनका पीछा किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

सेनगुप्ता (30) का दावा है कि वह एक एप बेस्ड कैब से अपनी एक सहकर्मी के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी कार को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी और वे कार चालक को बाहर निकालकर पीटने लगे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार की रात लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर हुई थी।

सेनगुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने कोलकाता में मैदान पुलिस थाने के अधिकारियों से मदद मांगी और बाद में वह दक्षिण कोलकाता में चारू बाजार पुलिस थाने गईं।

दोनों बार उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि यह घटना उनके थाना क्षेत्र में नहीं हुई।

कोलकाता पुलिस ने कहा कि उसने प्राथमिकी दर्ज ना करने के आरोप की जांच शुरू कर दी है।

मॉडल ने कहा, ‘‘एक्साइड चौराहा और जवाहरलाल रोड क्रॉसिंग पर बिना हेलमेट पहने बाइक सवार कुछ लड़कों ने हमारी कैब को टक्कर मारी। करीब 15 लड़के आए और ड्राइवर को बाहर निकाला तथा उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर मैं बाहर आयी और चिल्लाना शुरू कर दिया, पुलिस को बुलाया और पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।’’

उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल से 50 मीटर के दायरे में स्थित मैदान पुलिस थाने के अधिकारी उनके बार-बार अनुरोध के बावजूद मदद के लिए नहीं आए।

करीब 10-15 मिनट बाद भवानीपुर पुलिस थाने के दो अधिकारी आए लेकिन तब तक आधी रात गुजर चुकी थी।

सेनगुप्ता ने ड्राइवर से अपनी सहकर्मी और उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा लेकिन मुसीबत यही खत्म नहीं हुई। तीन मोटरसाइकिलों पर छह लड़के फिर दिखाई दिए और उन्होंने दक्षिण कोलकाता में लेक गार्डन इलाके के समीप उनकी कैब का पीछा करना शुरू कर दिया।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि नजदीक के चारू बाजार पुलिस थाने के अधिकारियों ने उनकी कोई भी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया और उन्हें भवानीपुर पुलिस थाना जाने के लिए कहा।

आरोपियों की गिरफ्तारी सेनगुप्ता द्वारा दी गई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Ushoshi Sengupta
Miss Universe India
crimes against women
exploitation of women
West Bengal
police

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

बंगाल हिंसा मामला : न्याय की मांग करते हुए वाम मोर्चा ने निकाली रैली

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!


बाकी खबरें

  • cartoon
    भाषा
    आईएमए का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से कांवड़ यात्रा की इजाज़त नहीं देने का आग्रह
    13 Jul 2021
    एक पत्र में महामारी की तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों की चेतावनी की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाते हुए, आईएमए के राज्य सचिव अमित खन्ना ने उनसे कांवड़ा यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने का…
  • पड़ताल: पंजाब में गहराता बिजली संकट और चुनावी वायदे
    शिव इंदर सिंह
    पड़ताल: पंजाब में गहराता बिजली संकट और चुनावी वायदे
    13 Jul 2021
    बिजली संकट ने खेती व् औद्योगिक क्षेत्र को गहरी चोट दी है। लोग अकाली दल द्वारा उनके राज में प्राइवेट कंपनियों के साथ किये गये बिजली समझौतों की आलोचना कर रहे हैं साथ ही कप्तान अमरिंदर सरकार की भी…
  • वर्ष 2020 में दुनिया में भूखे और कुपोषितों की संख्या में ख़तरनाक वृद्धि देखी गईः यूएन रिपोर्ट
    पीपल्स डिस्पैच
    वर्ष 2020 में दुनिया में भूखे और कुपोषितों की संख्या में ख़तरनाक वृद्धि देखी गईः यूएन रिपोर्ट
    13 Jul 2021
    ये रिपोर्ट कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन और संघर्षों को दुनिया में बढ़ती भूख के प्रमुख कारणों के रूप में रेखांकित करती है और दुनिया की सरकारों से सामाजिक खर्च बढ़ाने, खाने वाली चीज़ों को उपजाने के…
  • इतिहासकार की हिरासत को लेकर व्यापक आलोचना के बाद इजिप्ट ने ज़मानत पर रिहा किया
    पीपल्स डिस्पैच
    इतिहासकार की हिरासत को लेकर व्यापक आलोचना के बाद इजिप्ट ने ज़मानत पर रिहा किया
    13 Jul 2021
    बर्लिन स्थित अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट फ़ाउंडेशन में इजिप्ट की एक इतिहासकार और पोस्ट डॉक्टरल फेलो आलिया मोसलम को ज़मानत पर रिहा करने से पहले उन्हें हवाई अड्डे पर 17 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया…
  • सुप्रीम कोर्ट
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा-बिहार में कानून का नहीं बल्कि पुलिस का राज है, विपक्षी हुआ हमलावर
    13 Jul 2021
    बिहार में विपक्षी वाम दल माले ने कहा पुलिस राज संबंधित सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने बिहार सरकार की पोल खोल दी है। जबकि राजद ने कहा बिहार पुलिस वह हर काम करती है जो किसी सभ्य समाज की पुलिस के लिए अपराध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License