NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन में 12 दिसंबर को होंगे चुनाव
अगर हाउस ऑफ लॉर्ड्स इस संबंध में विधेयक पारित कर देता है और इस सप्ताह के अंत तक इस पर कानून बन जाता है तो ब्रिटेन में यह चार साल के भीतर तीसरा चुनाव होगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Oct 2019
ब्रिटेन में 12 दिसंबर को होंगे चुनाव

ब्रेक्जिट गतिरोध खत्म करने के लिए चुनाव कराने के ब्रिटेन के प्रधनमंत्री बोरिस जॉनसन के आह्वान का ब्रिटेन के सांसदों ने समर्थन किया जिसके बाद अब देश में 12 दिसंबर को चुनाव होंगे।

कुछ ही घंटे पहले यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने ब्रिटेन के अलग होने को जनवरी के अंत तक टालने पर औपचारिक रूप से सहमति दी थी।

मंगलवार रात हाउस ऑफ कॉमन्स ने चुनाव की तारीख के पक्ष में मतदान किया।

ये भी पढ़ें : इस ब्रेक्सिट की गुत्थी सुलझाए नहीं सुलझती

अगर हाउस ऑफ लॉर्ड्स इस संबंध में विधेयक पारित कर देता है और इस सप्ताह के अंत तक इस पर कानून बन जाता है तो ब्रिटेन में यह चार साल के भीतर तीसरा चुनाव होगा।

कानून बनने के बाद मतदान की तारीख तक पांच हफ्ते तक प्रचार होगा। इसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन के क्रिसमस के पहले चुनाव कराने और ब्रेक्जिट की योजना के पक्ष में जन समर्थन हासिल करने के प्रयासों को समर्थन मिलने के तौर पर देखा जा रहा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री मध्यावधि चुनाव सांसदों के समर्थन से ही करवा सकते हैं। इससे पहले वह तीन बार जॉनसन की कोशिश को बाधित कर चुके हैं।

(भाषा से इनपुट के साथ)

britain elections
elections in britain
britain elections 2019

Related Stories

DUTA हड़ताल, सीएबी के आगे का रास्ता और अन्य ख़बरें


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License