NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बारण सांप्रदायिक हिसा: 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया कर्फ्यू और इंटरनेट पर प्रतिबंध, 26 लोग गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक (बारण) विनीत बंसल ने कहा कि मंगलवार और बुधवार को दोनों पक्षों के 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़पों के अगले दिन 50-55 लोगों के खिलाफ कम से कम दस मामले दर्ज किये गए हैं।
भाषा
15 Apr 2021
बारण सांप्रदायिक हिसा: 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया कर्फ्यू और इंटरनेट पर प्रतिबंध, 26 लोग गिरफ्तार
फ़ोटो साभार: पंजाब केसरी

कोटा (राजस्थान): राजस्थान के बारण जिले के छाबड़ा कस्बे में सांप्रदायिक झड़पों के चलते कर्फ्यू और इंटरनेट पर पाबंदी लगाए जाने के चौथे दिन माहौल तनावपूर्ण लेकिन शांत है। कस्बे में दो युवकों को चाकू मारे जाने के बाद सांप्रदायिक झड़पें शुरू हो गई थीं।

कर्फ्यू के कारण आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। स्थानीय लोगों को बुधवार को दवाएं, ईंधन, दूध और राशन खरीदने के लिये परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रविवार को हुई झड़पों के दौरान भीड़ ने दर्जनों वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (बारण) विनीत बंसल ने कहा कि मंगलवार और बुधवार को दोनों पक्षों के 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़पों के अगले दिन 50-55 लोगों के खिलाफ कम से कम दस मामले दर्ज किये गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार हालात शांतिपूर्ण हैं और हिंसक घटना की कोई खबर नहीं मिली है।

जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (एडीएम) मोहम्मद अबूबकर ने कहा कि नुकसान के आकलन के लिये सर्वे किया जा रहा है। छाबड़ा कस्बे में कर्फ्यू और इंटरनेट पर पाबंदी को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार कम से कम 75 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
 

Rajasthan
Baran
communal violence
Internet Shutdown

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...

इतिहास कहता है- ‘’चिंतन शिविर’’ भी नहीं बदल सका कांग्रेस की किस्मत

कांग्रेस चिंता शिविर में सोनिया गांधी ने कहा : गांधीजी के हत्यारों का महिमामंडन हो रहा है!

रुड़की : दंगा पीड़ित मुस्लिम परिवार ने घर के बाहर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस-प्रशासन ने मिटाया

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार

राजस्थान में मस्जिद पर भगवा, सांप्रदायिक तनाव की साज़िश!

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • CBI
    भाषा
    नौसेना लीक मामला: सीबीआई ने नौसेना के दो कमांडर के ख़िलाफ़ आरोप-पत्र दाख़िल किया
    24 Nov 2021
    अधिकारियों ने बताया कि नए आरोप-पत्र में एजेंसी ने ‘‘आईएनएस सिंधुरत्न-एमआरएलसी परियोजना के भुगतान से संबंधित सूचना लीक करने’’ के कथित मामले में कमांडर अजीत पांडे और सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी कोमोडोर…
  • kisan modi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    मंत्रिमंडल ने तीन कृषि क़ानून को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंज़ूरी दी
    24 Nov 2021
    सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि संसद के 29 नवंबर को शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा एवं राज्यसभा में इन कानूनों को निरस्त करने संबंधी प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
  • Narendra Giri
    भाषा
    महंत नरेंद्र गिरि ‘भारी मानसिक तनाव’ में थे, मानहानि से बचने के लिए की आत्महत्या: सीबीआई
    24 Nov 2021
    आरोप पत्र के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरि को भय था कि आनंद गिरि महिला के साथ उनका कथित संपादित वीडियो जारी कर सकते हैं ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्रिप्टोकरेंसी पर मोदी सरकार का नया बिल निवेशकों को राहत देगा या नुकसान?
    24 Nov 2021
    देश में 2013 में शुरू हुई क्रिप्टोकरंसी अपने शुरुआत से ही सुरक्षा कारणों के चलते सवालों के घेरे में रही है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में क्रिप्टोकरंसी धारकों की संख्या डेढ़ से दस करोड़ के बीच हो…
  • vir das and kangana ranaut
    वृंदा गोपीनाथ
    मीडिया का ग़लत गैरपक्षपातपूर्ण रवैया: रनौत और वीर दास को बताया जा रहा है एक जैसा
    24 Nov 2021
    आइये देखें कि कैसे झूठी समानता के जरिए चुपके से यह दावा किया जा रहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा कंगना रनौत और वीर दास दोनों को ही समान रूप से प्रभावित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License