NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
बुजुर्ग साधु के मॉब लिंचिंग मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में कथित रूप से बच्चा चोर होने के शक में एक बुजुर्ग साधु की भीड़ द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Sep 2019
mob lyching
Image courtesy:thedailystar.net

बांदा (उप्र): चित्रकूट जिले में पांच दिन पूर्व कथित रूप से बच्चा चोर होने के शक में एक बुजुर्ग साधु की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने सोमवार को बताया, 'ग्यारह सितंबर को मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनहाई रेलवे स्टेशन से लगे खदरा गांव के पास कुछ लोगों ने चोर समझ कर शाहजहांपुर जिला निवासी बुजुर्ग साधु रामभरोसे (70) की पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।'

इस मामले में थानाध्यक्ष मानिकपुर ने रविवार को चार और आरोपियों कल्लू, हरिशंकर, सोमनाथ उर्फ पंडित, अमरू उर्फ हेतलाल को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से साधु की कुल्हाड़ी, चाकू और डिब्बा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इसके पहले पुलिस तीन आरोपियों राजकरन कोल, मल्लाह उर्फ शिवकुमार और दिवाकर उर्फ लवलेश को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती हैं।

गौरतलब है कि भीड़ ने कथित रूप से बच्चा चोर समझ कर ग्यारह सितंबर को पनहाई रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे बुजुर्ग साधु की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गयी।

मृतक साधु की पहचान 70 वर्षीय राम भरोसे के रूप में की गई है। बताया गया कि चिकमई निवासी राम भरोसे एक दशक पूर्व संन्यास ले लिए थे। तब से वह चित्रकूट के मठ-मंदिरों के साथ गांवों में घूमकर जीवन यापन करते थे। इससे पहले बीते 29 अगस्त को अमरोहा जिले में एक मंदबुद्धि युवक की स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में जमकर पिटाई कर दी थी।

गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में हालात इतने खराब हो गए हैं कि डीजीपी ओपी सिंह द्वारा अफवाह फैलाने व हिंसा करने वालों पर रासुका लगाने का आदेश भी दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के आईजी लाॅ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार के मुताबिक पिछले एक महीने में अब तक ऐसे 37 मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है जिसमें 140 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी भी की है।

mob lynching
mob voilence
Rumor of child theft
UttarPradesh
UP police

Related Stories

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?

पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप


बाकी खबरें

  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: भाजपा के साथ-साथ महंगाई-बेरोज़गारी भी रच रही है इतिहास
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ के शपथ के लिए लखनऊ में भव्य तैयारियां की गई हैं, कुछ वैसी ही भव्यता पेट्रोल टंकियों के मीटर में भी दिखाई पड़ रही हैं, जहां एक बार फिर नंबर बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी…
  • अभिवाद
    केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली
    25 Mar 2022
    रैली को संबोधित करते हुए डीवाईएफ़आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एए रहीम ने कहा कि एचएलएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण से युवाओं को रोजगार की संभावनाओं में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा और यह…
  • भाषा
    इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
    25 Mar 2022
    इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।
  • भाषा
    योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा…
  • विजय विनीत
    यूपी के एमएलसी चुनाव में खुलेआम मारपीट और गुंडई, भाजपा ने खेला बाहुबलियों पर दांव !
    25 Mar 2022
    भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बाहुबलियों से अपने रिश्ते को उजागर किया है। इसके नेता एक तरफ अपराधियों के खिलाफ बुल्डोजर वाली सरकार होने का दावा करते हैं तो दूसरी ओर घोषित अपराधियों को अपनी पार्टी का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License