NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बुलेट ट्रेन का दावा लेकिन साधारण ट्रेन चलाने में भी मुश्किल !
भारतीय रेलवे ने उत्तर मध्य रेल लाइन की लगभग 20 ट्रेनें कोहरे के कारण दो महीनें के लिए रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Dec 2018
रेलवे ने उत्तर मध्य रेल लाइन की लगभग 20 ट्रेनें कोहरे के कारण दो महीनें के लिए रद्द कि
रेलवे ने उत्तर मध्य रेल लाइन की लगभग 20 ट्रेनें कोहरे के कारण दो महीनें के लिए रद्द कर दी हैं।

आज जब एक तरफ़ हमारी सरकार बुलेट ट्रेन चलाने के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ़ हम देख रहे हैं कि हमारे पास वर्तमान में जो साधारण ट्रेन हैं, सरकार उन्हें भी सुरक्षित और समयानुसार नहीं चला पा रही है। इसका ताज़ा उदाहरण हमें बुधवार को देखने को मिला जब भारतीय रेलवे ने उत्तर मध्य रेल लाइन की लगभग 20 ट्रेनें कोहरे के कारण दो महीनें के लिए रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं।

उत्तर भारत में अभी कोहरा ठीक से पड़ना शुरू भी नही हुआ है, तब ये फैसला हैरत में डालता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसा मौसम कोई पहली बार नहीं है, हर वर्ष धुंध या कोहरा आता है, इस वजह से कोई ट्रेन कुछ दिनों के लिए रद्द होती है, लेकिन एक साथ दो महीने के लिए ट्रेन रद्द करना शायद पहली बार हुआ है। ये सब उस सरकार के दौर में हो रहा है जो दावा कर रही है कि उसने रेलवे के आधारभूत ढांचे को बहुत बेहतर किया है और देश में जापान और चीन की तरह हाईस्पीड ट्रेन चलाना चाहती है।

समाचार एजंसियो के मुताबिक पूर्व–मध्य और उत्तर मध्य रेलवे (एनईआर) ने कोहरे और प्रतिकूल मौसम की वजह से 20 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें अधिकतर ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली और पंजाब जाने वाली हैं। ट्रेनों के रद्द करने की यह प्रक्रिया आज गुरुवार से प्रभावी हो गई है और 15 फरवरी 2019 तक जारी रहेगी।

अधिकारी के मुताबिक, ट्रेनें रद्द करने के अलावा 14 ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं।

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-बस्ती एक्सप्रेस और बस्ती-इलाहाबाद एक्सप्रेस शामिल हैं।

आमतौर पर कोहरे के दिनों में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाती है। इससे पूर्व-मध्य रेल क्षेत्र की अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चलने लगती हैं। ट्रेनों के देरी से परिचालन की वजह से रोजाना रेल यात्री परेशान होते हैं|

जिन रूट की ट्रेनों को रद्द किया गया है वो भारत के सबसे व्यस्त रूटों में से एक है। हम सब जानते है अगर आपको बिहार जाने या आने कि टिकट चाहिए तो वो किसी युद्ध से कम नहीं है। इसके लिए जैसे ही टिकट काउंटर खुलते हैं उसके चंद घंटो में ही सीटें फुल हो जाती हैं। और आप वेटिंग टिकट लेकर उसके कन्फर्म होने का इंतज़ार करते हैं। ऐसे में अचानक दो महीने के लिए ट्रेन को रद्द करने से बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगो के लिए जो अधितर काम की तलाश में दिल्ली और पंजाब जाते है उनके लिए गंभीर संकट हो गया है। ऐसे ही एक परिवार जो छठपूजा में अपने घर गए थे और उन्होंने दिल्ली वापसी का टिकट 25 दिंसबर का बनवाया था परन्तु जिस ट्रेन का टिकट बुक किया था, वो ट्रैन कैंसिल हो गई है। अब वो परेशान हैं की कैसे वो दिल्ली आयेंगे। उनका टिकट लिच्छवि एक्सप्रेस का था। उनका कहना है कि सरकार ने ट्रेन तो कैंसिल कर दी है पर उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

bullet train
indian railways
BJP
Modi Govt

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • सतीश भारतीय
    हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 
    15 Mar 2022
    सरकार बजट को आंकड़ों की लफ़्फ़ाज़ी के साथ पेश तो कर देती है। मगर अधिकतर पढ़े लिखे और आम लोग बजट के बारे में ढंग से जानते नहीं है। क्योंकि उन्हें लगता है कि बजट का उन्हें सीधे तौर पर कोई वाजिब लाभ नहीं…
  • Russia Ukraine
    प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन में तीन युद्ध और तीनों में इंसानियत की हार के आसार
    15 Mar 2022
    रूस पर पश्चिम के आर्थिक युद्ध के कारण दुनिया का ग्लोबल वार्मिंग से युद्ध हारने का जोखिम बढ़ जाता है, लेकिन जो सबसे बड़ी चुनौती है वह यह है कि अमेरिका द्वारा डॉलर का हथियार बनाए जाने का कैसे मुकाबला…
  • भाषा
    भारत की मिसाइल प्रणाली अत्यंत सुरक्षित : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    15 Mar 2022
    रक्षा मंत्री सिंह ने दुर्घटनावश मिसाइल दागे जाने की घटना पर राज्यसभा में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत अपनी शस्त्र प्रणाली की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
  •  IOC
    भाषा
    मुंबई में अगले साल आईओसी सत्र का आयोजन देश के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा: प्रमाणिक
    15 Mar 2022
    1983 के बाद 40 साल के अंतराल पर फिर से भारत को इसका मौका मिल रहा है जब आईओसी का सत्र देश में आयोजित किया जाएगा।
  • भाषा
    विश्व चैम्पियनशिप के बाद लवलीना और निकहत एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में
    15 Mar 2022
    जरीन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के बाद 51 किग्रा वजन वर्ग में जबकि बोरगोहेन ने 69 किग्रा में स्थान पक्का किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License