NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बुलेट ट्रेन के क्या मायने जब मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर चलती हैं खाली ट्रेनें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गलगली ने बताया कि बुलेट ट्रेन भारतीय करदाताओं के लिए सफेद हाथी साबित हो इससे पहले केंद्र तथा गुजरात सरकार को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Nov 2017
क्या बुलेट ट्रेन सचमे इतनी ज़रूरी है

मुंबईअहमदाबाद रेल मार्ग पर करीब 40% से ज्यादा सीटें ट्रेनों में खाली जाती हैं जिसके चलते रेलवे का भारी नुकसान होता हैन्यूज एजेंसी आइएएनएस के अनुसार आरटीआई से मिले आंकड़ों केमुताबिक एक महीने में करीब 10 करोड़ का नुकसान होता है।रेलवे के इस नुकसान के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल में उद्घाटन किए गए बुलेट ट्रेन परियोजना पर सवालखड़े होने लगे हैं ज्ञात हो कि ये परियोजना 1,10,000 करोड़ रूपए की है और मोदी के अहम परियोजनाओं में से एक यह दिखाया गया है कि बुलेट ट्रेन काफी महंगा होगा और इसके चलते 650 किमी लंबे रेल मार्ग पर भूमि तथा पर्यावरण को बहुत नुकसान होगा है।

बता दें कि मुंबई के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने यात्रियों तथा वित्तीय नुकसान के संबंध में आरटीआई से जवाब मांगा था। इस आरटीआई के जवाब में पश्चिमी रेलवे ने भारीनुकसान का खुलासा किया

 उधर भारतीय रेलवे ने भी माना है कि उनके पास इस क्षेत्र में कोई भी नई ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है।

आइएएनएस के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद के बीच सभी ट्रेनों की सीटों की स्थिति के बारे में गलगली द्वारा जानकारी मांगे जाने के जवाब में पश्चिमी रेलवे ने बताया कि पिछले तीन महीनों में मुंबई-अहमदाबाद की ट्रेनों में 40 प्रतिशत सीटें खाली रही और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर 44 प्रतिशत सीटें खाली रही।

पश्चिमी रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनजीत सिंह ने आरटीआई के जवाब में कहा कि पहले से ही अहमदाबाद और मुंबई के बीच 32 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं जिनकी कुल सीट क्षमता735,630 है।

पिछले तिमाही के दौरान केवल 441,795 सीटें ही भरी जिससे 30,16,24,623 रुपए का राजस्व ही प्राप्त हुआ था, जबकि 44,29,08,220 रुपए की कुल अनुमानित आय के मुकाबले इस अवधि में14,12,83,597 रुपए का भारी नुकसान हुआ था। मुंबई से अहमदाबाद के वापसी यात्रा के लिए इसी तरह के आंकड़े उपलब्ध कराए गए।

पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद के डिवीजनल इंजीनियर जानकारी दी कि इस मार्ग पर कोई भी नई ट्रेन शुरू करने का किसी प्रकार का नया प्रस्ताव नहीं है।

गलगली ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 72,696 सीटों की क्षमता वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेन 12009 शताब्दी एक्सप्रेस में जुलाई-सितंबर की अवधि में केवल 36,117 सीटें ही भरी गई जबकिवापसी यात्रा में कुल 67,392 सीटों में केवल 22,982 ही फुल हो पाईं ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गलगली ने बताया कि बुलेट ट्रेन भारतीय करदाताओं के लिए सफेद हाथी साबित हो इससे पहले केंद्र तथा गुजरात सरकार को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।  

बुलेट ट्रेन
गुजरात
मोदी सरकार
अहमदाबाद
मुंबई

Related Stories

किसान आंदोलन के नौ महीने: भाजपा के दुष्प्रचार पर भारी पड़े नौजवान लड़के-लड़कियां

सत्ता का मन्त्र: बाँटो और नफ़रत फैलाओ!

जी.डी.पी. बढ़ोतरी दर: एक काँटों का ताज

5 सितम्बर मज़दूर-किसान रैली: सबको काम दो!

रोज़गार में तेज़ गिरावट जारी है

बुलेट ट्रेन परियोजना: सूट-बूट वालों के साथ खड़ी दिखती सरकार, किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं

लातेहार लिंचिंगः राजनीतिक संबंध, पुलिसिया लापरवाही और तथ्य छिपाने की एक दुखद दास्तां

माब लिंचिंगः पूरे समाज को अमानवीय और बर्बर बनाती है

''सिलिकोसिस बीमारी की वजह से हज़ारो भारतीय मजदूर हो रहे मौत के शिकार''

अविश्वास प्रस्ताव: दो बड़े सवालों पर फँसी सरकार!


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    देश भर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा, रामनवमी जुलूस में झुलसे घरों की किसी को नहीं याद?
    16 Apr 2022
    एक धार्मिक जुलूस से पैदा हुई दहशत और घायल लोगों की चीख़-पुकार अभी फ़िज़ा में मौजूद है कि राजधानी दिल्ली सहित देश भर में एक और त्योहार के जुलूस निकाले गए। और वह भी बाक़ायदा सरकारी आयोजन की तरह। सवाल…
  • पलानीवेल राजन सी
    अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष करते ईरुला वनवासी, कहा- मरते दम तक लड़ेंगे
    16 Apr 2022
    पिल्लूर में स्थानीय समुदायों की लगभग 24 बस्तियां हैं, जो सामुदायिक वन अधिकारों की मांग कर रही हैं, जैसा कि एफआरए के तहत उन्हें आश्वस्त किया गया था।
  • रूबी सरकार
    बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?
    16 Apr 2022
    जिस तरह एक ख़ास धर्म के ख़िलाफ़ माहौल बनाने के लिए भाजपा की राज्य सरकारें बुलडोज़र को आगे कर रही हैं उससे लोकतंत्र हर रोज़ मरणासन्न स्थिति की ओर जा रहा है। 
  • सत्यम श्रीवास्तव
    कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग
    16 Apr 2022
    देश में मौजूद ज़मीन के हर एक पीस/प्लॉट का एक आधार नंबर दिया जाना जिसे इस बजट भाषण में यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) कहा गया है। इसके लिए बाज़ाब्ता ज़मीन के हर टुकड़े के अक्षांश और देशांत…
  • विजय विनीत
    पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन
    16 Apr 2022
    पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ़्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया में ऐतिहासिक बंदी है। बलिया शहर के अलावा बैरिया, बांसडीह, बेलथरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत ज़िले के सभी छोटे-बड़े बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License