NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बुलंदशहर कांड : क्या वाकई हो पाएगा इंसाफ़?
जीतू फौजी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में यानी जेल भेज दिया गया है। उसे अपनी रिमांड में लेने के लिए पुलिस ने कोई मशक्कत नहीं की। उधर बीजेपी के नेता-सांसद लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे पूरा मामला अलग दिशा ले ले।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Dec 2018
bulandshahr

बुलंदशहर मामले में गिरफ्तार जीतू फौजी के जवाबों से पुलिस को उसके ऊपर शक और गहराता जा रहा है। उधर बीजेपी नेता, सांसद लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे यह मामला हिंसा और इंस्पेक्टर की हत्या की बजाय गाय पर केंद्रित हो जाए।   

बुलंदशहर मामले पर बीजेपी के स्थानीय सांसद के आपत्तिजनक बयान के बाद अब मेरठ से बीजेपी सांसद ने भी भीड़ हिंसा के शिकार इंस्पेक्टर सुबोध पर सवाल उठाए हैं।

मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रविवार को कहा “3 दिसंबर को बुलंदशहर में जो भी हुआ जिससे स्याना स्टेशन ऑफिसर की मॉब लिंचिंग में मौत हुई वह अत्यंत खेदजनक है। लेकिन जांच टीम को इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि एसएचओ ने स्याना पुलिस स्टेशन में हिंसा से पहले दर्ज़ हुई गौ तस्करी की एफआईआर पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की थी।’’

अग्रवाल ने यह भी कहा कि “अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ हत्या को बड़ा अपराध घोषित किया है तो स्याना समेत हर पुलिस थाने को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर हमें गौ हत्या को खत्म करना है तो हमें इसके लिए पुलिस स्टेशन तक सभी आयामों को देखना चाहिए।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने किथोर और भावनपुर पुलिस थाने में भी गौ तस्करी कि रिपोर्ट दर्ज़ कराई है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। जबकि इसके उलट दोनों पुलिस थानों के लोगों ने इस बात से इंकार किया है ।

3 दिसम्बर को पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या इलाके में गौकशी की खबर के बाद हुए बवाल के दौरान हुई। दरअसल इलाके में कथित तौर पर कुछ मरी हुई गायें मिल थीं, जिनको लेकर गाँव के लोग आरोप लगाने लगे कि इनकी हत्या हुई है। इसको लेकर बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर जाम लगाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इससे पहले मामला संभलता, बताया जाता है कि कथित हिन्दुत्ववादी संगठन बजरंग दल इत्यादि के कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो गए और पूरे मामले के गर्मा दिया। इन लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और वहां पथराव के बाद आग लगा दी। इसी दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारी गयी और उनकी मौत हो गई। आपको बतादें के इस्पेक्टर सुबोध अखलाक मामले में भी जाँच इंचार्ज रह चुके हैं । उनकी मौत को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। उनकी बहन के भी इसे लेकर कई सवाल उठाए हैं ।

पूरे उपद्रव में वहाँ मौजूद एक और युवक सुमित की भी मौत हो गयी थी। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक यह युवक हमलावर भीड़ के साथ ही था, इस तरह का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सुमित हाथ में ईंटें लिए दिख रहा है। हालांकि उसके घरवालों ने इस आरोप को नकारा है। इस हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज नाम का शख्स है जो बजरंग दल का नेता है।

मेरठ के सांसद से पहले बुलंदशहर के सांसद भोला राम ने कहा था “हम तभी कुछ कह सकते हैं जब इस घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आयें। गौ हत्या के खिलाफ कड़े क़ानून की वकालत करना कोई गुनाह नहीं है। वह आँखें खोलने वाला और सम्मानजनक काम कर रहा था। उसने हमारा ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित किया। बाकी मामले की अभी जांच चल रही है।’’

इन बयानों के अलावा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले में इंस्पेक्टर की हत्या से ज़्यादा तथाकथित गौ हत्या के मामले को ज़्यादा तरजीह दी है। 8 दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मॉब लिंचिंग कि घटना नहीं बल्कि एक ‘एक्सीडेंट’ था।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों ही कत्ल हुए पुलिस अफसर से ज़्यादा गौ हत्या पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है “जिन्होंने गौ हत्या की है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया था कि गैरकानूनी कत्लखानों पर बैन लगाया जाएगा और जो भी गौ हत्या के गुनाहगार हैं उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें वहाँ हुई युवक सुमित की मौत का तो जिक्र था लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या का कोई ज़िक्र नहीं था। हालांकि इससे पहले कत्ल हुए पुलिस अफसर के परिवार को मुआवज़ा देने और परिवार में किसी को नौकरी देने की बात भी कही गयी थी, लेकिन मुख्यमंत्री इस शोक संतप्त परिवार से मिलने बुलंदशहर नहीं गए। हां गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मृतक इंस्पेक्टर के परिवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर बुलाकर बात की।

योगेश राज के अलावा मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी नाम के शख्स का नाम सामने आया जो घटना के समय मौके पर मौजूद था लेकिन उसके बाद तत्काल जम्मू अपनी ड्यूटी पर लौट गया था। जीतू राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। पुलिस उसे शनिवार को जम्मू से लेकर आई। सेना ने उसे पुलिस (एसटीएफ) के हवाले करने से पहले काफी सुबूत मांगे और संतुष्ट हे के बाद ही उसे मेरठ एसटीएफ को सौंपा। रविवार को जीतू को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में यानी जेल भेज दिया गया। उसे अपनी रिमांड में लेने के लिए पुलिस ने कोई मशक्कत नहीं की। जबकि जांच में सामने आया है कि जिस पिस्तौल से सुमित और इंस्पेक्टर सुबोध कि हत्या हुई वह पुलिस की रिवाल्वर नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जीतू फौजी का कट्टा (पिस्तौल) थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में भी जीतू फौजी ने अलग-अलग बयान दिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जीतू से पुलिस ने करीब 70 सवाल पूछे लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जिससे उसके ऊपर शक और गहराता जा रहा है। लेकिन अब उसकी बहादुरी के किस्से भी सार्वजनिक किए जा रहे हैं, ताकि उसके पक्ष में जनमत तैयार किया जा सके। 

bulandshahr violence
Assassination of Inspector Subodh
Subodh Kumar Singh
VHP
bajrang dal
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License