NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बुलंदशहर कांड : पहले गिरफ़्तार चार मुस्लिम युवक पुलिस के मुताबिक निर्दोष
पुलिस का कहना है कि वह इन चारों को कोर्ट में पेश करेगी और इन्हें जल्द ही बरी कर दिया जाएगा। लेकिन पुलिस ने अब अन्य तीन मुस्लिम युवकों को गौ हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Dec 2018
bulandshahar

बुलंदशहर हिंसा के मामले में पुलिस ने जिन चार मुस्लिम युवकों को गौ हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हे अब निर्दोष घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वह इन चारों को कोर्ट में पेश करेगी और इन्हें जल्द ही बरी कर दिया जाएगा। इन युवकों का नाम सैफुद्दीन, साजिद, आसिफ और नन्हे बताया जा रहा है। बुलंदशहर के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मीडिया से कहा "जांच में पता चला कि जिन चार लोगों को हमने पहले गिरफ्तार किया था वह निर्दोष हैं और दूसरी जानकारियाँ प्राप्त करने के बाद हम कोर्ट में उन्हे छुड़वाने जाएंगे।"

 गौरतलब है कि इन चारों की शिकायत योगेश राज ने की थी जो खुद इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और अब तक फरार है। योगेश राज यहाँ बजरंग दल का स्थानीय नेता है और उस पर भीड़ को भड़काने का आरोप है। 

दूसरी ओर पुलिस ने अब अन्य तीन युवकों को गौ हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उनके पास इन सभी के खिलाफ सबूत हैं। 

मंगलवार को पुलिस ने इनके साथ अन्य घरों में छापे मारे। इनमें नदीमुद्दीन, रईस, इश्तयाक, काला कुरैशी, अज़हर, ज़फ़र और नफीस नाम के लोग शामिल हैं। सात लोगों को हिरासत में लिया गया था और इनमें से तीन अब भी हिरासत में हैं। 

प्रभाकर चौधरी ने कहा "गौ हत्या के मामले में तीन लोग- नदीम , रईस और काला को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक गाड़ी और एक लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया जा चुका है। इन तीनों का नाम शुरुआती एफआईआर में नहीं था, इस शिकायत में सात लोगों का नाम था जिसमें नया बांस गाँव के  दो नाबालिग शामिल थे, पर जांच के दौरान इनके नाम सामने आए। "

वहीं दूसरी ओर न्यूज़क्लिक ने स्याना शहर के लोगों से पुलिस की गिरफ्तारियों के बारे में बात की। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मुस्लिम घरों में देर रात को घुसकर आरोपियों के घर वालों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसके बाद स्थानीय मुसलमानों में काफी डर है और कुछ घर छोड़कर भाग गए हैं। 

एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर न्यूज़क्लिक को बताया "पुलिस ने हमारी बंदूक का लाइसेंसे छीना है और हमें बहुत मारा है। वह हमसे  ज़बरदस्ती गौ हत्या के आरोप कबूल करवाने की कोशिश कर रहे हैं, अगर हम मना करते हैं तो वह हमें मारते हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। हम यहाँ सुरक्षित नहीं हैं। मेरे कई पड़ोसी अपना घर छोड़कर अपने रिशतेदारों के घर चले गए हैं।"

एक स्थानीय व्यक्ति शादाब ने कहा "जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है वह गरीब लोग हैं। रईस रिक्शा चालक है और बहुत गरीब है। मुझे नहीं पता कि पुलिस ने किस बिनाह पर गौ हत्या से जोड़ा है।"

3 दिसम्बर को बुलंदशहर में तथाकथित गौ हत्या की खबर के बाद हिंसा भड़क उठी और इस हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित नाम के एक शख्स की मौत हो गयी। इस हिंसा के पीछे बजरंग दल और बीजेपी के स्थानीय नेताओं का नाम आया। सुमित इस मामले में आरोपी भी था। इसके बाद दो मामले शुरू हुए एक गौ हत्या का मामला और दूसरा इंस्पेक्टर सुबोध के कत्ल का। इंस्पेक्टर सुबोध के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है इसमें एक जीतू फौजी है जो कि सैनिक है और उसपर इंस्पेक्टर सुबोध पर गोली चलाने का आरोप है । 

bulandshahr violence
Subodh Kumar Singh
Cow Vigilante
cow slaughter
bajrang dal
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License