NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बंगाल चुनाव : कोलियरी और स्टील बेल्ट में विरोधियों को तगड़ी चुनौती दे रहे हैं वाम के युवा ब्रिगेड
वाममोर्चा के उम्मीदवार स्टील और कोलियरी क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो क्षेत्र के मतदाताओं का बड़ा हिस्सा है, जबकि भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का सारा फोकस धर्म पर केंद्रित कर रखा है। 
संदीप चक्रवर्ती
22 Apr 2021
बंगाल चुनाव

दुर्गापुर/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के इस्पात और  कोयला खदान वाले क्षेत्र में सातवें चरण के  विधानसभा चुनाव 26 अप्रैल को होने जा रहे हैं।  इन क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला वाम मोर्चा के युवा चेहरों के बदलाव के वादे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धर्म की राजनीति  के बीच है। 

रामनवमी समारोह के दौरान इस क्षेत्र में उपद्रव की आशंका के बीच वाममोर्चा के युवा ब्रिगेड और कार्यकर्ता पहले से ही रोटी, कपड़ा और मकान की मांग के साथ जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं।

दुर्गापुर पूर्बा विधानसभा क्षेत्र में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार आभास राय चौधरी अपनी सीट से दोबारा चुनाव जीतने की लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में इस्पात नगर की दोनों विधानसभा सीटों पर वाम समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे थे। हालांकि चुनाव बाद कांग्रेस विधायक ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी, इसके बाद कथित रूप से असामाजिक तत्व इस क्षेत्र में पुलिस बल के साथ संगठित स्टील कामगारों पर हमले करने लगे। 

भारत की जनवादी नौजवान सभा के पूर्व महासचिव और सीपीआई (एम) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य रायचौधरी इस क्षेत्र  में स्टील इकाइयों के संगठित और असंगठित  कामगार, जो सबसे बड़ा वोट बैंक हैं,  उन पर अपने ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। रायचौधरी का इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदीप मजूमदार और भाजपा के कर्नल दीप्तांशु चौधरी के साथ मुकाबला है। 

इस बीच, भाजपा ने अपना सारा जोर धार्मिक ध्रुवीकरण पर लगा रखा है। इसका प्रमाण है,  2019 के लोकसभा चुनावों के बाद इस क्षेत्र में असंख्य मंदिरों का निर्माण। 

दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट पर, कांग्रेस ने स्टील वर्कर देवेश चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से उसके मौजूदा विधायक विश्वनाथ पड़ियाल और भाजपा के लखन घुरुई भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बदलाव इस क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। जैसा कि एक कामगार ने बताया कि यहां भी रामनवमी का समारोह व्यापक स्तर पर आयोजित होने लगा है, पहले  यह इतना सामान्य नहीं था।

जमुरिया विधानसभा क्षेत्र में,  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की  अध्यक्ष आइशी  घोष सीपीआइ (एम) की तरफ से तृणमूल कांग्रेस नेता हरेराम सिंह को चुनौती दे रही हैं। जेएनयू की तरफ से 5 सदस्य टीम आइशी के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। 

जमुरिया में कोयला क्षेत्र में कई खदानें बंद हो गई हैं।  इसके खिलाफ आवाज उठाने के साथ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू)  क्षेत्र में एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है। 

यह गौरतलब है कि ओपन कॉस्ट माइनिंग, जो निजीकरण की ओर ले जा रही है और पहले से ही कई क्षेत्रों में उसे एडॉप्ट किया गया है, उसे अब जमुरिया में भी बढ़ावा दिया जा रहा है।  ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जमुरिया में लाभ में चल रहीं कोयला खदानों को बंद करने की कोशिश में लगा है। इसका सीधा मतलब इस क्षेत्र में निजी खिलाड़ियों की मदद करना है। 

वाममोर्चा के उम्मीदवार क्षेत्र के कामगारों के मसले पर अपने चुनाव अभियान को फोकस करते रहे हैं, जिनकी समस्या जल संकट से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र की मांग तक है। जमुरिया वाम मोर्चे का गढ़ है। यहां 1977 से लेकर आज तक किसी भी गैर वाममोर्चा उम्मीदवार को विजय नहीं मिली है। 

जमुरिया में रहने वाली अस्मां बीबी  ने कहा, “आइशी पहले से ही हमारे इलाके में काफी लोकप्रिय हैं।  यह हम लोगों के बीच काम करने की उनके इरादे में दिखता है।”

समित कबी, जो आइशी के चुनाव अभियान टीम का  हिस्सा हैं,  ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा, “कोलियरी के कामगार आइशी के पक्ष में पहले से ही अपना मन बनाए हुए लगते हैं। उसका संघ परिवार की ताकतों के साथ संघर्ष यहां के लोगों का हिस्सा हैं।”

रानीगंज में,  वाममोर्चा के निवर्तमान विधायक हेमंत कुमार प्रभाकर चुनाव मैदान में हैं,  जबकि पांडेश्वर में सुभाष बाउरी वाममोर्चे का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।  वाममोर्चा को उम्मीद है कि वह यह यह दोनों विधानसभा की सीटें जीत लेगा। 

(दुर्गापुर में शंकर पाल के इनपुट के साथ) 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

Bengal Elections: Left’s Young Brigade Giving Tough Fight to Opponents in Steel and Colliery Belt

West Bengal Elections
Aishe Ghosh
Left Front
CPIM
Jamuria
Steel Belt in Bengal
steel workers
Colliery Belt
Eastern Coalfield Limited
CITU

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!


बाकी खबरें

  • varansi ghat
    कुशाल चौधरी
    बनारस घाट के नाविकों को अब भी कोविड-19 की तबाही से उबरना बाक़ी
    21 Oct 2021
    पर्यटकों की आवाजाही पर महीनों का लॉकडाउन और मानसून में गंगा के स्तर में वृद्धि से त्रस्त नाविकों को काम, दैनिक मज़दूरी की कमी का सामना करना पड़ रहा है और वे भारी क़र्ज़ में हैं। इस बीच सरकारी मदद…
  • IGDTUW
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!
    21 Oct 2021
    सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वो दिल्ली सरकार की बर्बर उदासीनता के खिलाफ आज यानी गुरुवार को दलित महिला कर्मचारी सूर्यास्त के समय मुख्यमंत्री आवास पर अपने बाल मुंडवा कर उनका त्याग करेंगी। विश्वविद्यालय…
  • Bangladesh Violence
    एजाज़ अशरफ़
    बांग्लादेश हिंसा: अल्पसंख्यकों के लिए असहनीय जगह में तब्दील होता भारतीय उपमहाद्वीप
    21 Oct 2021
    अतीत की उथल-पुथल से सबक सीखने के बजाय, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत में विभाजन की पूनरावृति देखी जा रही है।
  • patna
    राहुल कुमार गौरव
    पटना मेट्रो: पुनर्वास का इंतिज़ाम नहीं, अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस के डंडे से हुई चाय वाले की मौत!
    21 Oct 2021
    पटना के कंकड़बाग इलाका के मलाही पकड़ी चौराहे के दोनों तरफ की सड़कों के बीच में खाली पड़ी जमीन पर पिछले कई सालों से दर्जनों परिवार 50 सालों से रह रहे हैं। पटना में मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा…
  • Patna
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: कश्मीर में प्रवासी बिहारी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ पटना सहित पूरे राज्य में मनाया गया विरोध दिवस
    21 Oct 2021
    माले के मुताबिक़ राजधानी पटना के साथ-साथ बिहारशरीफ, बेगूसराय, अरवल, नवादा, रोहतास, डुमरांव, समस्तीपुर, भोजपुर, सिवान, दरभंगा आदि जिलों में भी विरोध मार्च निकाले गए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License