NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाजपा ने राज्य का चुनाव तो जीत लिया पर प्रधानमंत्री के मूल निवास वाडनगर को नहीं बचा पाए
कांग्रेस की उम्मीदवार आशा पटेल ने भाजपा की नारायणभाई लल्लुदास को वाडनगर की उंझा सीट से 19,124 मतों से हराया
तारिक़ अनवर
18 Dec 2017
Translated by महेश कुमार
modi

भाजपा को भले ही 6 वीं बार गुजरात में सत्ता पर काबिज़ होने का मौका मिल गया लेकिन वास्तविक तौर पर वह राज्य की सबसे महत्त्वपूर्ण और प्रतीकात्मक सीट को नहीं जीत पायी. कांग्रेस उम्मीदवार आशा पटेल ने भगवा पार्टी के नारायणभाई लल्लुदास उर्फ़ काका को उंझा से 19,124  मतों से हरा दिया. यह सीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल निवास वाडनगर में पड़ती है.

वर्ष 2012 में मौजूदा भाजपा विधायक नारायण पटेल ने आशा को करीब 25 हजार वोटों से हराया था. कांग्रेस ने भाजपा को जो कि खबर प्रकाशित होने तक 99 सीटों पर आगे चल रही थी के खिलाफ पाटीदार आन्दोलन की तेज़ धार पर चलकर 80 सीटें जीत ली हैं, ऊंझा  में कम से कम 40 प्रतिशत आबादी पाटीदार समुदाय से है और भाजपा के खिलाफ गुस्सा यंहाँ स्पष्ट दिखाई दे रहा था.

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान दो साल पहले पुलिस ने जिन 14 जवानों को मार गिराया था वे उंझा से ही थे. भाजपा ने अपने खिलाफ लोगों में व्याप्त गुस्से को देखते हुए, अपने चुनाव निशान पर राज्य के इस हिस्से से 2015 में हुए नगर निगम के चुनावों में एक भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था. इतना ही नहीं, पार्टी की गौरव यात्रा कार्यक्रमों में पाटीदार युवाओं/कार्यकर्ताओं द्वारा बाधा डालने के वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने उंझा में सार्वजनिक सभा करने से ही मना कर दिया था.

हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने पटिदारों का विश्वास वापस जीतने की कोशिश बहुत की – ये वही पाटीदार हैं जो कभी भगवा ब्रिगेड की रीढ़ की हड्डी (मज़बूत ताकत) माने जाते थे – उन्हें भाजपा ने सरकारी अनुदान देकर मनाने की कोशिश की - लेकिन कामयाब नहीं हुयी. मुख्यमंत्री विजय रूपानी सरकार ने उंझा स्थित उमिया माताजी संस्थान को 8.75 करोड़ रूपये की अनुमोदित राशि पर्यटन सुविधा को विकसित करने के लिए मंजूरी भी दे दी थी. यह राज्य में चुनाव से पहले भाजपा द्वारा लोकप्रिय प्रलोभन बांटने की कवायद का हिस्सा था. उंझा गुजरात में कडवा पाटीदारों की देवी उमाया की धार्मिक सीट है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी 'नवसर्जन यात्रा' के दौरान इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था. राहुल गाँधी ने अन्य सभी चुनावी मुद्दों को दूर रखते हुए केवल प्रधान मंत्री मोदी के बारे में बात की,  और पूरे अभियान को मोदी के नाम झोंक दिया. उन्होंने उमिया माता मंदिर का भी दौरा किया, जो मोदी के वाडनगर के जन्मस्थान से कुछ किलोमीटर दूर है, और वहां जाकर 'आरती' भी की.

इस साल अक्टूबर में इस निर्वाचन क्षेत्र में कडवा पतिदार को लुभाने के प्रयास के तहत,  मोदी ने वीडियोकॉनफरेंसिंग के माध्यम से हरिद्वार में उमिया धाम आश्रम का उद्घाटन भी किया. "जय उमिया माता" के श्लोक के साथ लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि वे 1975-76 में जब मां उमिया का त्योहार आयोजित किया गया था तब वे (वालंटियर) स्वयंसेवक थे.

अपने सबसे अच्छे प्रयासों के बावजूद, ऐसा लगता है है कि भाजपा कड़वा पाटीदार समुदाय की आस्था को अपने पक्ष में करने में नाकाम रही है, यह कहना गलत नहीं होगा कि पाटीदार ने यहाँ से भाजपा को हराकर अपने युवाओं की हत्या का बदला लिया है. भाजपा ने राज्य तो जीत लिया लेकिन अपना पारंपरिक वोट बैंक खो दिया है.

 

gujrat election 2017
Congress
BJP
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 
    12 May 2022
    दो दिवसीय सम्मलेन के विभिन्न सत्रों में आयोजित हुए विमर्शों के माध्यम से कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध जन संस्कृति के हस्तक्षेप को कारगर व धारदार बनाने के साथ-साथ झारखंड की भाषा-संस्कृति व “अखड़ा-…
  • विजय विनीत
    अयोध्या के बाबरी मस्जिद विवाद की शक्ल अख़्तियार करेगा बनारस का ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा?
    12 May 2022
    वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण में सिविल जज (सीनियर डिविजन) ने लगातार दो दिनों की बहस के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि अधिवक्ता कमिश्नर नहीं बदले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के…
  • राज वाल्मीकि
    #Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान
    12 May 2022
    सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन पिछले 35 सालों से मैला प्रथा उन्मूलन और सफ़ाई कर्मचारियों की सीवर-सेप्टिक टैंको में हो रही मौतों को रोकने और सफ़ाई कर्मचारियों की मुक्ति तथा पुनर्वास के मुहिम में लगा है। एक्शन-…
  • पीपल्स डिस्पैच
    अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की
    12 May 2022
    अल जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह (51) की इज़रायली सुरक्षाबलों ने उस वक़्त हत्या कर दी, जब वे क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक स्थित जेनिन शरणार्थी कैंप में इज़रायली सेना द्वारा की जा रही छापेमारी की…
  • बी. सिवरामन
    श्रीलंकाई संकट के समय, क्या कूटनीतिक भूल कर रहा है भारत?
    12 May 2022
    श्रीलंका में सेना की तैनाती के बावजूद 10 मई को कोलंबो में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। 11 मई की सुबह भी संसद के सामने विरोध प्रदर्शन हुआ है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License