NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाकपा माले नेता दिवाकर की बेशर्त रिहाई की मांग, बेगूसराय में प्रदर्शन
भाकपा माले ने दिवाकर प्रसाद पर लगाए गए आरोपों को झूठा और हास्यापद बताते हुए कहा कि भूमि आंदोलन को लेकर कॉमरेड दिवाकर शासकों की नजर में खटक रहे थे।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
06 Oct 2018
भाकपा माले नेता दिवाकर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन।

बिहार में बेगूसराय भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद को 5 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े 4 बजे कोर्ट में पेशी के बाद आर्म्स एक्ट के केस में जेल भेज दिया गया। इससे पहले उन्हें 4 अक्टूबर को आधी रात के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया गया था।

भाकपा माले ने दिवाकर प्रसाद पर लगाए गए आरोपों को झूठा और हास्यापद बताते हुए कहा कि भूमि आंदोलन को लेकर कॉमरेड दिवाकर शासकों की नजर में खटक रहे थे। पार्टी की ओर से इस मामले में दिवाकर की बेशर्त रिहाई की मांग करते हुए मंगलवार, 9 अक्टूबर को बलिया एसडीओ का घेराव करते हुए संघर्ष को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

पार्टी का कहना है कि दिवाकर प्रसाद के ऊपर दर्ज सारे मामलों की जांच कर उन्हें आरोप मुक्त किया जाए और उनसे बुरा सुलूक करने वाले बलिया डीएसपी को बर्खास्त किया जाए। बेगूसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।

43263146_306133790186685_6430984489421242368_n_1.jpg

आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को आधी रात के बाद भाकपा-माले के बेगूसराय जिला सचिव व पार्टी की बिहार राज्य कमेटी के सदस्य दिवाकर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था।

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल का कहना है कि नीतीश-मोदी राज में आंदोलनकारी नेताओं को विभिन्न प्रकार से दबाया जा रहा है जो घोर लोकतंत्र विरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि मध्य रात्रि में दिवाकर प्रसाद को बेगूसराय पुलिस ने उठा लिया और लंबे समय तक यह भी नहीं बताया गया कि उन्हें कहां रखा गया है। काफी खोजबीन के बाद ही उनका पता चल सका। माले जिला सचिव पर हाल फिलहाल के दिनों में गरीबों के आंदोलन के क्रम में प्रशासन ने मुकदमे कर रखे हैं। उन्हीं मुकदमों का हवाला देते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई। उनसे मिलने गए नेताओं ने बताया है कि उनके चेहरे व शरीर पर जगह-जगह मारपीट के भी निशान हैं। यह सरासर अन्याय है।

पार्टी के मुताबिक सत्ता और सामंतों ने जो चुनौती माले के सामने खड़ी की है सम्पूर्ण माले कतार उसे स्वीकार करती है। भूमि आंदोलन भी तेज होगा, हमारा साथी भी छूटेगा।

बताया जाता है कि दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में हाल के दिनों में बेगूसराय में गरीबों के कई जुझारू आंदोलन हुए थे। डंडारी प्रखंड के बांक में गरीबों ने सिलिंग की जमीन पर झंडा भी गाड़ा था जो सामंती ताकतों को नागवार गुजर रहा था। आरोप है कि उसी क्रम में उनपर कई फर्जी मुकदमे लादकर कुछ दिन पहले से ही उन्हें जेल भेजे जाने की साजिश रची जा रही थी।

भाकपा-माले ने कहा है कि गरीबों के प्रति बिहार सरकार का यह कैसा रूख है? सरकार गरीबों को वास-चास के लिए जमीन देने का वादा करती है लेकिन जब गरीब निराश होकर सिलिंग अथवा गैरमजरूआ जमीन पर रहने के लिए अपनी झोपड़ी बनाते हैं तो प्रशासन उलटे आंदोलनकारियों का ही दमन करता है। पार्टी के मुताबिक नीतीश सरकार पूरी तरह दलित-गरीब विरोधी कार्रवाई कर रही है।

माले जिला सचिव की अविलंब रिहाई के सवाल पर बेगूसराय में डीएम के समक्ष माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर भी गुस्सा था कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन गरीबों की आवाज सुनना पसंद नहीं करते और जमींदार व थैलीशाह व्यापारियों के पक्ष में माले जिला सचिव को आपराधिक तरीके से घर से घसीटते व पीटते हुए बलिया डीएसपी द्वारा गिरफ्तार किया जाता है। प्रदर्शनकारियों के इसके लिए बलिया डीएसपी को भी बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर बेगूसराय इकाई की ओर से जन गिरफ्तारी की भी चेतावनी दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फासीवादी हमले के दौर में जब संपूर्ण वाम-लोकतांत्रिक शक्तियों के सामने चुनौतियां कई गुना बढ़ गई हैं तो जरूर ही बिहार और खासतौर पर बेगूसराय में कामरेड दिवाकर की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रतिरोध का एक मॉडल पेश किया जाना चाहिए, सत्ता को पीछे धकेला जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेगूसराय से केवल चुनावी मोर्चे पर भाजपा को शिकस्त देने का शोर सुनाई नहीं पड़ना चाहिए, बल्कि प्रेरणादायी और जुझारू प्रतिरोध भी सामने आना चाहिए।

सांस्कृतिक संगठन जन संस्कृति मंच ने भी इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। बेगूसराय में जसम के सचिव दीपक सिन्हा के मुताबिक बेगूसराय में आये दिन हत्याएं हो रही हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। उनके मुताबिक माले के जनप्रिय नेता की आधी रात को गिरफ्तारी यह बताती है कि बेगूसराय पुलिस कानून सम्मत काम नहीं कर रही है। दिवाकर अपराधियों और सामंती ताकतों के खिलाफ और बांक और साहेबपुर कमाल के दियारा एरिया के दलितों तथा गरीब-गुरबों, मध्यवर्गीय किसानों के हक-हकूक की लङाई रह रहे थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। जसम ने दिवाकर की तत्काल और सुरक्षित रिहाई की मांग की है।

CPI(ML)
Bihar
Diwakar Prasad
Begusarai
Nitish Kumar

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’


बाकी खबरें

  • food
    रश्मि सहगल
    अगर फ़्लाइट, कैब और ट्रेन का किराया डायनामिक हो सकता है, तो फिर खेती की एमएसपी डायनामिक क्यों नहीं हो सकती?
    18 May 2022
    कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा का कहना है कि आज पहले की तरह ही कमोडिटी ट्रेडिंग, बड़े पैमाने पर सट्टेबाज़ी और व्यापार की अनुचित शर्तें ही खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों के पीछे की वजह हैं।
  • hardik patel
    भाषा
    हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया
    18 May 2022
    उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
  • perarivalan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजीव गांधी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश दिया
    18 May 2022
    उम्रकैद की सज़ा काट रहे पेरारिवलन, पिछले 31 सालों से जेल में बंद हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद उनको कभी भी रिहा किया जा सकता है। 
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में 17 फ़ीसदी की वृद्धि
    18 May 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 17 फ़ीसदी मामलों की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 1,829 नए मामले सामने आए हैं|
  • RATION CARD
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    योगी सरकार द्वारा ‘अपात्र लोगों’ को राशन कार्ड वापस करने के आदेश के बाद यूपी के ग्रामीण हिस्से में बढ़ी नाराज़गी
    18 May 2022
    लखनऊ: ऐसा माना जाता है कि हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के पीछे मुफ्त राशन वित
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License