NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
भारोत्तोलक अजय सिंह ने राष्ट्रमंडल रिकार्ड बनाया
बाइस साल के इस खिलाड़ी ने 81 किग्रा भारवर्ग के क्लीन एवं जर्क में अपने शरीर के वजन से दोगुना से ज्यादा भार (190 किग्रा) उठाते हुए ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा के लिए अहम अंक भी हासिल किया।
भाषा
12 Jul 2019
सांकेतिक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार

आपिया (समोआ) : भारतीय भारोत्तोलक अजय सिंह ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के क्लीन एवं जर्क में नया राष्ट्रमंडल रिकार्ड कायम करते हुए शुक्रवार को यहां स्वर्ण पदक हासिल किया।

बाइस साल के इस खिलाड़ी ने 81 किग्रा भारवर्ग के क्लीन एवं जर्क में अपने शरीर के वजन से दोगुना से ज्यादा भार (190 किग्रा) उठाते हुए ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा के लिए अहम अंक भी हासिल किया।

एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता ने स्नैच वर्ग में 148 किग्रा का भार उठाया जिससे उनका कुल स्कोर 338 किग्रा हो गया।

यह अजय का भी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने अप्रैल में चीन के निंगबो में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में 320 किग्रा (142 किग्रा + 178 किग्रा) का भार उठाया। उनका मौजूदा प्रयास इससे 18 किग्रा अधिक है।    

इस भार वर्ग में भारत के पापुल चांगमई ने रजत पदक हासिल किया। फरवरी में सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले चांगमई ने कुल 313 किग्रा 135 किग्रा + 178 किग्रा) भार उठाया।

महिलाओं के 87 किग्रा भारवर्ग के स्पर्धा में पी अनुराधा ने 221 किग्रा (100 किग्रा + 87 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि पुरूषों के 89 किग्रा भारवर्ग में राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता आरवी राहुल कुल 325 किग्रा भारवर्ग (145 किग्रा + 180 किग्रा) उठाकर दूसरे स्थान पर रहे।

weightlifting
weightlifter ajay singh
commonwealth
commonwealth games

Related Stories

क्रिकेट का ओलंपिक में पहुंचना आसान नहीं

यमुना की सफ़ाई में आधिकारिक उदासीनता, उप्र में जंगल राज्य और अन्य

नाम हिमा, उम्र 19 साल, हौसला आसमान से भी ऊंचा


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License