NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भारत बंद के आंदोलन का असर
देश के दलित संगठनों के आह्वान पर 2 अप्रैल को भारत बंद के कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफल माना जा रहा है। इस आरंदोलन का व्यापक राजनीतिक असर देखने को मिल रहा है।
अनिल चमड़िया
10 Apr 2018
Bharat Bandh
Image Courtesy: Fark India

 देश के दलित संगठनों के आह्वान पर 2 अप्रैल को भारत बंद के कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफल माना जा रहा है। इस आरंदोलन का व्यापक राजनीतिक असर देखने को मिल रहा है। पहला असर राजनीतिक पार्टियों के दलित नेताओं पर दिखाई दे रहा है । दूसरा दलितों की इस तरह की एकता से मुख्यधारा की पार्टियां यह रणनीति बनाने में लगी है कि दलितों की इस तरह की अप्रत्याशित एकता को कैसे अपने पक्ष में किया जाए। दूसरा यह भी कि दलितों की इस एकता में कैसे सेंध लगाई जाए। तीसरा सत्ता मशीनरी द्वारा कैसे दलितों की इस सामाजिक और राजनीतिक चेतना की धार को कमजोर करने की पूरजोर कोशिश की जा रही है। और चौथा दलितों और आदिवासियों के बीच 14 अप्रैल को देश भर में डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को अभूतपूर्व तरीके से मनाने का उत्साह दिखाई दे रहा है।

देश के सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन के इतिहास में 2 अप्रैल का महत्व और इसके दूरगामी असर के स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं। इस आंदोलन का ही असर हैं कि सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के भीतर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र से जीत कर आने वाले सांसद साहस कर चार वर्षों से पार्टी के अंदर अपनी उपेक्षा का खुलेआम बयना कर रहे हैं। भाजपा सांसद उदित राज ने एक टेलीविजन चैलन पर बातचीत में कहा कि वे इस मंच से भाजपा के बजाय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होने कहा कि 2 अप्रैल के बाद दस हजार दलितों को पुलिस ने गितफ्तार किया है। उदित राज से पहले उत्तर प्रदेश के रॉबर्टगंज से भाजपा सासंद छौटे लाल खरवार ने पत्र लिखकर बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री योगीराज आदित्य ने बाहर फेंकवा दिया। उन्होने अपने विरुद्ध हुए अपमानजनक व्यवहार की जानकारी सार्वजनिक की। इटावा से सांसद अशोक कुमार दोहरे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह बताया कि चार वर्षों के दौरान देश के 30 करोड़ दलितो के हित में कोई ठोस काम नहीं किए गए।भाजपा के दलित सांसदों में इस आंदोलन के असर की आहट को पहचानकर सावित्री बाई फूले पहले से ही मोदी सरकार में दलितों के हितों पर होने वाले कुठाराधात पर खुलेआम बोलने लगी थी।

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती 2 अप्रैल के बंद की सफलता के बाद मीडिया के जरिये दलितों और दलित कार्यकर्ताओं के खिलाफ होने वाले दमन की घटनाओं पर लगातार बोल रही है। भारत बंद के कार्यक्रम को किसी राजनीतिक पार्टी ने समर्थन नहीं किया था। लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों ने राजनीतिक पार्टियों की परवाह किए बिना ही बंद के कार्यक्रम की कमान खुद संभाल ली थी। सामाजिक स्तर पर बहुजनों की इस पहल का दलित नेताओं पर व्यापक असर हुआ है।मायावती के बारे में ये माना जाता हैं कि वे आमतौर पर लोगों से दूर रहती है। उनसे मिलना मुश्किल होता है। लेकिन इस कार्यक्रम के बाद मायावती ने लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। उनसे मिलने वालों ने बिना किसी डर व झिझक के अपनी भावनाओं को प्रगट किया और मायावती ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की। मायावती के बारे में यह अनुभव किया गया है कि वे मीडिया में भी किसी खास एजेंसी को हो अपनी बाईट देती है। इस सिलसिले में बातचीत को इस रुप में एक मुकाम दिया गया कि मायावती अपने संदेशों व प्रतिक्रियाओं के लिए फेसबुक लाइव पर करेंगी। फेसबुक लाइव से किसी चेनल व किसी एजेंसी पर निर्भरता खत्म हो जाती है।

2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हिंसा में दलित विरोधी शक्तियों की भूमिका के तथ्य सामने आए हैं। इसके बाद भी राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में दलित विरोधी शक्तियां 2 अप्रेल को भारत बंद के दौरान उभरी दलित चेतना को अपने लिए चुनौती मान रही है और दलितों के खिलाफ जगह जगह हमले के घटनाएं हो रही हैं। जिन डा. भीमराव अम्बेडकर को दलित अपनी चेतना का स्रोत मानते हैं, इन राज्यों में उनकी प्रतिमाओं पर जगह जगह हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। सामाजिक ढांचे में जिस तरह दलित विरोधी शक्तियों सक्रिय दिखती है उसी तरह प्रशासनिक और पुलिस ढांचे में सक्रिय जातिवादी समूह द्वारा दलितों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा रहा है। इतिहास में यह देखने को नहीं मिलता है कि किसी आंदोलनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने के कारण हजारों की तादाद में शांतप्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार गया हो।

उत्तर प्रदेश में पुलिस बल रात में गांवों पर हमले रहे हैं। एक एक व्यक्ति के खिलाफ दो दो एफआईआर दर्ज की गई है। राजस्थान में सीसीटीवी के फुटेज का सहारा लेकर आंदोलनकारियों की शिनाख्त की जा रही है और सोये हुए युवकों को रात में पुलिस उठाकर ले जा रही है। दलित कार्यकर्ता ये मान रहे हैं कि पुलिस बल बड़े पैमाने पर युवाओं को इसीलिए गिरप्तार कर रही है ताकि 14 अप्रैल को बाबासाहेब के जन्मदिन को लेकर जो उत्साह है वह ठंडा पड़ जाए। क्योंकि 2 अप्रैल के सफल कार्यक्रम से उत्साहित होकर बहुत सारे युवक पहली बार डा. अंम्बेडकर की जयंती के कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने लगे थे। दूसरा पक्ष यह भी है कि उन दिनों भारतीय जनता पार्टी भी दलितों के बीच जाने के कार्यक्रमों का ऐलान किया है ताकि दलित भारतीय जनता पार्टी के बारे में ख्यालों को बदल सकें। भारत बंद में भाग लेने वाले युवकों की उपस्थिति ऐसे कार्यक्रमों में बाधा खड़ी कर सकती है। उत्तर प्रदेश में खासतौर से बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। लेकिन दलित कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार डा. अम्बेडकर की जयंती भारत बंद की कामयाबी के कारण अभूतपूर्व होगी। इन कार्यक्रमों की संख्या रामनवमी के मौके पर संघ परिवार के सदस्यों व समर्थकों द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों व उग्र जुलूस प्रदर्शन से कहीं ज्यादा होगी।

Bharat Bandh
Dalits Protest
BJP
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक
    राज कुमार
    पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक
    15 Aug 2021
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में ज्यादा नागरिकों को बचाया है। ये काफी भ्रामक टिप्पणी है। क्योंकि प्रधानमंत्री कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे कि वो किसे “बचाया हुआ” मान रहे हैं। क्या उन…
  • विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला
    15 Aug 2021
    सरकार जी खेलों की दुनिया को पैसे की दुनिया से अलग ही रखते थे। वे जानते थे कि खिलाड़ी अपनी नैसर्गिक प्रतिभा से ही आगे बढ़ता है न कि सरकारी सहायता से। इसीलिए उन्होंने खेल में सरकारी मदद को सिर्फ़ खेल…
  • अजय कुमार
    कभी रोज़गार और कमाई के बिंदु से भी आज़ादी के बारे में सोचिए?
    15 Aug 2021
    75 साल पहले ही गुलामी से आजादी मिल गई। लेकिन जिसे असली आजादी कहते हैं क्या उसका एहसास भारत के ज्यादातर लोगों ने किया है?
  • आज़ादी@75: आंदोलन के 74 बरस और नई उम्मीद और नया रास्ता दिखाता किसान आंदोलन
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी@75: आंदोलन के 74 बरस और नई उम्मीद और नया रास्ता दिखाता किसान आंदोलन
    15 Aug 2021
    आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष का सबसे पवित्र अमृत यह किसान आंदोलन ही है जो संघ-भाजपा के विषवमन का सबसे बड़ा एंटीडोट है।
  • 75वीं सालगिरह के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम। तस्वीर में अजय सिंह (दाएं) अपनी जीवन साथी शोभा सिंह (बाएं) के साथ।
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: मर्द खेत है, औरत हल चला रही है
    15 Aug 2021
    आज आज़ादी की 74वीं सालगिरह है और हमारे कवि और पत्रकार अजय सिंह की 75वीं। 15 अगस्त, 1946 को बिहार के ज़िला बक्सर के चौगाईं गांव में अजय सिंह का जन्म हुआ। आज इतवार भी है, यानी मौका भी है और दस्तूर भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License