NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भारत के किसानों को पिछले साल 3.5 लाख करोड़ का नुक्सान हुआ
ये इसीलिए हुआ क्योंकि मोदी सरकार ने उत्पादन लगात के ऊपर 50 % न्यूनतम वेतन के तौर पर न देकर वादा खिलाफी की I
सुबोध वर्मा
03 May 2018
peasants

2017-18 की रबी (सर्दी) की फसल, जो इस वक़्त बाज़ार में है, की छ: मुख्य फ़सलों से किसानों को लगभग 60,861 करोड़ रूपये के नुक्सान की आशंका हैI इसमें अगर खरीफ़ के मौसम में हुए 2 लाख करोड़ रूपये का नुक्सान भी जोड़ दें तो कुल नुक्सान होगा कुछ 2.6 लाख करोड़ काI

यह इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी सरकार खेती की लागत (C2) जमा 50% अधिक के फ़ॉर्मूले पर आधारित न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने से लगातार मना कर रही हैI यह फ़ॉर्मूला एम.एस. स्वामीनाथन के नेतृत्त्व वाली नेशनल फार्मर्स कमीशन की एक सिफ़ारिश है और साथ ही 2014 लोक सभा चुनावों के प्रचार में किया गया नरेंद्र मोदी का वादा भीI

इस नुक्सान का हिसाब कैसे लगाया गया? उदाहरण के लिए गेहूँ को ले लीजियेI कमीशन ऑन एग्रीकल्चरल कास्ट्स एंड प्रीसेस (CACP) की रबी फसलों की कीमत नीति से जुड़ी सबसे हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, गेहूँ की खेती की कुल लागत 1,256 रूपये प्रति क्विंटल (100 किलो) हैI इस हिसाब से किसानों को जिस दाम का वादा किया गया था, वो होगा 1,884 रूपयेI लेकिन सरकार ने जो न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया वह था 1,735 रूपयेI इसका मतलब प्रत्येक क्विंटल पर 149 रूपये का फ़र्कI    

कृषि मंत्रालय के साल 2017-18 के लिए दूसरे दौर के पूर्व आंकलन के आँकड़ों से पता चलता है कि देश भर में गेहूँ का उत्पादन अंदाज़तन 97.11 मिलियन टन हुआI सारा पैदा किया गया गेहूँ बाज़ार में बिकने के लिए नहीं आताI कुछ बर्बाद हो जाता है और कुछ को किसान अपने उपयोग के लिए रख लेते हैंI यह अंदाज़ा लगाया जाता है कि लगभग 70% सरप्लस गेहूँ बाज़ार में आता हैI मतलब, उगाये गये प्रत्येक 100 किलो में से लगभग 70 किलो मंडियों आदि के ज़रिये बाज़ार में आता हैI इससे हिसाब लगायें तो देश में कुल पैदा हुए गेहूँ में से 70 मिलियन टन गेहूँ ही बाज़ार में आयाI

तो, यदि एक किसान प्रत्येक क्विंटल पर 149 रूपये खो रहा है तो इस मौसम में देशभर के सारे किसान जो 70 मिलियन टन गेहूँ बाज़ार में लेकर आये, उस पर उनको कुल नुकसान हुआ लगभग 10,000 करोड़ रूपयेI ऐसा ही दूसरी फसलों के साथ भी हुआI

यह ध्यान रखना चाहिए कि यह सिर्फ अंदाज़ों से लगाये गये आँकड़ें हैं और यह अमूमन नुकसान को कम आँककर लगाये जाते हैंI एक चीज़ जो अब तक ठोस रूप से परिभाषित नहीं है, वह है कि: किसान को अपनी फ़सल का असल मूल्य क्या मिलता हैI अगर गये सालों से कुछ अंदेशा लगाया जा सकता है तो पता चलेगा कि हज़ारों किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दाम मिलते हैंI जिस CACP रिपोर्ट का ऊपर ज़िक्र किया गया, उसमें कई बाज़ार केन्द्रों का विवरण दिया जहाँ असल में फसलों के औसतन दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम थेI तो, सही मायने में किसानों का नुक्सान और भी अधिक था यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य+50%I

किसानों की कमाई की यही लूट है जो किसानों की आत्महत्याओं, उनपर बढ़ते कर्ज़, बेजा गरीबी और उसके तमाम परिणामों आदि जैसी भयानक परिस्थियों की वजह हैI इस वजह से पिछले साल 13 राज्यों में किसान सड़कों पर आकर संघर्ष करते नज़र आये और दिल्ली में नवम्बर 2017 को उन्होंने ऐतिहासिक किसान संसद भी लगायी जिसमें हज़ारों किसानों ने शिरकत कीI

किसानों की दुर्दशा के प्रति मोदी सरकार की उदासीनता और लगातार किसानों की लूट को अनुमति देने के बावजूद साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा करना, साफ़ ज़ाहिर है कि मोदी सरकार ग्रामीण भारत में अपनी ज़मीन और समर्थन खो रही हैI इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और अगले साल लोक सभा के चुनाव, बीजेपी ने जिस तरह किसानों (देश की जनसँख्या का एक तिहाई) को धोखा दिया है, वो उससे काफी महँगा पड़ सकता हैI  


बाकी खबरें

  • भाषा
    'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
    24 Mar 2022
    चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन…
  • सोनिया यादव
    पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़
    24 Mar 2022
    कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेक्शन 375 के तहत बलात्कार की सज़ा में पतियों को छूट समानता के अधिकार यानी अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हाईकोर्ट के मुताबिक शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं है।
  • एजाज़ अशरफ़
    2024 में बढ़त हासिल करने के लिए अखिलेश यादव को खड़ा करना होगा ओबीसी आंदोलन
    24 Mar 2022
    बीजेपी की जीत प्रभावित करने वाली है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सामाजिक धुरी बदल रही है, जिससे चुनावी लाभ पहुंचाने में सक्षम राजनीतिक ऊर्जा का निर्माण हो रहा है।
  • forest
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद
    24 Mar 2022
    शोधकर्ताओं का तर्क है कि वनीकरण परियोजनाओं को शुरू करते समय नीति निर्माताओं को लकड़ी के उत्पादन और पर्यावरणीय लाभों के चुनाव पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • रवि कौशल
    नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 
    24 Mar 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि गरीब छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाएंगे। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License