NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
भारत की ओलम्पिक से जुड़े इवेंट्स की मेजबानी पर रोक लगी
आईओसी का भारत के खिलाफ यह कड़ा फैसला उस घटना के बाद आया है जिसमें भारत ने नई दिल्ली में शनिवार से शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के दो निशानेबाजों को वीजा देने से मना कर दिया था।
आईएएनएस
22 Feb 2019
Olympic symbol
Image Courtesy: curiosity.com

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने भविष्य में ओलम्पिक से संबंधित किसी भी टूर्नामेंट की मेजबानी करने के भारत के सभी आवेदनों को निलंबित कर दिया है। भारत को अब तभी कोई टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इजाजत मिलेगी, जब वह इन टूर्नामेंटों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को इसमें प्रवेश देने की लिखित आश्वासन नहीं दे देता है। आईओसी का भारत के खिलाफ यह कड़ा फैसला उस घटना के बाद आया है जिसमें भारत ने नई दिल्ली में शनिवार से शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के दो निशानेबाजों को वीजा देने से मना कर दिया था। इस विश्व कप में टोक्यो ओलम्पिक-2020 के 16 कोटा दांव पर हैं। 
भारत ने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा देने से मना कर दिया। पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। 

आईओसी ने बयान में कहा, "मामले की जानकारी मिलने के बाद से और भारत सरकार के अधिकारियों के साथ अंतिम मिनट तक किए गए गहन प्रयासों और चर्चा के बावजूद, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को भारत में प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए कोई समाधान नहीं मिला।" 

आईओसी ने कहा, "इसके बाद आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) और भारतीय सरकार के साथ भविष्य में अन्य ओलम्पिक संबंधी टूर्नामेंट की मेजबानी को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।"

इतना ही नहीं आईओसी ने साथ ही अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों से भारत द्वारा प्रतिभागियों के हिस्से लेने पर लिखित आश्वासन न मिलने तक भारत को भविष्य में किसी भी टूर्नामेंट के लिए उसे मेजबानी अधिकार नहीं देने का आग्रह किया है। 

पाकिस्तान के दो खिलाड़ी बशीर और खलील अहमद भारत में होने वाले विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल वर्ग में हिस्सा लेने वाले थे। आईओसी ने कहा कि इस विश्व कप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा अब ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कोटा नहीं होगी। 

विश्व कप की हर स्पर्धा में दो ओलम्पिक कोटा हैं। आईओसी ने यह फैसला पाकिस्तान राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएपी) के आईओसी को पत्र लिखने के बाद लिया है। यह कोटा अब इसी साल के आखिर में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में रखे जाएंगे। 

आईएसएसएफ के अध्यक्ष व्लादीमिर लिसिन ने गुरुवार शाम को विश्व कप के उद्घाटन मौके पर संवाददाताओं से कहा था कि इस विश्व कप में मौजूद सभी 16 कोटा को हटाया जा सकता है। आईओसी ने हालांकि इसे घटाकर दो कर दिया है। 

आईओसी ने कहा, "उसने सिर्फ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा से ओलंपिक क्वालीफिकेशन दर्जा हटाया है जिसमें दो पाकिस्तानी निशानेबाजों को भाग लेना था।"

बयान में कहा गया, "यह फैसला 61 देशों के उन 500 निशानेबाजों के हित में लिया गया है जो अन्य स्पधार्ओं में भाग ले रहे हैं और वे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये पहले ही भारत में हैं।" 

आईओसी ने कहा कि पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में न खेलना ओलम्पिक चार्टर के नियम के खिलाफ है। 

बयान में कहा गया है, "यह स्थिति ओलम्पिक चार्टर के खिलाफ है। इसलिए हम यह बताना चाहते हैं कि आईओसी ने उस विशेष (25 मीटर रैपिड) स्पर्धा से ओलम्पिक क्वालीफिकेशन का दर्जा हटाने का फैसला किया है।"

Olympic
IOC
India and Pakistan
ISSF
Pulwama
CRPF Jawan Killed

Related Stories

कर्नाटक : कच्चे माल की बढ़ती क़ीमतों से प्लास्टिक उत्पादक इकाईयों को करना पड़ रहा है दिक़्क़तों का सामना

कश्मीर यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कॉलर को 2011 में लिखे लेख के लिए ग़िरफ़्तार किया गया

मुंबई में अगले साल आईओसी सत्र का आयोजन देश के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा: प्रमाणिक

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में किसानों से छीनी गई ज़मीन

ओडिसा: जबरन जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रही आदिवासी महिला नेता को किया नज़रबंद

मेरी टिप्पणियों को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनायें : नीरज चोपड़ा

कार्टून क्लिक: पूछता है भारत- क्या बेरोज़गारों के हिस्से में ‘लॉलीपॉप’ के अलावा भी कुछ और है?

विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला

मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल गोल्ड में अपग्रेड हो सकता है? भारतीय मीडिया ने फैलाई गलत ख़बर

ओलंपिक में महिला खिलाड़ी: वर्तमान और भविष्य की चुनौतियां


बाकी खबरें

  • मुकुल सरल
    विचार: क्या हम 2 पार्टी सिस्टम के पैरोकार होते जा रहे हैं?
    14 Mar 2022
    कला हो या संस्कृति या फिर राजनीति, मैं तो इसी बात का कायल हूं कि “सौ फूलों को खिलने दो—सौ विचारों में होड़ होने दो”, हां बस इसमें इतना और जोड़ना चाहूंगा कि...
  • परमजीत सिंह जज
    पंजाब में आप की जीत के बाद क्या होगा आगे का रास्ता?
    14 Mar 2022
    जब जीत का उत्साह कम हो जाएगा, तब सत्ता में पहुंचे नेताओं के सामने पंजाब में दिवालिया अर्थव्यवस्था, राजनीतिक पतन और लोगों की कम होती आय की क्रूर समस्याएं सामने खड़ी होंगी।
  • एम.ओबैद
    बिहारः भूमिहीनों को ज़मीन देने का मुद्दा सदन में उठा 
    14 Mar 2022
    "बिहार में 70 वर्षों से दबे-कुचले भूमिहीन परिवार ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि हमारा भी एक दिन आएगा कि जिस चटाई पर हम सोएंगे उसके नीचे की ज़मीन हमारी होगी।।" 
  • शशि शेखर
    यूपी चुनाव परिणाम: क्षेत्रीय OBC नेताओं पर भारी पड़ता केंद्रीय ओबीसी नेता? 
    14 Mar 2022
    यूपी चुनाव परिणाम ऐसे नेताओं के लिए दीर्घकालिक नुकसान का सबब बन सकता है, जिनका आधार वोट ही “माई(MY)” रहा है।
  • maths
    समीना खान
    इसलिए मैथ्स से बेदख़ल होती जा रही हैं लड़कियाँ
    14 Mar 2022
    आइडियाज़ फॉर इण्डिया द्वारा किये गए शोध में बताया गया है कि गणित पढ़ने में लैंगिक असमानताएं बढ़ती जा रही हैं। क्या हैं इसकी वजहें?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License