NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भारत को हिंदु राष्ट्र बनाने का एक और प्रयासः एनएसयूआई
गोवा स्कूल के दसवीं कक्षा की किताब से नेहरू की तस्वीर हटा कर सावरकर की तस्वीर लगाई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Jul 2018
नेहरु
Image Coutesy: नेशनलहेराल्ड

भारत को हिंदु राष्ट्रवाद बनाने कि ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी पर इस ओर एक और प्रयास करने का आरोप लगा है। दरअसल बीते रोज नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दावा किया कि दसवीं की किताब में से पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर की जगह विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर लगा दी है। कांग्रेस की स्टूडेंट विंग का आरोप है कि जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तब से वह संघ की विचाराधारा थोपने का कम कर रही है।

 

सावरकर

आपको बतो दें कि यह किताब गोवा स्कूल के दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा है। ’भारत और समकालीन विश्व भाग-2 (लोकतांत्रिक राजनीति)’ शीर्षक वाली पुस्तक इतिहास और राजनीति विज्ञान की पाठ्य पुस्तक है।

 

सावरकर

जिस तस्वीर को एनएसयूआई के गोवा अध्यक्ष अहराज मुल्ला ने हटाने कि बात की है, वह तस्वीर पिछले वर्ष राजनीति विज्ञान के पृष्ठ संख्या 68 पर थी। इस तस्वीर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के अलावा महात्मा गांधी व मौलाना आज़ाद भी थे। यह तस्वीर महाराष्ट्र के वर्धा स्थ्ति सेवाग्राम आश्रम में 1935 में ली गई थी।

 

कांग्रेस की स्टूडेंट विंग का आरोप है कि  पिछले संस्करण की राजनीति विज्ञान के पृष्ठ संख्या 68 में लगी तस्वीर को हटाकर आरएसएस के संस्थापक विनायक दामोदर सावरकर की रंगीन तस्वीर लगा दी है।

https://twitter.com/ANI/status/1022172621398528000/photo/1

Tomorrow, they’ll remove photo of Mahatma Gandhi & question us what Congress has done in 60 yrs. We’ll meet Goa CM but if he also follows RSS ideology & doesn’t put Jawaharlal Nehru’s photograph back, we will take to streets and protest: Ahraz Mulla, NSUI pic.twitter.com/na9zFoCS7c

— ANI (@ANI) July 25, 2018

 

एनएसयूआई के गोवा अध्यक्ष ने समाचार एजेंसी एएनआई को संबोधित करते हुए कहा कि, “उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे उस इतिहास को नहीं बदलेंगे, जो हमें हमारे पूर्वजों ने दिया है और जिसमें लिखा है कि कांग्रेस ने गांधीजी के नेतृत्व में अंग्रेजों से लड़कर भारत को आजादी दिलाई थी।”

 

अहराज मुल्ला ने आगे कहा कि “कल वे महात्मा गांधी की तस्वीरों को भी हटा देंगे और सवाल पूछेंगे कि कांग्रेस ने पिछले 60 वर्षों में क्या किया?

 

छात्र नेता ने आरोप लगाया कि यह बहुत दुख की बात है कि गोवा शिक्षा प्राधिकरण की पाठ्य पुस्तक से पंडित नेहरू की तस्वीर हटा दी गई और अपनी रिहाई के लिए अंग्रेजों को माफीनामा देने वाले सावरकर की तस्वीर लगा दी गई है। भाजपा सरकार देश के गौरवशाली इतिहास को मिटाना चाहती है और देश की आज़ादी में कांगेस के बलिदान को भुलाना चाहती है।

 

आपको बता दें कि जिस किताब पर कांग्रेस की छात्र यूनियन ने बदलने का आरोप लगाया है, उस किताब की गोवा शिक्षा प्राधिकरण कि ओर से समीक्षा की जा चुकी है। एनएसयूआई ने कहा है कि ऐसा कर के सरकार ने देश के इतिहास का सांप्रदायीकरण किया है।

 

भारतीय संविधान की दुहाई देने वाली, लोगों को राष्ट्रहित का पाठ पढ़ाने वाली व बात बात पर लोगों को पाकिस्तान भेजने वाली भारतीय जनता पार्टी व उसके नेताओं को यह सोचना चाहिए कि देश के इतिहास को बदलने में देश का कोई हित नहीं है, देश के इतिहास को बदल कर न केवल आप लोगों को अंधकार की ओर धकेल रहे हैं बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास को भी भगवाकरण करने की भी कोशिश कर रहे हैं। आखिर यह तो हम सब जानते हैं कि जब कोई देश अपने इतिहास को भुलने लगता है तो वह देश बरबाद होने की ओर सुनिश्चित होता चला जाता है।

नेहरु
NEHRU PIC
महात्मा गाँधी
BJP
RSS

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    सत्यम् तिवारी
    तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    डाडा जलालपुर में महापंचायत/धर्म संसद नहीं हुई, एक तरफ़ वह हिन्दू हैं जो प्रशासन पर हिन्दू विरोधी होने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, दूसरी तरफ़ वह मुसलमान हैं जो सोचते हैं कि यह तेज़ी प्रशासन ने 10 दिन पहले…
  • Taliban
    स्टीफन नेस्टलर
    तालिबान: महिला खिलाड़ियों के लिए जेल जैसे हालात, एथलीटों को मिल रहीं धमकियाँ
    27 Apr 2022
    तालिबान को अफ़गानिस्तान पर नियंत्रण किए हुए आठ महीने बीत चुके हैं और इतने समय में ही ये देश समाचारों से बाहर हो गया है। ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली अफ़गान महिला फ्रिबा रेज़ाई बड़े दुख के साथ कहती हैं…
  • modi
    न्यूज़क्लिक टीम
    100 राजनयिकों की अपील: "खामोशी से बात नहीं बनेगी मोदी जी!"
    27 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार डिप्लोमैट्स द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी गयी चिट्ठी पर बात कर रहे हैं।
  • Stan swamy
    अनिल अंशुमन
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
    27 Apr 2022
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’ पुस्तक इस लिहाज से बेहद प्रासंगिक है क्योंकि इसमें फ़ादर स्टैन स्वामी द्वारा सरकारों की जन-विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लिखे गए चर्चित निबंधों का महत्वपूर्ण संग्रह किया गया है…
  • SHOOTING RANGE
    रवि शंकर दुबे
    लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा
    27 Apr 2022
    राजधानी लखनऊ में बने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज को इन दिनों आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र बना दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License