NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 28 पुष्ट मामले: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 28 मामलों में से एक व्यक्ति दिल्ली से और उसके छह रिश्तेदार आगरा से, एक तेलंगना से जबकि 16 इटली के नागरिक और उनका भारतीय चालक शामिल हैं। इसके अलावा, तीन पुराने मामले केरल के हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Mar 2020
harshwardhan

 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 पुष्ट मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे पहले 12 देशों के यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी। हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा कि यदि ईरान की सरकार सहायता करने को तैयार होती है तो वहां भी एक जांच केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से स्क्रीनिंग के बाद ईरान से भारत के नागरिकों को वापस लाने में मदद मिलेगी।

हर्षवर्धन ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और नगर निकाय के अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे भी शहर के अस्पतालों में पृथक वार्ड की सुविधाएं तैयार करने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 28 मामलों में से एक व्यक्ति दिल्ली से और उसके छह रिश्तेदार आगरा से, एक तेलंगना से जबकि 16 इटली के नागरिक और उनका भारतीय चालक शामिल हैं। इसके अलावा, तीन पुराने मामले केरल के हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक हवाई अड्डों पर 5,89,000 लोगों की जबकि सीमाओं पर दस लाख से भी ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

नोएडा में छह लोगों के नमूने की जांच नेगेटिव पाई गई

नोएडा में कोरोना वायरस के संदेह में तीन बच्चों समेत जिन छह लोगों के नमूने लिए गए थे, उनकी जांच नेगेटिव पाई गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि सभी छह लोगों को अगले 14 दिन के लिए अपने-अपने घर में अलग थलग रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगर उनमें कोविड-19 के लक्षण नजर आते हैं तो उनके नमूनों की फिर से जांच की जाएगी।

नोएडा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जिन लोगों के नमूने लिए थे उनमें एक दंपति और 12 वर्ष का उनका बेटा, एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल थे। ये छह लोग दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा दी गई पार्टी के दौरान उसके संपर्क में आ गए थे। इस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने एक बयान में कहा, “कोरोना वायरस मामले में, नोएडा के छह लोगों के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए लेकिन उन्हें अगले 14 दिनों के लिए अपने घर में अलग-थलग रहना होगा और लक्षण नजर आने पर उनकी फिर से जांच की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।  सिंह ने कहा, “प्रशासन ने स्कूल बंद करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है।” इससे एक दिन पहले दो स्कूलों ने वायरस के डर के चलते कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद करने के आदेश दिए और नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में भी अन्य स्कूलों के बंद रहने की खबरें आईं थी।

नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अनुराग भार्गव ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि जिन लोगों में वायरस का संदेह था उनके नमूने की जांच नेगेटिव पाई गई है। सीएमओ ने कहा, “एहतियात के तौर पर, लोगों को अपने हाथ नियमित तौर पर धोने चाहिए और गंदे हाथों से अपनी आंखें, मुंह या नाक को नहीं छूना चाहिए। अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ है (कोरोना वायरस के तीन लक्षण) तो उन्हें एक बार चिकित्सीय सलाह जरूर लेनी चाहिए।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस के दो नये मामलों की जानकारी दी थी जिनमें से एक मामला दिल्ली का था। इसके बाद मंगलवार को नोएडा के दो स्कूलों ने परिजन को भेजे गए संदेश में स्कूल बंद रखने की जानकारी दी। संक्रमित व्यक्ति का बेटा जिस स्कूल में प्राइमरी कक्षा का छात्र है, उसने कहा कि स्कूल चार से छह मार्च तक बंद रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने बाद में स्कूल परिसर की अच्छी तरह से साफ-सफाई की। अधिकारियों ने बताया कि अन्य स्कूल ने नौ मार्च तक सभी कक्षाओं को बंद रखा है।

आगरा के संदिग्ध मरीजों का रिश्तेदार है दिल्ली का संक्रमित व्यक्ति

दिल्ली में करोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति और आगरा के छह संदिग्ध मरीज आपस में रिश्तेदार हैं। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा मुकेश वत्स ने बुधवार को बताया कि ''दिल्ली में करोना वायरस का रोगी और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रोगी रिश्ते में साला-जीजा हैं। हमने परीक्षण के लिये 13 नमूने लिये थे जो एक संयुक्त परिवार के थे। इनमें दो भाई, पत्नियां, बच्चे और दोनों भाईयों के माता-पिता शामिल हैं। परीक्षण के लिये गये इन 13 नमूनों में से छह में कारोना वायरस के कुछ लक्षण पाए गए हैं और उन्हें इलाज के लिये दिल्ली भेजा गया है तथा बाकी लोगों को घर में अलग-थलग रखा गया है।

इस बीच उप्र के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया, 'सफदरजंग अस्पताल में भर्ती आगरा के छह संदिग्ध रोगियों के नमूने परीक्षण के लिये पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गये हैं, जहां से अभी तक रिपोर्ट नही आयी है। बाकी नमूने नेगेटिव पाये गये, नोएडा के स्कूली छात्र की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। आगरा के बाकी लोगों के नमूनों की जांच भी नेगेटिव पाई गई है।”

उन्होंने कहा कि आगरा में स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें बनाई गयी हैं। डॉक्टरों की यह टीमें उन इलाकों में लोगों को जागरूक कर रही है जहां संदिग्ध मरीज रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को परेशान न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों का परीक्षण कर रही है इसलिये संयम बरतें।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Coronavirus Dr. Harshvardhan novel coronavirus HEALTH Ministry of Health and Family Welfare

Related Stories


बाकी खबरें

  • srilanka
    न्यूज़क्लिक टीम
    श्रीलंका: निर्णायक मोड़ पर पहुंचा बर्बादी और तानाशाही से निजात पाने का संघर्ष
    10 May 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने श्रीलंका में तानाशाह राजपक्षे सरकार के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन पर बात की श्रीलंका के मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. शिवाप्रगासम और न्यूज़क्लिक के प्रधान…
  • सत्यम् तिवारी
    रुड़की : दंगा पीड़ित मुस्लिम परिवार ने घर के बाहर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस-प्रशासन ने मिटाया
    10 May 2022
    गाँव के बाहरी हिस्से में रहने वाले इसी मुस्लिम परिवार के घर हनुमान जयंती पर भड़की हिंसा में आगज़नी हुई थी। परिवार का कहना है कि हिन्दू पक्ष के लोग घर से सामने से निकलते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाते…
  • असद रिज़वी
    लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी
    10 May 2022
    एक निजी वेब पोर्टल पर काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर की गई एक टिप्पणी के विरोध में एबीवीपी ने मंगलवार को प्रोफ़ेसर रविकांत के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया। उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में घेर लिया और…
  • अजय कुमार
    मज़बूत नेता के राज में डॉलर के मुक़ाबले रुपया अब तक के इतिहास में सबसे कमज़ोर
    10 May 2022
    साल 2013 में डॉलर के मुक़ाबले रूपये गिरकर 68 रूपये प्रति डॉलर हो गया था। भाजपा की तरफ से बयान आया कि डॉलर के मुक़ाबले रुपया तभी मज़बूत होगा जब देश में मज़बूत नेता आएगा।
  • अनीस ज़रगर
    श्रीनगर के बाहरी इलाक़ों में शराब की दुकान खुलने का व्यापक विरोध
    10 May 2022
    राजनीतिक पार्टियों ने इस क़दम को “पर्यटन की आड़ में" और "नुकसान पहुँचाने वाला" क़दम बताया है। इसे बंद करने की मांग की जा रही है क्योंकि दुकान ऐसे इलाक़े में जहाँ पर्यटन की कोई जगह नहीं है बल्कि एक स्कूल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License